न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

महाराष्ट्र में कोरोना का कहर जारी, 24 घंटे में सामने आए 1500 मरीज, 54 लोगों की हुई मौत

मुंबई में स्थिति ठीक नहीं है। यहां 24 घंटे में कोरोना की चपेट में आकर 40 लोगों की मौत हुई है। ये एक दिन में मुंबई में कोरोना वायरस मरने वालाों का सबसे बड़ा आंकड़ा है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Wed, 13 May 2020 10:28:44

महाराष्ट्र में कोरोना का कहर जारी, 24 घंटे में सामने आए 1500 मरीज, 54 लोगों की हुई मौत

कोरोना के बुधवार को देश में अब तक 3,559 संक्रमित मामले सामने आ चुके है। इसके साथ ही देश में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 77,889 तक पहुंच गई है। वहीं इस वायरस से आज 131 लोगों की मौत हो गई है। आज अकेले महाराष्ट्र में लगभग 1500 नये मरीज सामने आए हैं। इसके साथ ही यहां संक्रमितों की संख्या 25,922 तक पहुंच गई है, इसके साथ ही आज राज्य में 54 लोगों की मौत इस वायरस की वजह से हो गई है। इसके साथ ही राज्य में 975 मरीजों की मौत इस वायरस की वजह से हो गई हैं। मुंबई में स्थिति ठीक नहीं है। यहां 24 घंटे में कोरोना की चपेट में आकर 40 लोगों की मौत हुई है। ये एक दिन में मुंबई में कोरोना वायरस मरने वालाों का सबसे बड़ा आंकड़ा है।

राज्य में आज जिन 54 लोगों की मौत हुई है उनमें मुंबई में 40, पुणे में 6, जलगांव में 2, सोलापुर में 2, औरंगबाद में 2, एक वसई विरार में और एक रत्नागिरी में है। इसी के साथ महाराष्ट्र में अबतक कोरोना संक्रमण से 975 लोगों की मौत हो चुकी है।

देश की आर्थिक राजधानी मुंबई कोरोना वायरस से सबसे ज्यादा प्रभावित है। यहां पर पिछले 24 घंटों में कुल 40 लोगों की मौत हुई है। चिंताजनक बात ये है कि ये आंकड़ा एक दिन में मरने वालों का सबसे ज्यादा है। वहीं, बुधवार को 800 मामले सामने आए। यहां अब तक 595 मरीजों की मौत हुई है।

इस बीच कोरोना से जंग में मुंबई पुलिस के एक और अधिकारी की मौत हो गई है। मुंबई पुलिस ने कहा कि सेवारी पुलिस स्टेशन में तैनात एएसआई की अस्पताल में मौत हो गई है। महाराष्ट्र के डीजीपी और मुंबई पुलिस की पूरी टीम ने इस पुलिसकर्मी को श्रद्धांजलि दी है और कहा है कि उनके सेवा और समर्पण भाव को महाराष्ट्र पुलिस और जनता हमेशा याद रखेगी।

इसके साथ ही महाराष्ट्र में शुक्रवार से शराब की होम डिलीवरी शुरू हो जाएगी। बुधवार को राज्य के आबकारी विभाग ने इस संबंध में आदेश जारी किया। सरकार ने शराब दुकानों पर हो रही भीड़ को देखते हुए ही मंगलवार को होम डिलेवरी की मंजूरी दी थी।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

भारत में जन्मीं नित्या रमन बनीं लॉस एंजिल्स की नई मेयर, करेन बास को हराकर रचा इतिहास
भारत में जन्मीं नित्या रमन बनीं लॉस एंजिल्स की नई मेयर, करेन बास को हराकर रचा इतिहास
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
SIR पर बहस को तैयार सरकार! अमित शाह ने राहुल गांधी को संसद में चर्चा की दी चुनौती
SIR पर बहस को तैयार सरकार! अमित शाह ने राहुल गांधी को संसद में चर्चा की दी चुनौती
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
रणबीर कपूर की 'रामायण' ने पहले दिन कमाए 64.85 करोड़, 'पठान' और 'एनिमल' को छोड़ा पीछे
रणबीर कपूर की 'रामायण' ने पहले दिन कमाए 64.85 करोड़, 'पठान' और 'एनिमल' को छोड़ा पीछे
‘दो जुड़वा बच्चों की बुआ बन जाओ’, सारा तेंदुलकर को जन्मदिन पर मिला ऐसा आशीर्वाद, हंस पड़ीं सचिन की बेटी
‘दो जुड़वा बच्चों की बुआ बन जाओ’, सारा तेंदुलकर को जन्मदिन पर मिला ऐसा आशीर्वाद, हंस पड़ीं सचिन की बेटी
तीन हफ्ते तक बॉक्स ऑफिस पर राज करने वाली ‘जेलर 2’ की रफ्तार थमी, 22वें दिन कमाए सिर्फ 1.60 करोड़ रुपये
तीन हफ्ते तक बॉक्स ऑफिस पर राज करने वाली ‘जेलर 2’ की रफ्तार थमी, 22वें दिन कमाए सिर्फ 1.60 करोड़ रुपये
'रामायण' के सेट पर राहा संग दिखे रणबीर कपूर, आलिया भट्ट ने शेयर कीं अनदेखी BTS तस्वीरें
'रामायण' के सेट पर राहा संग दिखे रणबीर कपूर, आलिया भट्ट ने शेयर कीं अनदेखी BTS तस्वीरें
सालभर स्वाद का मजा देगा घर का बना आंवले का अचार, जानें सही रेसिपी
सालभर स्वाद का मजा देगा घर का बना आंवले का अचार, जानें सही रेसिपी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
नहाने के बाद कुछ लोगों के शरीर से घंटों आती है अच्छी खुशबू, जानें उनकी बॉडी केयर का राज
नहाने के बाद कुछ लोगों के शरीर से घंटों आती है अच्छी खुशबू, जानें उनकी बॉडी केयर का राज
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका