न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

कोरोना वायरस: चीन में फंसे 250 से 300 स्टूडेंट्स को लेकर भारत की चिंता बढ़ी, 'हर विकल्प' पर हो रहा विचार

चीन में फैल रहे कोरोना वायरस के चलते वहां फंसे करीब 250 स्टूडेंट्स को लेकर भारत को चिंता बनी हुई है। शहर और उसके आसपास के कई विश्वविद्यालयों में करीब 700 भारतीय छात्र पढ़ते हैं।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Mon, 27 Jan 2020 8:47:34

कोरोना वायरस: चीन में फंसे 250 से 300 स्टूडेंट्स को लेकर भारत की चिंता बढ़ी,  'हर विकल्प' पर हो रहा विचार

चीन में फैल रहे कोरोना वायरस के चलते वहां फंसे करीब 250 स्टूडेंट्स को लेकर भारत को चिंता बनी हुई है। शहर और उसके आसपास के कई विश्वविद्यालयों में करीब 700 भारतीय छात्र पढ़ते हैं। भारतीय छात्रों में अधिकतर मेडिकल के छात्र हैं जिनमें से अधिकतर छात्र चीनी नववर्ष की छुट्टियों के कारण कुछ सप्ताह पहले ही वहां से चले गए थे। जानकारी के मुताबिक 250 से 300 छात्र अब भी शहर में ही हैं जिससे उनकी सुरक्षा को लेकर उनके माता-पिता में चिंता बढ़ गई है जो उन्हें वापस घर बुलाना चाहते हैं। बता दे, वायरस को फैलने से रोकने के लिए चीनी अधिकारियों ने वुहान समेत 12 अन्य शहरों को पूरी तरह से बंद कर दिया है। पीएचडी के कई भारतीय छात्र भी वुहान और आसपास के इलाकों के विभिन्न विश्वविद्यालयों में पढ़ते हैं। कुछ छात्र 23 जनवरी को शहर बंद होने से पहले किसी तरह वहां से निकलने में सफल रहे। इसके मद्देनजर भारत ने रविवार को कहा है कि वुहान समेत चीन के अलग-अलग हिस्सों में फंसे स्टूडेंट्स की चिंताओं के समाधान के लिए चीनी सरकार से मंत्रणा के साथ 'सभी विकल्पों' पर विचार किया जा रहा है।

वहीं दूतावास ने बताया है कि वह 'सभी विकल्पों पर विचार कर रहा है' और वुहान में फंसे भारतीयों को राहत मुहैया कराने के लिए चीनी अधिकारियों के साथ परामर्श कर रहा है। दूतावास ने एक और ट्वीट किया कि बीते दो दिनों में हमारे हॉटलाइन नंबरों पर करीब 600 फोन आए हैं जिनमें इस मुश्किल स्थिति से संबंधित चिंताओं का जवाब दिया गया।

भारत सरकार और पेइचिंग में भारतीय दूतावास प्रभावित नागरिकों को राहत उपलब्ध कराने के लिए चीनी अधिकारियों के साथ मंत्रणा करने के साथ सभी विकल्पों पर विचार कर रही है। यहां 'सभी विकल्पों' से मतलब फंसे हुए भारतीयों को वहां से निकालने से समझा जा रहा है।

पेइचिंग में भारतीय दूतावास ने जानकारी दी है कि बड़ी संख्या में भारतीयों, अधिकतर छात्रों के लगातार फोन आने के कारण भारत ने रविवार को तीसरी हॉटलाइन सेवा खोल दी है। दूतावास ने ट्वीट किया कि कोरोना वायरस के संक्रमण के संबंध में पेइचिंग में भारतीय दूतावास द्वारा स्थापित दो हॉटलाइन नंबरों पर काफी संख्या में फोन आ रहे हैं, इसे देखते हुए दूतावास ने फैसला किया है कि वह तीसरी हॉटलाइन सेवा शुरू करेगा जो +8618610952903 पर उपलब्ध होगा। दूतावास ने जानकारी दी कि दूसरे हॉटलाइन नंबर +8618612083629 और +8618612083617 हैं।

बता दें कि वुहान चीन में कोरोना वायरस के प्रसार का केंद्र है। वहीं, चीन के स्वास्थ्य अधिकारियों ने बताया है कि चीन में इस नए कोरोना वायरस से रविवार को मरने वालों की संख्या बढ़कर 80 हो गई है और 2,008 लोग इससे संक्रमित हैं, जिनमें 23 विदेशी नागरिक हैं। बताया जा रहा है कि इनमें से 324 लोगों की नाजुक बनी हुई है। स्वास्थ्य प्रशासन ने संक्रमित व्यक्तियों के संपर्क में आए लगभग 23,500 लोगों का परीक्षण किया है, जिनमें से 21,500 लोगों में किसी भी लक्षण को देखने के लिए उन्हें लगातार निगरानी में रखा गया है। चीन के 34 में से कम से कम 25 प्रांतीय खंडों में स्वास्थ्य का उच्चतम आपातकाल घोषित कर दिया गया है। हुबेई प्रांत की राजधानी वुहान जो 1.1 करोड़ आवादी वाला शहर है और संक्रमण का मुख्य केंद्र हैं के महापौर ने रविवार को बताया कि 56 लोगों की मौत हुई है 1975 लोगों में संक्रमण की पुष्टि हुई है जबकि शहर में 1,000 नए मरीजों की आशंका है।

बता दे, चीन के बाहर थाईलैंड में कोरोना वायरस के 5 मामले, ऑस्ट्रेलिया में 4, ताईवान, सिंगापुर, मलेशिया और फ्रांस में 3-3 और जापान, दक्षिण कोरिया, अमेरिका, वियतनाम में 2-2 व नेपाल में 1 मामले की पुष्टि हुई है। वर्ल्ड हेल्थ ऑर्गनाइजेशन (डब्ल्यूएचओ) के अनुसार, कोरोना वायरस के मरीज को जुकाम के साथ-साथ बुखार और थकान, सूखी खांसी और सांस लेने में परेशानी होती है।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

नितिन गडकरी ने राहुल गांधी और कांग्रेस पर साधा निशाना, पीएम मोदी पर टिप्पणी को बताया अनुचित
नितिन गडकरी ने राहुल गांधी और कांग्रेस पर साधा निशाना, पीएम मोदी पर टिप्पणी को बताया अनुचित
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
'अंग्रेज चले गए, औलादों को छोड़ गए', बिहार में सुधाकर सिंह का RSS और बीजेपी पर हमला
'अंग्रेज चले गए, औलादों को छोड़ गए', बिहार में सुधाकर सिंह का RSS और बीजेपी पर हमला
SIR पर बहस को तैयार सरकार! अमित शाह ने राहुल गांधी को संसद में चर्चा की दी चुनौती
SIR पर बहस को तैयार सरकार! अमित शाह ने राहुल गांधी को संसद में चर्चा की दी चुनौती
₹2 करोड़ का फ्लैट बेच FD में लगाए पैसे, अब हर महीने औसतन मिल रहा ₹1.08 लाख ब्याज, समझे पूरी गणित
₹2 करोड़ का फ्लैट बेच FD में लगाए पैसे, अब हर महीने औसतन मिल रहा ₹1.08 लाख ब्याज, समझे पूरी गणित
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
रणबीर कपूर की 'रामायण' ने पहले दिन कमाए 64.85 करोड़, 'पठान' और 'एनिमल' को छोड़ा पीछे
रणबीर कपूर की 'रामायण' ने पहले दिन कमाए 64.85 करोड़, 'पठान' और 'एनिमल' को छोड़ा पीछे
‘दो जुड़वा बच्चों की बुआ बन जाओ’, सारा तेंदुलकर को जन्मदिन पर मिला ऐसा आशीर्वाद, हंस पड़ीं सचिन की बेटी
‘दो जुड़वा बच्चों की बुआ बन जाओ’, सारा तेंदुलकर को जन्मदिन पर मिला ऐसा आशीर्वाद, हंस पड़ीं सचिन की बेटी
तीन हफ्ते तक बॉक्स ऑफिस पर राज करने वाली ‘जेलर 2’ की रफ्तार थमी, 22वें दिन कमाए सिर्फ 1.60 करोड़ रुपये
तीन हफ्ते तक बॉक्स ऑफिस पर राज करने वाली ‘जेलर 2’ की रफ्तार थमी, 22वें दिन कमाए सिर्फ 1.60 करोड़ रुपये
'रामायण' के सेट पर राहा संग दिखे रणबीर कपूर, आलिया भट्ट ने शेयर कीं अनदेखी BTS तस्वीरें
'रामायण' के सेट पर राहा संग दिखे रणबीर कपूर, आलिया भट्ट ने शेयर कीं अनदेखी BTS तस्वीरें
सालभर स्वाद का मजा देगा घर का बना आंवले का अचार, जानें सही रेसिपी
सालभर स्वाद का मजा देगा घर का बना आंवले का अचार, जानें सही रेसिपी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
नहाने के बाद कुछ लोगों के शरीर से घंटों आती है अच्छी खुशबू, जानें उनकी बॉडी केयर का राज
नहाने के बाद कुछ लोगों के शरीर से घंटों आती है अच्छी खुशबू, जानें उनकी बॉडी केयर का राज
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका