न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

देश में कोरोना से पांचवीं मौत, जयपुर में इटली के एक पर्यटक ने तोड़ा दम

भारत में शुक्रवार सुबह तक कोरोना पीड़ितों की संख्या 200 को पार कर गई है। इसमें से 20 ठीक हो चुके हैं। वहीं, राजस्थान में कोरोना वायरस से संक्रमित एक व्यक्ति की मौत हो गई है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Fri, 20 Mar 2020 12:07:02

देश में कोरोना से पांचवीं मौत, जयपुर में इटली के एक पर्यटक ने तोड़ा दम

भारत में शुक्रवार सुबह तक कोरोना पीड़ितों की संख्या 200 को पार कर गई है। इसमें से 20 ठीक हो चुके हैं। वहीं, राजस्थान में कोरोना वायरस से संक्रमित एक व्यक्ति की मौत हो गई है। यह देश में पांचवीं मौत है। संक्रमित व्यक्ति इटली का रहने वाला था जिसे सवाई मानसिंह अस्पताल के आइसोलेशन वार्ड में भर्ती कराया गया था। हालांकि कुछ दिन पहले उसकी रिपोर्ट नेगेटिव आ गई थी। मगर किडनी और लंग इन्फेक्शन काफी ज्यादा हो चुका था और आज उसने दम तोड़ दिया।

कोरोना की चपेट में आकर अभी तक पांच लोग जान गंवा चुके हैं। पहली मौत कर्नाटक के कलबुर्गी में हुई थी। उसके बाद दूसरी मौत दिल्ली के राम मनोहर लोहिया अस्पताल में हुई। तीसरी मौत मुंबई के कस्तूरबा अस्पताल में हुई और चौथी मौत कल यानी गुरुवार को पंजाब में हुई है और पांचवी मौत राजस्थान में हुई है।

गुजरात में कोराना वायरस पीड़ितों के तीन नए मामले सामने आए हैं। इसके साथ ही गुजरात में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 5 हो गई है। इनमें अहमदाबाद में दो, राजकोट, वड़ोदरा और सूरत में एक एक केस सामने आए हैं। नया केस राजकोट वाला है। बताया है कि मक्का से लौटे व्यक्ति और उससे संपर्क में आने वाले लोगों को क्वारानटाइन किया गया है।

लखनऊ के केजीएमयू में कोरोना के 9 मरीजों का इलाज चल रहा है। अगर जिलेवार पॉजिटिव मरीजों की संख्या देखी जाए तो 8 लोग लखनऊ के हैं, जबकि एक मरीज लखीमपुर खीरी का है। इस समय केजीएमयू में कुल 9 कोरोना के पॉजिटिव मरीज भर्ती है, जिसमें यूरोप से लौटे एक परिवार के 3 लोग भी शामिल हैं। आज जो चार पॉजिटिव केस आए है, उसमें 2 महिलाएं, 20 और 28 साल की है, जबकि पुरुष 35 और 37 साल के हैं।

अगर राज्यवार कोरोना वायरस के केसों की बात करें तो आंध्र प्रदेश में 3, दिल्ली में 12, हरियाणा में 17, कर्नाटक में 15, केरल में 28, महाराष्ट्र में 49, पंजाब में एक, राजस्थान में 9, तमिलनाडु में 3, तेलंगाना में 16, जम्मू-कश्मीर में 4, लद्दाख में 8, उत्तर प्रदेश में 23, उत्तराखंड में 3, ओडिशा में 2, गुजरात में 2, पश्चिम बंगाल में 2, चंडीगढ़ में एक, पुदुचेरी में एक और छत्तीसगढ़ में एक मरीज सामने आए हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

मेरठ नीला ड्रम हत्याकांड में मुस्कान और साहिल को फांसी की सजा, सौरभ राजपूत की हत्या में कोर्ट का फैसला
मेरठ नीला ड्रम हत्याकांड में मुस्कान और साहिल को फांसी की सजा, सौरभ राजपूत की हत्या में कोर्ट का फैसला
वैशाली नाव हादसे में 13 बच्चों की मौत, एक ही परिवार के 7 मासूमों ने गंवाई जान; परिजनों से मिलकर भावुक हुईं DM
वैशाली नाव हादसे में 13 बच्चों की मौत, एक ही परिवार के 7 मासूमों ने गंवाई जान; परिजनों से मिलकर भावुक हुईं DM
4. जेल नंबर 4 में आशुतोष रांका, नंबर 2 में सौरव दास; कब मिलेगी जमानत?
4. जेल नंबर 4 में आशुतोष रांका, नंबर 2 में सौरव दास; कब मिलेगी जमानत?
राहुल गांधी का आरोप- प्रदर्शनकारी छात्रों को पुलिस ने बेरहमी से पीटा, छात्रा की एक कान की सुनने की क्षमता गई
राहुल गांधी का आरोप- प्रदर्शनकारी छात्रों को पुलिस ने बेरहमी से पीटा, छात्रा की एक कान की सुनने की क्षमता गई
महुआ मोइत्रा ने जेल में बंद CJP नेताओं आशुतोष रांका और सौरव दास का किया समर्थन, बोलीं- ‘बॉयज, मैं आपके साथ हूं’
महुआ मोइत्रा ने जेल में बंद CJP नेताओं आशुतोष रांका और सौरव दास का किया समर्थन, बोलीं- ‘बॉयज, मैं आपके साथ हूं’
मेरठ नीला ड्रम हत्याकांड: फांसी की सजा सुनते ही रो पड़े मुस्कान और साहिल, सौरभ के परिवार ने कहा- मिला न्याय
मेरठ नीला ड्रम हत्याकांड: फांसी की सजा सुनते ही रो पड़े मुस्कान और साहिल, सौरभ के परिवार ने कहा- मिला न्याय
हाई बीपी में राहत दे सकता है शीतली प्राणायाम, जानें जीभ से सांस लेने का सही तरीका और जरूरी सावधानियां
हाई बीपी में राहत दे सकता है शीतली प्राणायाम, जानें जीभ से सांस लेने का सही तरीका और जरूरी सावधानियां
यूपी चुनाव से पहले अखिलेश यादव को झटका, सपा के तीन विधायक बीजेपी में शामिल; विनोद चतुर्वेदी और अभय सिंह ने बताई वजह
यूपी चुनाव से पहले अखिलेश यादव को झटका, सपा के तीन विधायक बीजेपी में शामिल; विनोद चतुर्वेदी और अभय सिंह ने बताई वजह
नवरात्रि पर लाड़ली बहनों को 1834 करोड़ रुपये की सौगात, सीएम मोहन यादव ने जारी की 41वीं किस्त
नवरात्रि पर लाड़ली बहनों को 1834 करोड़ रुपये की सौगात, सीएम मोहन यादव ने जारी की 41वीं किस्त
वोटर लिस्ट में नाम नहीं है तो न हों परेशान, यूपी में 17 और 24 अक्टूबर को हर बूथ पर लगेंगे कैंप
वोटर लिस्ट में नाम नहीं है तो न हों परेशान, यूपी में 17 और 24 अक्टूबर को हर बूथ पर लगेंगे कैंप
राहुल गांधी पर सोना महापात्रा का तंज, बोलीं- लोकतंत्र सुधारने से पहले हिमाचल की हालत सुधारिए
राहुल गांधी पर सोना महापात्रा का तंज, बोलीं- लोकतंत्र सुधारने से पहले हिमाचल की हालत सुधारिए
राहुल गांधी की SIR याचिका सुप्रीम कोर्ट में दर्ज, 26 अक्टूबर को सुनवाई की संभावना; ओवैसी ने भी दी चुनौती
राहुल गांधी की SIR याचिका सुप्रीम कोर्ट में दर्ज, 26 अक्टूबर को सुनवाई की संभावना; ओवैसी ने भी दी चुनौती
विधानसभा चुनाव से पहले अखिलेश यादव को झटका, सपा के तीन बागी विधायक आज थामेंगे भाजपा का दामन
विधानसभा चुनाव से पहले अखिलेश यादव को झटका, सपा के तीन बागी विधायक आज थामेंगे भाजपा का दामन
Tecno Spark 50s 5G भारत में 16 अक्टूबर को होगा लॉन्च, Burgundy Red और Breeze Blue कलर में आएगा फोन
Tecno Spark 50s 5G भारत में 16 अक्टूबर को होगा लॉन्च, Burgundy Red और Breeze Blue कलर में आएगा फोन