न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

इस राज्य में बिगड़े हालात, कोरोना संक्रमण 52 में से 50 जिलों में फैला; सरकार ने कहा - ईद अपने घरों में मनाएं

मध्य प्रदेश में कोरोना महामारी विकराल रूप ले चुकी है। यहां 52 में से 50 जिलों में संक्रमण फैल चुका है। राज्य में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 189 नए मामले सामने आए है

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Sat, 23 May 2020 3:37:34

इस राज्य में बिगड़े हालात, कोरोना संक्रमण 52 में से 50 जिलों में फैला; सरकार ने कहा - ईद अपने घरों में मनाएं

मध्य प्रदेश में कोरोना महामारी विकराल रूप ले चुकी है। यहां 52 में से 50 जिलों में संक्रमण फैल चुका है। राज्य में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 189 नए मामले सामने आए है। इसके साथ ही यहां संक्रमितों की कुल संख्या 6170 तक पहुंच गई है। इनमें इंदौर के 2850, भोपाल के1206 और उज्जैन के 504 मरीज शामिल हैं। 272 की मौत हो चुकी है। 3089 मरीज स्वस्थ्य होकर घर जा चुके हैं। 2809 मरीजों का राज्य के विभिन्न अस्पतालों में इलाज चल रहा है।

ऐसा पहली बार हो रहा है कि जब लॉकडाउन के चलते रेड जोन जिलों के बाजारों में सन्नाटा पसरा है। भोपाल में ईद के दौरान 24 घंटे खुले रहने वाले बाजार खाली पड़े हैं। सेवइयों और मिठाई की दुकानें खुलने से लोगों को खुशी है। गृह मंत्री डॉ। नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि प्रदेश में ग्रीन-टू-ग्रीन जोन में आने-जाने के लिए अब पास की जरूरत नहीं रहेगी। उन्होंने ट्वीट कर कहा- लोग अपने स्वयं के वाहन से यात्रा कर सकते हैं। ग्रीन-टू-ग्रीन जोन के बीच में यदि रेड जोन आता है तो भी हाईवे पर पास की जरूरत नहीं रहेगी।

coronavirus,madhya pradesh,coronavirus cases in madhya pradesh,coronavirus cases in bhopal,coronavirus cases in indore,madhya pradesh me kitne sankramit,bhopal me kitne sankramit,indore me kitne sankramit,madhya pradesh me corona se kitne marein,lockdown,eid,news,khabarein hindi me

भोपाल में 1200 से ज्यादा संक्रमित

बता दे, भोपाल में शनिवार को सुबह आई जांच रिपोर्ट में कोरोना के 53 नए संक्रमित मरीज मिले। यहां अब संख्या 12 सौ के पार पहुंच गई है। राजधानी में कुल पॉजिटिव केस 1206 हो गए हैं। इसमें सबसे ज्यादा 16 केस हॉटस्पॉट मंगलवारा में मिले हैं। बाकी, 5 बाग मुगलिया क्षेत्र, 4 जनता नगर करोंद, 4 संजय नगर चौकी इमामबाड़ा के मरीज शामिल हैं। आशंका जताई जा रही है कि जून के मध्य तक कोरोना के संक्रमण और तेजी आएगी। भोपाल में जाटखेड़ी नया हॉटस्पॉट बन गया है, यहां पर 300 के दायरे में 11 दिन में 38 संक्रमित मरीज मिले हैं।

इंदौर में 2933 लोग संक्रमित

इंदौर की बात करे तो शुक्रवार रात को 83 नए मरीज मिले, जबकि 2 की मौत हो गई। इसके साथ ही शहर में कुल संक्रमित 2933 हो गए हैं। मृतकों का आंकड़ा 111 पर पहुंच गया है। शुक्रवार को 926 सैंपल में से 841 की रिपोर्ट निगेटिव आई है। इधर, 102 मरीज डिस्चार्ज भी हुए। अब तक जिले में 1381 लोग कोरोना को हराकर अपने घर लौट चुके हैं। रिपोर्ट के अनुसार शहर में अब तक 28351 लोगों की जांच रिपोर्ट आ चुकी है। इनमें से 2933 संक्रमित पाए गए हैं। शहर में अब भी 1451 लोग अलग-अलग अस्पताल में भर्ती होकर कोरोना का इलाज करवा रहे हैं।

जून में बढ़ेगा संक्रमण, राज्य सरकार ने शुरू की तैयारी

मुख्य सचिव इकबाल सिंह बैस के साथ एक बैठक में स्वास्थ्य विभाग के अपर मुख्य सचिव मोहम्मद सुलेमान ने चिंता जाहिर करते हुए कहा कि जून मध्य में कोरोना के सबसे ज्यादा केस सामने आ सकते है। इसके बाद उस स्थिति से मुकाबले के लिए तैयारियां तेज कर दी गई हैं। 1400 करोड़ रुपए के फंड के अलावा जिला खनिज फंड के इस्तेमाल की भी इजाजत दी गई है। अस्पतालों में बेड की संख्या एक लाख तक बढ़ाई जा रही है। सरकार 18 लाख बेडशीट खरीद रही है, जिसे इस्तेमाल कर फेंक दिया जाएगा। 50 लाख परीक्षण करने वाले दस्ताने भी खरीदे जा रहे हैं। सभी कलेक्टर्स को माइनिंग विभाग ने 19 मई को एक सर्कुलर भेजा है, जिनमें जिला खनिज फंड से पीपीई किट, मास्क, ऑक्सीजन समेत जरूरी सामानों की खरीदी करने को कहा गया है। आईसीयू भी तैयार करने के निर्देश दिए गए हैं।

ईद की तैयारियां शुरू

उधर, पूरे प्रदेश में ईद की तैयारियां चल रही हैं। रविवार या सोमवार को ईद मनाई जा सकती है। प्रशासन अलर्ट पर है। प्रदेश भर के काजियों ने ईद की नमाज लोगों से घरों में अदा करने को कहा है। मुबारकबाद दूर से ही देने की अपील की। इसके इतर, पुलिस और प्रशासन ने सोशल डिस्टेंसिंग का पालन कराने के लिए मुस्लिम बहुल इलाकों में अतिरिक्त सतर्कता बरतने के निर्देश दिए। पुलिस ईद पर घनी बस्तियों में ड्रोन से निगाह रखेगी।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

राम मंदिर जाने की तारीख तय, परिवार के साथ अयोध्या पहुंचेंगे अखिलेश यादव
राम मंदिर जाने की तारीख तय, परिवार के साथ अयोध्या पहुंचेंगे अखिलेश यादव
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
'रामायण' की रिलीज से 'जेलर 2' की कमाई को झटका, 23वें दिन सिर्फ 60 लाख रुपये का कलेक्शन
'रामायण' की रिलीज से 'जेलर 2' की कमाई को झटका, 23वें दिन सिर्फ 60 लाख रुपये का कलेक्शन
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका