न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : ‘क्या कूल हैं हम’ फिल्म के डायरेक्टर संगीत सिवन का निधन, शिल्पा शेट्टी ने कामाख्या मंदिर में की पूजा

मशहूर फिल्ममेकर संगीत सिवन का आज बुधवार (8 मई) को मुंबई में निधन हो गया। उन्होंने 65 की उम्र में अंतिम सांस ली। हालांकि...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Wed, 08 May 2024 8:40:11

2 News : ‘क्या कूल हैं हम’ फिल्म के डायरेक्टर संगीत सिवन का निधन, शिल्पा शेट्टी ने कामाख्या मंदिर में की पूजा

मशहूर फिल्ममेकर संगीत सिवन का आज बुधवार (8 मई) को मुंबई में निधन हो गया। उन्होंने 65 की उम्र में अंतिम सांस ली। हालांकि अभी तक संगीत की मौत का कारण सामने नहीं आया है। संगीत के निधन से फिल्म इंडस्ट्री को जबरदस्त झटका लगा है। संगीत ने न सिर्फ मलयालम बल्कि हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में भी बड़े पैमाने पर काम किया। उन्हें मोहनलाल के साथ कल्ट फिल्म 'योद्धा' के लिए सबसे ज्यादा प्रसिद्धि मिली थी।

संगीत ने हिंदी में 'क्या कूल हैं हम', 'अपना सपना मनी मनी' और 'यमला पगला दीवाना 2' का डायरेक्शन किया। 'क्या कूल हैं हम' और 'अपना सपना मनी मनी' में संगीत के साथ काम करने वाले रितेश ने अपने एक्स (ट्विटर) पर लिखा, “यह जानकर गहरा दुख और सदमा लगा कि संगीत सिवन सर अब नहीं रहे। आप हमेशा बस यही चाहते थे कि हर कोई आप पर विश्वास करे और आपको काम करने का मौका दे..क्या कूल हैं हम और अपना सपना मनी मनी में आपने हमारा बहुत सपोर्ट किया, उसके लिए कितना भी धन्यवाद बोलूं कम है।”

बता दें संगीत मशहूर फोटोग्राफर और सिनेमैटोग्राफर सिवन के सबसे बड़े बेटे और संतोष और संजीव के भाई थे। उन्होंने रघुवरन और सुकुमारन अभिनीत फिल्म 'व्यूहम' लिखी और निर्देशित की थी। साल 1990 की यह उनके डायरेक्शन वाली पहली फिल्म थी। तुषार कपूर और श्रेयस तलपड़े के साथ संगीत हॉरर कॉमेडी फिल्म ‘कपकपी’ बना रहे थे। मार्च में इस फिल्म के पोस्टर और नाम का ऐलान किया गया था। अभी इसकी रिलीज डेट तय नहीं हुई थी।

sangeeth sivan,director sangeeth sivan,sangeeth sivan death,kya cool h hum,yamla pagla deewana 2,Shilpa Shetty,raj kundra,shilpa raj

हाल ही में शिल्पा शेट्टी के पति राज कुंद्रा के खिलाफ ED ने की थी कार्रवाई

एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी ने 90 के दशक में कई बेहतरीन फिल्मों में काम किया। वह एक्टिंग के साथ अपनी फिटनेस और ग्लैमरस अंदाज के लिए मशहूर हैं। साथ ही ईश्वर में भी उनकी गहरी आस्था है। शिल्पा अक्सर मंदिरों में दर्शन करती या घर में विधिवत पूजा-पाठ करती नजर आ जाती हैं। शिल्पा एक बार फिर अपनी मां सुनंदा शेट्टी के साथ असम के कामाख्या मंदिर पहुंचीं। बताया जा रहा है कि वहां उन्होंने बिजनेसमैन पति राज कुंद्रा के लिए खास पूजा-पाठ भी की।

राज की हाल ही में ईडी ने 97.79 करोड़ की संपत्ति जब्त की थी। शिल्पा ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी में दो तस्वीरें शेयर की हैं, जिनमें वह कामाख्या मंदिर में पूजा-अर्चना करती दिख रही हैं। उनके साथ उनकी मां और अन्य महिलाएं भी नजर आ रही हैं। माता की चुनरी ओढ़े और माथे पर चंदन का तिलक लगाए शिल्पा पूरी तरह से भक्ति भाव में लीन हैं।

