न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

मेरठ : एक ही परिवार के 13 लोगों को कोरोना, 46 लोग निगरानी में

मेरठ में रविवार को कोरोना वायरस के एक ही परिवार में 8 नए मरीज मिले हैं। मुख्य चिकित्सा अधिकारी (CMO) डॉक्टर राजकुमार के मुताबिक जिले में कोरोना वायरस पॉजिटिव मरीजो की संख्या अब बढ़कर 13 हो गई है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Mon, 30 Mar 2020 4:38:56

मेरठ : एक ही परिवार के 13 लोगों को कोरोना, 46 लोग निगरानी में

भारत में कोरोना वायरस के मामलों में तेजी देखने को मिल रही है। यहां 1000 से ज्यादा लोग इस वायरस से संक्रमित हो गए है वहीं, 29 लोगों की इस वायरस की वजह से मौत हो चुकी है। उत्तर प्रदेश के मेरठ में कोरोना का खतरा लगातार बढ़ रहा है। यहां एक ही परिवार में आठ नए कोरोना पॉजिटिव मरीज मिले हैं। इसके साथ ही फैमिली में 13 लोगों को कोरोना संक्रमित हो गए है। इन सबके बीच अभी पीड़ितों की तादाद बढ़ सकती है, क्योंकि 46 में से 11 की ही रिपोर्ट आई है। इस परिवार के 5 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए थे, उसके बाद चेन ऑफ ट्रांसमिशन से बाकी लोगों को ट्रेस किया गया।

मेरठ में रविवार को कोरोना वायरस के एक ही परिवार में 8 नए मरीज मिले हैं। मुख्य चिकित्सा अधिकारी (CMO) डॉक्टर राजकुमार के मुताबिक जिले में कोरोना वायरस पॉजिटिव मरीजो की संख्या अब बढ़कर 13 हो गई है। सभी 13 पीड़ित एक ही परिवार के हैं। अभी मरीजों की संख्या बढ़ने का अनुमान है क्योंकि निगरानी में लिए गए 46 में से सिर्फ 11 की ही जांच हुई है। 35 की रिपोर्ट आनी अभी बाकी है।

मेरठ में कोरोना के बढ़ते मामलों से प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मचा है। डॉक्टरों का मानना है कि कोरोना वायरस पीड़ित मरीजों का आंकड़ा काफी बढ़ सकता है। दरअसल खुर्जा का रहने वाला शख्स महाराष्ट्र के अमरावती से मेरठ में अपनी ससुराल आया था। इसके बाद उसकी पत्नी और तीन रिश्तेदारों में कोरोना संक्रमण मिला था। संक्रमित शख्स महाराष्ट्र में क्रॉकरी का कारोबार करता था। स्वास्थ्य विभाग, पुलिस और प्रशासन ने शास्त्री नगर, हुमायूंनगर और सोहराब गेट इलाके को सील कर रखा है। वहीं, दूसरी ओर कारोबारी और उसके रिश्तेदारों के संपर्क में आए 35 लोग अभी आइसोलेशन वॉर्ड में भर्ती हैं। इनमें महिलाएं और बच्चे भी शामिल हैं।

बता दे, दुनियाभर में कोरोना वायरस के मामलों में दिन-प्रतिदिन बढ़ोतरी हो रही है। चीन के वुहान से शुरू हुए कोरोना वायरस के मामले यूरोप, अमेरिका, ब्रिटेन जैसे तमाम देशों में तेजी से बढ़ रहे हैं। कोरोना का कहर भारत में भी शुरू हो गया है। पूरी दुनिया में कोरोना के 7 लाख से ज्यादा मामले सामने आ चुके हैं, जबकि 34,000 से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है। इटली में सबसे ज्यादा 10,700 से ज्यादा मौतें हुई हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

भारत में जन्मीं नित्या रमन बनीं लॉस एंजिल्स की नई मेयर, करेन बास को हराकर रचा इतिहास
भारत में जन्मीं नित्या रमन बनीं लॉस एंजिल्स की नई मेयर, करेन बास को हराकर रचा इतिहास
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
SIR पर बहस को तैयार सरकार! अमित शाह ने राहुल गांधी को संसद में चर्चा की दी चुनौती
SIR पर बहस को तैयार सरकार! अमित शाह ने राहुल गांधी को संसद में चर्चा की दी चुनौती
₹2 करोड़ का फ्लैट बेच FD में लगाए पैसे, अब हर महीने औसतन मिल रहा ₹1.08 लाख ब्याज, समझे पूरी गणित
₹2 करोड़ का फ्लैट बेच FD में लगाए पैसे, अब हर महीने औसतन मिल रहा ₹1.08 लाख ब्याज, समझे पूरी गणित
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
रणबीर कपूर की 'रामायण' ने पहले दिन कमाए 64.85 करोड़, 'पठान' और 'एनिमल' को छोड़ा पीछे
रणबीर कपूर की 'रामायण' ने पहले दिन कमाए 64.85 करोड़, 'पठान' और 'एनिमल' को छोड़ा पीछे
‘दो जुड़वा बच्चों की बुआ बन जाओ’, सारा तेंदुलकर को जन्मदिन पर मिला ऐसा आशीर्वाद, हंस पड़ीं सचिन की बेटी
‘दो जुड़वा बच्चों की बुआ बन जाओ’, सारा तेंदुलकर को जन्मदिन पर मिला ऐसा आशीर्वाद, हंस पड़ीं सचिन की बेटी
तीन हफ्ते तक बॉक्स ऑफिस पर राज करने वाली ‘जेलर 2’ की रफ्तार थमी, 22वें दिन कमाए सिर्फ 1.60 करोड़ रुपये
तीन हफ्ते तक बॉक्स ऑफिस पर राज करने वाली ‘जेलर 2’ की रफ्तार थमी, 22वें दिन कमाए सिर्फ 1.60 करोड़ रुपये
'रामायण' के सेट पर राहा संग दिखे रणबीर कपूर, आलिया भट्ट ने शेयर कीं अनदेखी BTS तस्वीरें
'रामायण' के सेट पर राहा संग दिखे रणबीर कपूर, आलिया भट्ट ने शेयर कीं अनदेखी BTS तस्वीरें
सालभर स्वाद का मजा देगा घर का बना आंवले का अचार, जानें सही रेसिपी
सालभर स्वाद का मजा देगा घर का बना आंवले का अचार, जानें सही रेसिपी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
नहाने के बाद कुछ लोगों के शरीर से घंटों आती है अच्छी खुशबू, जानें उनकी बॉडी केयर का राज
नहाने के बाद कुछ लोगों के शरीर से घंटों आती है अच्छी खुशबू, जानें उनकी बॉडी केयर का राज
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका