न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

राजस्थान / 202 नए संक्रमित मिलें, जयपुर / सबसे ज्यादा 61 मामले, कोटा / 5 संक्रमित महिलाओं के 5 नवजात की पहली रिपोर्ट आई निगेटिव

राजस्थान में कोरोना का कहर बढ़ता जा रहा है। आज यानी बुधवार को राज्य में 202 संक्रमित मरीज सामने आए। इसके साथ ही राजस्थान ने कुल संक्रमितों की गिनती 4,328 तक पहुंच गई है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Wed, 13 May 2020 10:48:53

राजस्थान / 202 नए संक्रमित मिलें, जयपुर / सबसे ज्यादा 61 मामले, कोटा / 5 संक्रमित महिलाओं के 5 नवजात की पहली रिपोर्ट आई निगेटिव

राजस्थान में कोरोना का कहर बढ़ता जा रहा है। आज यानी बुधवार को राज्य में 202 संक्रमित मरीज सामने आए। इसके साथ ही राजस्थान ने कुल संक्रमितों की गिनती 4,328 तक पहुंच गई है। वहीं आज इस वायरस से 4 लोगों की मौत हो गई है। आज मिलने वाले मामलों में जयपुर से सबसे ज्यादा 61 मामले सामने आए। यहां कुल संक्रमित मामले 1342 तक पहुंच गए है। वहीं इस वायरस से जयपुर में 2 लोगों की मौत हो गई हैं। इसके अलावा उदयपुर में 33, जालौर में 28, पाली में 27, जोधपुर में 8, सवाई माधोपुर में 6, राजसमंद और कोटा में 5-5, सिरोही, चूरू और धौलपुर में 3-3, टोंक, नागौर, डूंगरपुर, भरतपुर और बांसवाड़ा में 2-2, सीकर, जैसलमेर, दौसा, अलवर, बाड़मेर और झुंझुनू में 1-1 संक्रमित मिला।

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत बताया कि गांवों को कोरोना के संक्रमण से बचाने के लिए क्वारैंटाइन हमारा टॉप एजेंडा रहेगा। उन्होंने कहा कि अन्य राज्यों से लाखों लोग राजस्थान लौट रहे हैं, ऐसे में यह बेहद जरूरी है। क्वारैंटाइन व्यवस्थाएं मजबूत करने के लिए कलेक्टरों को अनटाइड फंड में और राशि दी जाएगी

5 संक्रमित महिलाओं के 5 नवजात की पहली रिपोर्ट आई निगेटिव

वहीं, कोटा के जेकेलोन अस्पताल में भर्ती 5 संक्रमित महिलाओं के 5 नवजात बच्चों की पहली कोरोना टेस्ट रिपोर्ट निगेटिव आई है। इन बच्चों को परिवार की महिलाओं के साथ अलग से नए अस्पताल के कमरों में रखा गया है। अस्पताल का स्टाफ इन बच्चों तक मां का दूध पहुंचा रहा है। इन बच्चों की कोरोना की रिपोर्ट निगेटिव आने से हर कोई ताज्जुब है क्योंकि डिलीवरी के बाद इन बच्चों ने मां का दूध तो पीया ही था, बल्कि कई घंटों तक मां के साथ रहे थे। प्रभारी डॉ नीलेश जैन ने बताया कि बच्चे शिशु रोग विशेषज्ञों की निगरानी में हैं। वे स्वस्थ हैं। अब अगले 24 से 48 घंटे में इनके दाेबारा सैंपल लिए जाएंगे। दूसरी रिपोर्ट भी निगेटिव आई तो इन्हें डिस्चार्ज भी किया जा सकता है।

जोधपुर में बीएसएफ का जवान भी संक्रमित मिला। इसके साथ दूसरे राज्यों से आए 3 लोगों की रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई है। राजस्थान में कोरोना से अब तक 121 लोगों की मौत हुई है। इनमें जयपुर में 64 (जिसमें दो यूपी से), जोधपुर में 17, कोटा में 10, अजमेर में 5, पाली और नागौर में तीन-तीन, अलवर, बीकानेर, भीलवाड़ा, चित्तौड़गढ़, सीकर और भरतपुर दो-दो , जालौर, बांसवाड़ा, चूरू, करौली, प्रतापगढ़, सवाई माधोपुर और टोंक में एक-एक की मौत हो चुकी है।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

10 दिन में तीसरा आतंकी हमला: कुलगाम में नाम पूछकर दो प्रवासी मजदूरों की हत्या
10 दिन में तीसरा आतंकी हमला: कुलगाम में नाम पूछकर दो प्रवासी मजदूरों की हत्या
कॉमनवेल्थ खेल 2026: भारत ने एक दिन में जीते 6 पदक, अस्मिता डे ने रचा इतिहास, नीरज चोपड़ा को रजत से करना पड़ा संतोष
कॉमनवेल्थ खेल 2026: भारत ने एक दिन में जीते 6 पदक, अस्मिता डे ने रचा इतिहास, नीरज चोपड़ा को रजत से करना पड़ा संतोष
मुझे गाली देने वालों को मैं माफ करना चाहता हूं, उन्हें सही राह दिखाइए : प्रधानमंत्री
मुझे गाली देने वालों को मैं माफ करना चाहता हूं, उन्हें सही राह दिखाइए : प्रधानमंत्री
संसद प्रदर्शन पर बढ़ा विवाद: पप्पू यादव के खिलाफ दिल्ली पुलिस में शिकायत, धार्मिक भावनाएं आहत करने का आरोप
संसद प्रदर्शन पर बढ़ा विवाद: पप्पू यादव के खिलाफ दिल्ली पुलिस में शिकायत, धार्मिक भावनाएं आहत करने का आरोप
शंघाई सहयोग संगठन शिखर सम्मेलन 2027 के लिए प्रधानमंत्री मोदी को न्योता भेजने की तैयारी में पाकिस्तान ?
शंघाई सहयोग संगठन शिखर सम्मेलन 2027 के लिए प्रधानमंत्री मोदी को न्योता भेजने की तैयारी में पाकिस्तान ?
17 साल पुराने वैवाहिक विवाद का हुआ अंत, सुप्रीम कोर्ट ने उमर अब्दुल्ला और पायल के तलाक को दी मंजूरी
17 साल पुराने वैवाहिक विवाद का हुआ अंत, सुप्रीम कोर्ट ने उमर अब्दुल्ला और पायल के तलाक को दी मंजूरी
सावन सोमवार 2026: 3 अगस्त को रखा जाएगा सावन का पहला सोमवार व्रत, जानिए पूजा का महत्व और विधि
सावन सोमवार 2026: 3 अगस्त को रखा जाएगा सावन का पहला सोमवार व्रत, जानिए पूजा का महत्व और विधि
स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे ने बॉक्स ऑफिस पर रचा इतिहास, एवेंजर्स एंडगेम का रिकॉर्ड तोड़ा
स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे ने बॉक्स ऑफिस पर रचा इतिहास, एवेंजर्स एंडगेम का रिकॉर्ड तोड़ा
रामायणम के ट्रेलर के बाद सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस, माँ सीता के रूप में साई पल्लवी के चयन पर बंटे दर्शक
रामायणम के ट्रेलर के बाद सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस, माँ सीता के रूप में साई पल्लवी के चयन पर बंटे दर्शक
DC: द ब्लडी वैलेंटाइन ट्रेलर में छाए लोकेश कनगराज और वामिका गब्बी, रोमांच, रहस्य और दमदार एक्शन ने जीता दर्शकों का दिल
DC: द ब्लडी वैलेंटाइन ट्रेलर में छाए लोकेश कनगराज और वामिका गब्बी, रोमांच, रहस्य और दमदार एक्शन ने जीता दर्शकों का दिल
31 जुलाई राष्ट्रमंडल खेल: नीरज चोपड़ा पर स्वर्ण की नजर, 10 भारतीय मुक्केबाज बदलेंगे पदक का रंग
31 जुलाई राष्ट्रमंडल खेल: नीरज चोपड़ा पर स्वर्ण की नजर, 10 भारतीय मुक्केबाज बदलेंगे पदक का रंग
24 साल बाद अफ्रीका में लौटेगा क्रिकेट विश्व कप, 57 मैच, 12 वेन्यू, ICC ने जारी किया नया लोगो
24 साल बाद अफ्रीका में लौटेगा क्रिकेट विश्व कप, 57 मैच, 12 वेन्यू, ICC ने जारी किया नया लोगो
कावेरी जल विवाद: कर्नाटक में रुकी विजय की 'जन नायकन' की स्क्रीनिंग, कई सिनेमाघरों ने रद्द किए शो
कावेरी जल विवाद: कर्नाटक में रुकी विजय की 'जन नायकन' की स्क्रीनिंग, कई सिनेमाघरों ने रद्द किए शो
क्या अंडा खाने से बच्चियों में जल्दी शुरू हो जाते हैं पीरियड्स? जानिए क्या है सच्चाई और क्या कहते हैं विशेषज्ञ
क्या अंडा खाने से बच्चियों में जल्दी शुरू हो जाते हैं पीरियड्स? जानिए क्या है सच्चाई और क्या कहते हैं विशेषज्ञ