इस दौरान शिल्पा ने येलो रंग का सिंपल सलवार सूट पहन रखा था और वह नो मेकअप लुक में दिख रही थीं। शिल्पा ने मंदिर के पुजारियों संग भी फोटो क्लिक करवाई। उल्लेखनीय है कि शिल्पा को लाइमलाइट में रहना पसंद है। वह अक्सर टीवी पर कई रियलिटी शो में भी नजर आती हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे पर धंसे हिस्से की मरम्मत पूरी, यातायात बहाल; लापरवाही पर अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई
दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे पर धंसे हिस्से की मरम्मत पूरी, यातायात बहाल; लापरवाही पर अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई
धर्मेंद्र प्रधान सहित 2 मंत्रियों की छुट्टी संभव; कैबिनेट में एक का हो सकता है प्रमोशन
धर्मेंद्र प्रधान सहित 2 मंत्रियों की छुट्टी संभव; कैबिनेट में एक का हो सकता है प्रमोशन
राम मंदिर चढ़ावा जांच: चंपत राय से छह घंटे तक पूछताछ, SIT की रडार पर आ सकते हैं और लोग
राम मंदिर चढ़ावा जांच: चंपत राय से छह घंटे तक पूछताछ, SIT की रडार पर आ सकते हैं और लोग
सोनम रघुवंशी को सुप्रीम कोर्ट से राहत, जमानत पर रोक लगाने से इनकार; सुनवाई में केतन और सिया का भी जिक्र
सोनम रघुवंशी को सुप्रीम कोर्ट से राहत, जमानत पर रोक लगाने से इनकार; सुनवाई में केतन और सिया का भी जिक्र
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर पहली बार RSS का आधिकारिक बयान, कहा- 'यह महापाप है, दोषियों को मिले कड़ी से कड़ी सजा'
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर पहली बार RSS का आधिकारिक बयान, कहा- 'यह महापाप है, दोषियों को मिले कड़ी से कड़ी सजा'
मोदी कैबिनेट में बड़े फेरबदल की अटकलें तेज, स्मृति ईरानी की वापसी संभव; राजनाथ सिंह और गडकरी को लेकर भी चर्चाएं गर्म
मोदी कैबिनेट में बड़े फेरबदल की अटकलें तेज, स्मृति ईरानी की वापसी संभव; राजनाथ सिंह और गडकरी को लेकर भी चर्चाएं गर्म
'मैं सिर्फ 2 रोटी खाता हूं, फिर भी पेट क्यों निकल रहा है?' जानिए असली वजह और कहां हो रही है गलती
'मैं सिर्फ 2 रोटी खाता हूं, फिर भी पेट क्यों निकल रहा है?' जानिए असली वजह और कहां हो रही है गलती
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर विनय कटियार का बड़ा दावा, बोले- जेल जा सकते हैं चंपत राय; पीएम मोदी से बातचीत का किया जिक्र
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर विनय कटियार का बड़ा दावा, बोले- जेल जा सकते हैं चंपत राय; पीएम मोदी से बातचीत का किया जिक्र
होटल के कमरे में संदिग्ध हालात में मिली 26 वर्षीय रेणुका की लाश, फारूक के साथ किया था रूम बुक
होटल के कमरे में संदिग्ध हालात में मिली 26 वर्षीय रेणुका की लाश, फारूक के साथ किया था रूम बुक
'वेलकम टू द जंगल' का बॉक्स ऑफिस पर जलवा बरकरार, 7वें दिन भी की शानदार कमाई
'वेलकम टू द जंगल' का बॉक्स ऑफिस पर जलवा बरकरार, 7वें दिन भी की शानदार कमाई
आयुष मंत्रालय की सलाह: मानसून में सुबह की शुरुआत इस आसान ड्रिंक से करें, दिनभर महसूस होगी ताजगी
आयुष मंत्रालय की सलाह: मानसून में सुबह की शुरुआत इस आसान ड्रिंक से करें, दिनभर महसूस होगी ताजगी
'5 जुलाई को हमारी शादी है...', आमिर खान ने गौरी स्प्रैट संग वेडिंग प्लान का किया खुलासा, बताया कैसी होगी सेरेमनी
'5 जुलाई को हमारी शादी है...', आमिर खान ने गौरी स्प्रैट संग वेडिंग प्लान का किया खुलासा, बताया कैसी होगी सेरेमनी
लखनऊ के ATM में दिखा अनोखा नज़ारा, दो लोगों का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल
लखनऊ के ATM में दिखा अनोखा नज़ारा, दो लोगों का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल
साढ़े पांच साल की नौकरी के बाद अचानक निकाले जाने पर युवती का भावुक वीडियो वायरल, शेयर किया अपना दर्द और संघर्ष
साढ़े पांच साल की नौकरी के बाद अचानक निकाले जाने पर युवती का भावुक वीडियो वायरल, शेयर किया अपना दर्द और संघर्ष