न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

राजस्थान / 66 नए मामले आए सामने, 2 महीने के बच्चे की मौत, रेस्टोरेंट, मिठाई की दुकान और वाहनों के शोरूम खोलने की मिली इजाजत

राजस्थान में इस वायरस की वजह से आज एक मौत हो गई है। आगरा से आए 2 महीने के एक बच्चे की मौत हुई है। इसे 13 मई को ही एसएमएस अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। बच्चे को दिल की बीमारी थी।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Thu, 14 May 2020 1:15:18

राजस्थान / 66 नए मामले आए सामने, 2 महीने के बच्चे की मौत,  रेस्टोरेंट, मिठाई की दुकान और वाहनों के शोरूम खोलने की मिली इजाजत

राजस्थान में कोरोना से अब तक 122 लोगों की मौत हुई है। गुरुवार को कोरोना वायरस के राज्य में 66 नए मामले सामने आए। इनमें उदयपुर में 20, नागौर में 16, जयपुर में 13, जोधपुर में 7, सीकर में 3, अजमेर और जालौर में 2-2, अलवर, करौली और कोटा में 1-1 संक्रमित मिला। कुल संक्रमितों का आंकड़ा 4394 पहुंच गया। वहीं, राजस्थान में इस वायरस की वजह से आज एक मौत हो गई है। आगरा से आए 2 महीने के एक बच्चे की मौत हुई है। इसे 13 मई को ही एसएमएस अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। बच्चे को दिल की बीमारी थी।

राजस्थान में संक्रमण के सबसे ज्यादा केस जयपुर में हैं। यहां बुधवार को पहली बार शहर में सबसे अधिक 35 इलाकों में 61 नए कोरोना पॉजिटिव मिले। इनमें 16 हेल्थ वर्कर्स और जिला जेल के 5 कैदी शामिल हैं। अस्पतालों और घर-घर सर्वे का काम करने वाली 2 आशा सहयोगी, 5 वार्ड बॉय, 6 नर्सिंग स्टाफ और 2 कम्प्यूटर ऑपरेटर और आदर्श नगर का एक डॉक्टर भी शामिल है। जयपुर में कुल 1357 संक्रमित हैं।

मौत की अफवाह उड़ी तो वीडियो कॉल पर कहा- मैं जिंदा हूं

बता दे, जयपुर में कुछ दिन पहले 80 साल की महिला और उसके दो बेटे कोरोना संक्रमित पाए गए। इस वायरस की वजह से महिला के एक बेटे की मौत हो गई लेकिन लोगों ने दोनों बेटों की मौत की अफवाह फैला दी। इसके बाद परिवार को वीडियो जारी करना पड़ा कि दूसरा बेटा जिंदा है और वह स्वस्थ होकर घर आ चुका है।

वहीं, भारत अब कोरोना के लॉकडाउन 4 में जाने वाला है जो 18 मई से शुरू होने वाला है। लेकिन इससे पहले ही राज्य की गहलोत सरकार ने कारोबार को पटरी पर लाने के लिए छूट का दायरा बढ़ा दिया है।

खुले रेस्टोरेंट, मिठाई की दुकाने

लॉकडाउन के चौथे फेज में जाने से पहले ही प्रदेश सरकार ने कारोबार को पटरी पर लाने के लिए छूट का दायरा और बढ़ा दिया है। आज से प्रदेश में रेस्टोरेंट, मिठाई की दुकान, हार्डवेयर, निर्माण सामग्री की दुकानें, एसी-कूलर, टीवी, इलेक्ट्रॉनिक्स, इलेक्ट्रॉनिक रिपेयर और ऑटोमोबाइल के शोरूम खोलने का आदेश दे दिया गया है। सीएम अशोक गहलोत ने देर रात यह आदेश जारी किया। हालांकि, रेस्टोरेंट में खाना नहीं खाया जा सकेगा। यहां से पैक करवा के ले जाया जा सकता है। वहीं, ग्रामीण क्षेत्रों में सड़क किनारे के ढाबे भी खोलने का आदेश है।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

10 दिन में तीसरा आतंकी हमला: कुलगाम में नाम पूछकर दो प्रवासी मजदूरों की हत्या
10 दिन में तीसरा आतंकी हमला: कुलगाम में नाम पूछकर दो प्रवासी मजदूरों की हत्या
कॉमनवेल्थ खेल 2026: भारत ने एक दिन में जीते 6 पदक, अस्मिता डे ने रचा इतिहास, नीरज चोपड़ा को रजत से करना पड़ा संतोष
कॉमनवेल्थ खेल 2026: भारत ने एक दिन में जीते 6 पदक, अस्मिता डे ने रचा इतिहास, नीरज चोपड़ा को रजत से करना पड़ा संतोष
मुझे गाली देने वालों को मैं माफ करना चाहता हूं, उन्हें सही राह दिखाइए : प्रधानमंत्री
मुझे गाली देने वालों को मैं माफ करना चाहता हूं, उन्हें सही राह दिखाइए : प्रधानमंत्री
संसद प्रदर्शन पर बढ़ा विवाद: पप्पू यादव के खिलाफ दिल्ली पुलिस में शिकायत, धार्मिक भावनाएं आहत करने का आरोप
संसद प्रदर्शन पर बढ़ा विवाद: पप्पू यादव के खिलाफ दिल्ली पुलिस में शिकायत, धार्मिक भावनाएं आहत करने का आरोप
शंघाई सहयोग संगठन शिखर सम्मेलन 2027 के लिए प्रधानमंत्री मोदी को न्योता भेजने की तैयारी में पाकिस्तान ?
शंघाई सहयोग संगठन शिखर सम्मेलन 2027 के लिए प्रधानमंत्री मोदी को न्योता भेजने की तैयारी में पाकिस्तान ?
17 साल पुराने वैवाहिक विवाद का हुआ अंत, सुप्रीम कोर्ट ने उमर अब्दुल्ला और पायल के तलाक को दी मंजूरी
17 साल पुराने वैवाहिक विवाद का हुआ अंत, सुप्रीम कोर्ट ने उमर अब्दुल्ला और पायल के तलाक को दी मंजूरी
सावन सोमवार 2026: 3 अगस्त को रखा जाएगा सावन का पहला सोमवार व्रत, जानिए पूजा का महत्व और विधि
सावन सोमवार 2026: 3 अगस्त को रखा जाएगा सावन का पहला सोमवार व्रत, जानिए पूजा का महत्व और विधि
स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे ने बॉक्स ऑफिस पर रचा इतिहास, एवेंजर्स एंडगेम का रिकॉर्ड तोड़ा
स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे ने बॉक्स ऑफिस पर रचा इतिहास, एवेंजर्स एंडगेम का रिकॉर्ड तोड़ा
रामायणम के ट्रेलर के बाद सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस, माँ सीता के रूप में साई पल्लवी के चयन पर बंटे दर्शक
रामायणम के ट्रेलर के बाद सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस, माँ सीता के रूप में साई पल्लवी के चयन पर बंटे दर्शक
DC: द ब्लडी वैलेंटाइन ट्रेलर में छाए लोकेश कनगराज और वामिका गब्बी, रोमांच, रहस्य और दमदार एक्शन ने जीता दर्शकों का दिल
DC: द ब्लडी वैलेंटाइन ट्रेलर में छाए लोकेश कनगराज और वामिका गब्बी, रोमांच, रहस्य और दमदार एक्शन ने जीता दर्शकों का दिल
31 जुलाई राष्ट्रमंडल खेल: नीरज चोपड़ा पर स्वर्ण की नजर, 10 भारतीय मुक्केबाज बदलेंगे पदक का रंग
31 जुलाई राष्ट्रमंडल खेल: नीरज चोपड़ा पर स्वर्ण की नजर, 10 भारतीय मुक्केबाज बदलेंगे पदक का रंग
24 साल बाद अफ्रीका में लौटेगा क्रिकेट विश्व कप, 57 मैच, 12 वेन्यू, ICC ने जारी किया नया लोगो
24 साल बाद अफ्रीका में लौटेगा क्रिकेट विश्व कप, 57 मैच, 12 वेन्यू, ICC ने जारी किया नया लोगो
कावेरी जल विवाद: कर्नाटक में रुकी विजय की 'जन नायकन' की स्क्रीनिंग, कई सिनेमाघरों ने रद्द किए शो
कावेरी जल विवाद: कर्नाटक में रुकी विजय की 'जन नायकन' की स्क्रीनिंग, कई सिनेमाघरों ने रद्द किए शो
क्या अंडा खाने से बच्चियों में जल्दी शुरू हो जाते हैं पीरियड्स? जानिए क्या है सच्चाई और क्या कहते हैं विशेषज्ञ
क्या अंडा खाने से बच्चियों में जल्दी शुरू हो जाते हैं पीरियड्स? जानिए क्या है सच्चाई और क्या कहते हैं विशेषज्ञ