न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

रूस को पीछे छोड़ कोरोना संक्रमण के मामले में तीसरे स्थान पर पहुंचा भारत, 7 लाख के करीब संक्रमित

भारत ने आज रूस को पीछे छोड़ दिया है। रूस में अभी 681,251 केस हैं जिसमें पिछले 24 घंटे में 6 हजार 736 मामले सामने आए।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Sun, 05 Jul 2020 11:19:26

रूस को पीछे छोड़ कोरोना संक्रमण के मामले में तीसरे स्थान पर पहुंचा भारत, 7 लाख के करीब संक्रमित

देश में कोरोना वायरस के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं। covid19india.org के आंकड़ों पर नजर डाले तो आज कोरोना के 23 हजार 165 मरीज सामने आए वहीं 419 लोगों की मौत भी हुई है। इसके साथ ही देश में कुल संक्रमितो की संख्या 6,97,069 हो गई है। दुनियाभर में सबसे ज्यादा संक्रमित केस के मामले में भारत तीसरे स्थान पर पहुंच गया है। भारत ने आज रूस को पीछे छोड़ दिया है। रूस में अभी 681,251 केस हैं जिसमें पिछले 24 घंटे में 6 हजार 736 मामले सामने आए। वहीं, अगर वर्ल्डोमीटर की माने तो भारत में फिलहाल 687,760 कोरोना मरीज हैं इसके साथ ही अब भारत से अमेरिका और ब्राजील की आगे है। हालांकि इन दोनों देशों में कोरोना संक्रमण के केस भारत में कुल संक्रमण केस की तुलना में दोगुना से कहीं ज्यादा है। बता दे, संक्रमण के मामले में पाकिस्तान 12वें पायदान पर है।

कोरोना महामारी से सबसे ज्यादा त्रस्त देश अमेरिका है जहां पर अब तक 29 लाख से ज्यादा यानी 2,953,014 मामले सामने आ चुके हैं। पिछले 24 घंटे में 17 हजार 244 नए केस सामने आए। अमेरिका में अब तक 132,382 लोगों की मौत हो चुकी है। अमेरिका के बाद ब्राजील का नंबर है और वहां 1,578,376 कोरोना केस सामने आ चुके हैं, जबकि इनमें से 64 हजार 365 लोगों की मौत हो चुकी है। तीसरे पायदान पर पहुंचे भारत में कुल 687,760 केस दर्ज हो चुके हैं जिसमें 19 हजार 568 लोगों की जान जा चुकी है।

रूस में अभी 681,251 कोरोना केस हैं जिसमें 10,161 लोगों की मौत हो चुकी है।

एक समय यूरोप में जमकर तबाही मचाने वाली यह महामारी अब वहां कम कहर बरपा रही है। यूरोप से रूस में सबसे ज्यादा महामारी फैली हुई है। रूस के बाद स्पेन (छठे), इंग्लैंड (आठवें) और इटली (10वें) शीर्ष 10 देशों में शामिल हैं।

वर्ल्डोमीटर डॉट इंफो के अनुसार, टॉप 10 देशों में यूरोप और दक्षिण अमेरिका के 4-4 देश शामिल हैं। दक्षिण अमेरिकी देशों में ब्राजील के बाद पेरू (पांचवें), चिली (सातवें) और मैक्सिको (नौवें) शीर्ष 10 में शामिल हैं। जबकि पाकिस्तान में 228,474 केस आ चुके हैं और वह इस लिस्ट में 12वें नंबर पर है। इरान 11वें पायदान पर है जहां 240,438 केस आ चुके हैं जिसमें 11 हजार 571 लोग मारे जा चुके हैं। शीर्ष 12 देशों की सूची में भारत समेत एशिया के 3 देश शामिल हैं।

भारत में महाराष्ट्र सबसे ज्यादा कोरोना प्रभावित राज्य है। यहां अब तक कोरोना के 2 लाख से ज्यादा संक्रमित मामले सामने आ चुके है, वहीं, 8 हजार 822 लोगों की मौत भी हो चुकी है। इसके बाद तमिलनाडु (1,11,151) और दिल्ली (99,444) संक्रमित मरीज है।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

दो साल बाद भारत में पहली बार सार्वजनिक रूप से सामने आएंगी शेख हसीना, वापसी की रणनीति पर करेंगी बड़ा खुलासा
दो साल बाद भारत में पहली बार सार्वजनिक रूप से सामने आएंगी शेख हसीना, वापसी की रणनीति पर करेंगी बड़ा खुलासा
घातक हिमस्खलन के तीन दिन बाद पीओके की चोटी पर मिला पर्वतारोही निर्मल पुर्जा का शव
घातक हिमस्खलन के तीन दिन बाद पीओके की चोटी पर मिला पर्वतारोही निर्मल पुर्जा का शव
घुटने की चोट के कारण श्रीलंका टेस्ट सीरीज से बाहर हुए जसप्रीत बुमराह, टीम इंडिया को बड़ा झटका
घुटने की चोट के कारण श्रीलंका टेस्ट सीरीज से बाहर हुए जसप्रीत बुमराह, टीम इंडिया को बड़ा झटका
दिल्ली में सांसद पप्पू यादव पर जूता फेंका, चाकू से हमले की साजिश का लगाया आरोप
दिल्ली में सांसद पप्पू यादव पर जूता फेंका, चाकू से हमले की साजिश का लगाया आरोप
स्पाइडर मैन: ब्रांड न्यू डे का तूफान, 3 दिन, 176 करोड़, शाहरुख, सलमान की बड़ी फिल्मों को छोड़ा पीछे
स्पाइडर मैन: ब्रांड न्यू डे का तूफान, 3 दिन, 176 करोड़, शाहरुख, सलमान की बड़ी फिल्मों को छोड़ा पीछे
पंजाब कांग्रेस में गहराई गुटबाजी, निलंबित पूर्व विधायक से मिले चरणजीत सिंह चन्नी, राजा वारिंग पर बढ़ा दबाव
पंजाब कांग्रेस में गहराई गुटबाजी, निलंबित पूर्व विधायक से मिले चरणजीत सिंह चन्नी, राजा वारिंग पर बढ़ा दबाव
रामायण पर बढ़ा विवाद, श्री रामलीला महासंघ की मांग, रिलीज से पहले दिखाई जाए फिल्म
रामायण पर बढ़ा विवाद, श्री रामलीला महासंघ की मांग, रिलीज से पहले दिखाई जाए फिल्म
सावन में बाल और नाखून काटना कितना सही या गलत, जानिए धार्मिक नियम और इसके विभिन्न प्रभाव
सावन में बाल और नाखून काटना कितना सही या गलत, जानिए धार्मिक नियम और इसके विभिन्न प्रभाव
विश्व कप 2027: भुवनेश्वर कुमार की वापसी की उठी मांग, पूर्व दिग्गज बोले- चयनकर्ताओं को करनी चाहिए बात
विश्व कप 2027: भुवनेश्वर कुमार की वापसी की उठी मांग, पूर्व दिग्गज बोले- चयनकर्ताओं को करनी चाहिए बात
वैभव सूर्यवंशी पर बड़ा भरोसा, ईस्ट जोन चयनकर्ताओं ने कहा- भविष्य में बन सकते हैं टीम इंडिया के कप्तान
वैभव सूर्यवंशी पर बड़ा भरोसा, ईस्ट जोन चयनकर्ताओं ने कहा- भविष्य में बन सकते हैं टीम इंडिया के कप्तान
घायल को जब नहीं मिला कोई निर्माता, तब धर्मेंद्र बने बेटे सनी देओल की सबसे बड़ी ताकत
घायल को जब नहीं मिला कोई निर्माता, तब धर्मेंद्र बने बेटे सनी देओल की सबसे बड़ी ताकत
भारत का गलत नक्शा देख भड़कीं लवलीना बोरगोहेन, उत्तर-पूर्व गायब होने पर जताई कड़ी नाराजगी
भारत का गलत नक्शा देख भड़कीं लवलीना बोरगोहेन, उत्तर-पूर्व गायब होने पर जताई कड़ी नाराजगी
असम बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे रणदीप हुड्डा, राहत कार्य में निभाई सक्रिय भूमिका
असम बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे रणदीप हुड्डा, राहत कार्य में निभाई सक्रिय भूमिका
पेरू में पर्यटकों से भरा विमान दुर्घटनाग्रस्त, 13 लोगों की मौत; रहस्यमयी नाज़्का रेखाएं देखने जा रहे थे यात्री
पेरू में पर्यटकों से भरा विमान दुर्घटनाग्रस्त, 13 लोगों की मौत; रहस्यमयी नाज़्का रेखाएं देखने जा रहे थे यात्री