न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

बेंगलुरु : कोरोना संक्रमित व्यक्ति के संपर्क में आया कर्मचारी, इंफोसिस ने खाली कराई बिल्डिंग

इन्फोसिस (Infosys) कंपनी ने बेंगलुरु में कोरोना वायरस को लेकर कुछ लोगों में संक्रमित होने के संदेह के चलते अपने एक सैटेलाइट कार्यालय की बिल्डिंग खाली करा ली है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Sat, 14 Mar 2020 1:42:10

बेंगलुरु : कोरोना संक्रमित व्यक्ति के संपर्क में आया कर्मचारी, इंफोसिस ने खाली कराई बिल्डिंग

इन्फोसिस (Infosys) कंपनी ने बेंगलुरु में कोरोना वायरस को लेकर कुछ लोगों में संक्रमित होने के संदेह के चलते अपने एक सैटेलाइट कार्यालय की बिल्डिंग खाली करा ली है। एक अधिकारी ने शुक्रवार को कहा कि मल्टिनेशनल सॉफ्टवेयर कंपनी इन्फोसिस ने बेंगलुरु में अपनी एक इमारत को कोरोना वायरस (COVID-19) के लिए संदेह होने के बाद खाली कर दिया है। कहा जा रहा है कि उसका एक कर्मचारी कोरोना वायरस के संदिग्ध मरीज के संपर्क में आया था। यह मामला तब सामने आया है जब कर्नाटक सरकार ने एयर कडीशंड स्थानों पर काम कर रहे आईटी और अन्य पेशेवरों को करीब एक हफ्ते के लिए घर से काम करने की सलाह दी है ताकि इस विषाणु के प्रसार को रोका जा सकें।

बेंगलुरु के आईटी प्रमुख गुरुराज देशपांडे ने ई-मेल के जरिए बताया कि तैयारी को सुनिश्चित करने के लिए, हम केवल एआईपीएम भवन को एहतियात के तौर पर खाली कर रहे हैं, जिसमें जानकारी मिली है कि इस बिल्डिंग से एक टीम के सदस्य को कोरोना वायरस संदिग्ध हो सकता है। यह केवल हमारे कर्मचारियों की सुरक्षा को सुनिश्चित करने के लिए है और हम अपनी सुरक्षा के लिए जगह की सफाई करेंगे। देशपांडे ने कर्मचारियों से अनुरोध किया है कि वे शांति बनाए रखे और सतर्कता रखे।

बता दें कि देश के कई राज्यों में कोरोना वायरस के चलते स्कूल-कॉलेज बंद कर दिए गए हैं। अब तक कोरोना वायरस (Coronavirus) से संक्रमण के 83 मामलों की पुष्टि हो चुकी है। इनमें से कर्नाटक में 76 वर्षीय एक व्यक्ति और दिल्ली में 69 वर्षीय एक महिला की मौत हो गई है। भारत में सबसे ज्यादा केरल में 19 और महाराष्ट्र में 14 मामले आ चुके हैं। दिल्ली में सात, उत्तर प्रदेश में 11, लद्दाख में 3, कर्नाटक में 6, आंध्र प्रदेश, जम्मू-कश्मीर, पंजाब, तमिलनाडु, तेलंगाना, राजस्थान से 1-1 मामले सामने आ चुके है। 83 मामलों में 66 भारतीय हैं जबकि 17 विदेशी नागरिक हैं। कुल 83 मामलों में दो लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि कोरोना से संक्रमित हुए 10 लोग (केरल-3, दिल्ली-7) ठीक होने के बाद उन्हें छुट्टी दे दी गई है। स्वास्थ्य विभाग द्वारा मिली जानकारी के अनुसार बाकी के 71 मामलों में कोरोना के मरीजों की स्थिति सामान्य है।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

भारत में जन्मीं नित्या रमन बनीं लॉस एंजिल्स की नई मेयर, करेन बास को हराकर रचा इतिहास
भारत में जन्मीं नित्या रमन बनीं लॉस एंजिल्स की नई मेयर, करेन बास को हराकर रचा इतिहास
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
SIR पर बहस को तैयार सरकार! अमित शाह ने राहुल गांधी को संसद में चर्चा की दी चुनौती
SIR पर बहस को तैयार सरकार! अमित शाह ने राहुल गांधी को संसद में चर्चा की दी चुनौती
₹2 करोड़ का फ्लैट बेच FD में लगाए पैसे, अब हर महीने औसतन मिल रहा ₹1.08 लाख ब्याज, समझे पूरी गणित
₹2 करोड़ का फ्लैट बेच FD में लगाए पैसे, अब हर महीने औसतन मिल रहा ₹1.08 लाख ब्याज, समझे पूरी गणित
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
रणबीर कपूर की 'रामायण' ने पहले दिन कमाए 64.85 करोड़, 'पठान' और 'एनिमल' को छोड़ा पीछे
रणबीर कपूर की 'रामायण' ने पहले दिन कमाए 64.85 करोड़, 'पठान' और 'एनिमल' को छोड़ा पीछे
‘दो जुड़वा बच्चों की बुआ बन जाओ’, सारा तेंदुलकर को जन्मदिन पर मिला ऐसा आशीर्वाद, हंस पड़ीं सचिन की बेटी
‘दो जुड़वा बच्चों की बुआ बन जाओ’, सारा तेंदुलकर को जन्मदिन पर मिला ऐसा आशीर्वाद, हंस पड़ीं सचिन की बेटी
तीन हफ्ते तक बॉक्स ऑफिस पर राज करने वाली ‘जेलर 2’ की रफ्तार थमी, 22वें दिन कमाए सिर्फ 1.60 करोड़ रुपये
तीन हफ्ते तक बॉक्स ऑफिस पर राज करने वाली ‘जेलर 2’ की रफ्तार थमी, 22वें दिन कमाए सिर्फ 1.60 करोड़ रुपये
'रामायण' के सेट पर राहा संग दिखे रणबीर कपूर, आलिया भट्ट ने शेयर कीं अनदेखी BTS तस्वीरें
'रामायण' के सेट पर राहा संग दिखे रणबीर कपूर, आलिया भट्ट ने शेयर कीं अनदेखी BTS तस्वीरें
सालभर स्वाद का मजा देगा घर का बना आंवले का अचार, जानें सही रेसिपी
सालभर स्वाद का मजा देगा घर का बना आंवले का अचार, जानें सही रेसिपी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
नहाने के बाद कुछ लोगों के शरीर से घंटों आती है अच्छी खुशबू, जानें उनकी बॉडी केयर का राज
नहाने के बाद कुछ लोगों के शरीर से घंटों आती है अच्छी खुशबू, जानें उनकी बॉडी केयर का राज
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका