न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

मुंबई के लिए बड़ा खतरा, धारावी में कोरोना, 35 साल का डॉक्टर भी मिला संक्रमित

मुंबई की झुग्गियों में कोरोना वायरस के फैलने का खतरा बढ़ता जा रहा है। एशिया के सबसे बड़े स्लम धारावी में कोरोना वायरस संक्रमण से पहली मौत हो चुकी है वहीं शुक्रवार सुबह यहां एक 35 साल के डॉक्टर के संक्रमित होने की पुष्टि हुई है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Fri, 03 Apr 2020 2:56:02

मुंबई के लिए बड़ा खतरा, धारावी में कोरोना, 35 साल का डॉक्टर भी मिला संक्रमित

मुंबई की झुग्गियों में कोरोना वायरस के फैलने का खतरा बढ़ता जा रहा है। एशिया के सबसे बड़े स्लम धारावी में कोरोना वायरस संक्रमण से पहली मौत हो चुकी है वहीं शुक्रवार सुबह यहां एक 35 साल के डॉक्टर के संक्रमित होने की पुष्टि हुई है। ये यहां का तीसरा मामला है। सबसे पहले जो पॉजिटिव व्यक्ति मिला था उसकी बुधवार को मौत हो गई। गुरुवार को एक और व्यक्ति में कोरोना वायरस के लक्षण मिले। घनी आबादी वाले इलाके में कोरोना के बढ़ते मामलों से बृहन्मुंबई महानगरपालिका (बीएमसी) की चिंता बढ़ती जा रही है। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के अनुसार, रोगी बृहन्मुंबई नगर निगम (BMC) के सॉलिड वेस्ट डिपार्टमेंट से जुड़ा हुआ है।

35 साल के डॉक्टर की रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद उनके परिवार को क्वारंटाइन कर दिया गया है। परिवार वालों की आज जांच होगी। इस बीच बीएमसी प्रशासन डॉक्टर के संपर्क में आए लोगों की कॉन्टैक्ट ट्रेसिंग में जुट गया है। जिस बिल्डिंग में कोरोना पीड़ित रह रहा था उसे बीएमसी ने सील कर दिया है।

सफाईकर्मी का टेस्ट पॉजिटिव

बीएमसी में सफाईकर्मी का टेस्ट पॉजिटिव आने के बाद हजारों झुग्गियों वाले इस इलाके में संक्रमण का खतरा बढ़ गया। 52 साल का सफाईकर्मी वर्ली इलाके का रहने वाला है और सफाई के काम के लिए धारावी में पोस्टेड था। उसके अंदर कोरोना के लक्षण दिखे, जिसके बाद उसे बीएमसी अधिकारियों की तरफ से इलाज कराने की सलाह दी गई। उसकी स्थिति अभी स्थिर बनी हुई है। उसके परिवार के सदस्यों और 23 सहकर्मियों को भी क्वारंटीन करने की सलाह दी गई है।

धारावी एशिया का सबसे बड़ा स्लम एरिया है, बुधवार को 46 साल के व्यक्ति की मौत के बाद संक्रमण फैलने की आशंका के बीच अधिकारियों ने हाउसिंग सोसायटी को सील कर दिया था। अधिकारियों ने कहा कि मरने वाले व्यक्ति के आस-पास रहने वाले सभी लोगों की जांच की जा रही है।

राज्य में कोरोना वायरस से 88 और लोगों के संक्रमित पाए जाने के साथ अब तक 423 लोगों में संक्रमण की पुष्टि हुई है वहीं मृतकों की संख्या 21 हो चुकी है। मुंबई जिले में सबसे ज्यादा मामले सामने आ रहे हैं। स्वास्थ्य बुलेटिन के अनुसार बुधवार शाम के बाद से पांच लोगों की मौत की सूचना मिली है इसमें एक महिला भी है। मुंबई में चार व्यक्ति और पुणे में एक व्यक्ति की मौत के साथ मृतकों की संख्या 21 हो चुकी है।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

तीन बार मुख्यमंत्री रह चुकीं नेता भी सुरक्षित नहीं', ममता बनर्जी की सुरक्षा पर TMC का सवाल
तीन बार मुख्यमंत्री रह चुकीं नेता भी सुरक्षित नहीं', ममता बनर्जी की सुरक्षा पर TMC का सवाल
एल मुरुगन ने केंद्रीय मंत्रिपरिषद से दिया इस्तीफा, तमिलनाडु में BJP को मजबूत करने के लिए अब संभालेंगे जमीनी राजनीति
एल मुरुगन ने केंद्रीय मंत्रिपरिषद से दिया इस्तीफा, तमिलनाडु में BJP को मजबूत करने के लिए अब संभालेंगे जमीनी राजनीति
राहुल गांधी बोले- लोकतंत्र की बहाली के लिए पूरा विपक्ष एकजुट, खड़गे ने वोट चोरी के आरोपों को लेकर मोदी सरकार पर साधा निशाना
राहुल गांधी बोले- लोकतंत्र की बहाली के लिए पूरा विपक्ष एकजुट, खड़गे ने वोट चोरी के आरोपों को लेकर मोदी सरकार पर साधा निशाना
SIR पर सियासी घमासान के बीच चुनाव आयोग की बड़ी पहल, 6 राज्यों में घर-घर पहुंच रहे BLO; कटे नाम जोड़ने की कवायद तेज
SIR पर सियासी घमासान के बीच चुनाव आयोग की बड़ी पहल, 6 राज्यों में घर-घर पहुंच रहे BLO; कटे नाम जोड़ने की कवायद तेज
अमित शाह का राहुल गांधी पर निशाना, बोले- गुजरात में 41 साल से चुनाव नहीं जीत पाई कांग्रेस, अब आत्ममंथन का समय
अमित शाह का राहुल गांधी पर निशाना, बोले- गुजरात में 41 साल से चुनाव नहीं जीत पाई कांग्रेस, अब आत्ममंथन का समय
एक प्रदर्शन पर कार्रवाई, दूसरे पर नहीं! अभिजीत दीपके ने उठाए सवाल
एक प्रदर्शन पर कार्रवाई, दूसरे पर नहीं! अभिजीत दीपके ने उठाए सवाल
‘थप्पड़ मारा, सिगरेट से जलाया’, नीति टेलर ने सुनाई एक्स बॉयफ्रेंड की हैवानियत की कहानी
‘थप्पड़ मारा, सिगरेट से जलाया’, नीति टेलर ने सुनाई एक्स बॉयफ्रेंड की हैवानियत की कहानी
शेयर बाजार में जोरदार तेजी, सेंसेक्स 1,109 अंक उछला; LTCG और STT पर निर्मला सीतारमण के बयान समेत इन 4 वजहों से चढ़ा बाजार
शेयर बाजार में जोरदार तेजी, सेंसेक्स 1,109 अंक उछला; LTCG और STT पर निर्मला सीतारमण के बयान समेत इन 4 वजहों से चढ़ा बाजार
राहुल गांधी के चुनाव आयोग पर सवाल उठाने पर पीयूष गोयल का पलटवार, टीएन शेषन और एमएस गिल का नाम लेकर कांग्रेस को घेरा
राहुल गांधी के चुनाव आयोग पर सवाल उठाने पर पीयूष गोयल का पलटवार, टीएन शेषन और एमएस गिल का नाम लेकर कांग्रेस को घेरा
LTCG टैक्स में बदलाव पर निर्मला सीतारमण ने नहीं दिया साफ संकेत, बोलीं- बजट की तैयारी शुरू, अभी कुछ कहना जल्दबाजी
LTCG टैक्स में बदलाव पर निर्मला सीतारमण ने नहीं दिया साफ संकेत, बोलीं- बजट की तैयारी शुरू, अभी कुछ कहना जल्दबाजी
राहुल गांधी पर महिला पत्रकार को धक्का देने का आरोप, BJP ने उठाए सवाल; कांग्रेस ने दावों को बताया झूठा
राहुल गांधी पर महिला पत्रकार को धक्का देने का आरोप, BJP ने उठाए सवाल; कांग्रेस ने दावों को बताया झूठा
यूपी में 2 करोड़ से ज्यादा वोटरों के नाम कटने के बाद फिर होगी जांच, BLO घर-घर जाकर करेंगे सत्यापन; पात्र लोगों को मिलेगा मौका
यूपी में 2 करोड़ से ज्यादा वोटरों के नाम कटने के बाद फिर होगी जांच, BLO घर-घर जाकर करेंगे सत्यापन; पात्र लोगों को मिलेगा मौका
सिद्धार्थ मल्होत्रा के पैर में फ्रैक्चर, प्लास्टर वाली तस्वीर शेयर कर बोले- 'ब्रेक ए लेग' को कुछ ज्यादा ही सीरियसली ले लिया
सिद्धार्थ मल्होत्रा के पैर में फ्रैक्चर, प्लास्टर वाली तस्वीर शेयर कर बोले- 'ब्रेक ए लेग' को कुछ ज्यादा ही सीरियसली ले लिया
तीन साल से अटकी विजय सेतुपति की फिल्म ‘ट्रेन’ की रिलीज डेट घोषित, 4 दिसंबर को सिनेमाघरों में आएगी माइस्किन की थ्रिलर
तीन साल से अटकी विजय सेतुपति की फिल्म ‘ट्रेन’ की रिलीज डेट घोषित, 4 दिसंबर को सिनेमाघरों में आएगी माइस्किन की थ्रिलर