न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

कोरोना का कहर जारी, दुनियाभर में 3,43,000 से ज्यादा संक्रमित, 15 हजार की मौत

दुनियाभर में कोरोना के 3,43,000 से ज्यादा मामले सामने आ गए हैं जबकि इस वायरस से मरने वालों की संख्या 15 हजार के करीब पहुंच गई है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Mon, 23 Mar 2020 9:16:17

कोरोना का कहर जारी, दुनियाभर में 3,43,000 से ज्यादा संक्रमित, 15 हजार की मौत

लाख कोशिशों के बावजूद कोरोना वायरस के कदमों को रोक पाना मुश्किल हो रहा है। कोरोना वायरस (Coronavirus) की वजह से पूरी दुनिया की लगभग एक अरब से ज्यादा आबादी लॉक डाउन जैसी स्थिति में रहने को मजबूर हो गई है। 35 देशों में लॉकडाउन की स्थिति है। इसके बावजूद कोरोना संक्रमित लोगों की गिनती बढ़ती जा रही है। दुनियाभर में कोरोना के 3,43,000 से ज्यादा मामले सामने आ गए हैं जबकि इस वायरस से मरने वालों की संख्या 15 हजार के करीब पहुंच गई है। भारत में अभी तक 396 मामले सामने आए हैं और 7 लोगों की मौत हुई है। 3 मौतों की खबर रविवार को ही आई। देश में इसके मद्देनजर कई कदम उठाए गए हैं। भारत में 75 से ज्यादा जिलों में लॉकडाउन का ऐलान किया गया है।

coronavirus,covid 19,corona death,corona in india,coronavirus in america,coronavirus in italy,news

अमेरिका में 24 घंटे में 100 से अधिक मौतें

अमेरिका में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस से सौ से अधिक लोगों की मौत हुई है, जिसके साथ ही देश में इस बीमारी से जान गंवाने वालों की संख्या बढ़कर 389 हो गयी है। जॉन हॉपकिन्स विश्वविद्यालय ने यह आंकड़ा जारी किया। अब तक सबसे अधिक न्यूयार्क (114 मौतें), वाशिंगटन (94 मौतें) और कैलीफोर्निया (28 मौतें) प्रांत प्रभावित हुए हैं। अमेरिका में कम से कम 30 हजार लोग इस विषाणु से संक्रमित हुए हैं। अमेरिका में कोरोना वायरस के बढ़ते मामलों के बीच न्यूयार्क में आने वाले कुछ दिनों में अस्पताल में मरीजों के उपचार के लिए आवश्यक उपकरणों की कमी होने की आशंका है। न्यूयार्क के मेयर बिल डी ब्लासियो ने कहा कि अमेरिका में कोविड 19 के सबसे अधिक मामले न्यूयार्क में ही सामने आए हैं। उन्होंने ‘सीएनएन’ से कहा, 'साफ कहूं, तो 10 दिन बाद वेंटिलेटर, सर्जिकल मास्क और उन चीजों की कमी हो जाएगी जो अस्पताल प्रणाली को चलाने के लिए आवश्यक हैं।' उन्होंने अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से अपील की कि वह तत्काल आवश्यक चिकित्सकीय आपूर्ति के वितरण एवं उत्पादन को बढ़ाने के काम में सेना को लगाएं। डी ब्लासियो ने कहा, 'यदि हमें आगामी 10 दिन में और वेंटिलेटर नहीं मिले तो लोग मारे जाएंगे।' उन्होंने सचेत किया कि अभी 'और बुरा समय आने वाला' हैं और उन्होंने इस महामारी को 1930 की महामंदी के बाद का सबसे बड़ा घरेलू संकट करार दिया।

कोरोना वायरस से लड़ने के लिए आपके शरीर को चाहिए ये 3 विटामिन
कोरोना से बचने के लिए नाक में डाले इस तेल की दो बूंदे : आयुष मंत्रालय

इटली में रविवार को 651 लोगों की मौत

इटली में रविवार को इस खतरनाक संक्रमण से 651 लोगों की मौत हो गई। इसके साथ ही कोरोना वायरस संक्रमण से मौत के मामले में इटली दुनिया में करीब 5500 मौतों के साथ सबसे ऊपर पहुंच गया इससे पहले कोरोना वायरस संक्रमण से शनिवार को एक दिन में सबसे ज्यादा 793 लोगों की जान गई थी। वहीं, कुल संक्रमितों का आंकड़ा 10.4 प्रतिशत की उछाल के साथ 59,138 तक पहुंच गया।

यहां समझें फ्लू और कोरोना में अंतर, इस तरह लगाए पता

इलाज से बेहतर है कोरोना से परहेज, आपके ही हाथ में है इसे रोकना

पाकिस्तान में लॉकडाउन नहीं

पाकिस्तान में कोरोना वायरस के चलते अब तक चार लोगों की मौत हो गई है जबकि 646 लोग उससे संक्रमित हुए हैं। इस स्थिति के बावजूद प्रधानमंत्री इमरान खान ने देश में लॉकडाउन से इनकार कर दिया है। उन्होंने कहा कि इससे अराजक स्थिति पैदा हो जाएगी। इमरान ने लोगों से कोरोना वायरस को फैलने से रोकने के लिए खुद को पृथक कर लेने की अपील की।

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने रविवार को घोषणा की कि 23 मार्च को सुबह छह बजे से राजधानी लॉकडाउन में रहेगी। ये लॉकडाउन 31 मार्च को अर्द्धरात्रि तक चलेगा। लॉकडाउन में सार्वजनिक परिवहन का कोई साधन नहीं चलेगा और दिल्ली की सीमाओं को सील कर दिया जाएगा, लेकिन स्वास्थ्य, खानपान, जल और विद्युत आपूर्ति आदि से संबंधित आवश्यक सेवाएं जारी रहेंगी।

शरीर में इस तरह दिखाई देते हैं कोरोना वायरस के लक्षण, जानें और रहें सतर्क

रखें इन 8 बातों का ध्यान, रहेंगे कोरोना वायरस से दूर

सैनिटाइजर ना हो तो भी अपने आपको इस तरह बचाए कोरोना वायरस से

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

भारत में जन्मीं नित्या रमन बनीं लॉस एंजिल्स की नई मेयर, करेन बास को हराकर रचा इतिहास
भारत में जन्मीं नित्या रमन बनीं लॉस एंजिल्स की नई मेयर, करेन बास को हराकर रचा इतिहास
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
SIR पर बहस को तैयार सरकार! अमित शाह ने राहुल गांधी को संसद में चर्चा की दी चुनौती
SIR पर बहस को तैयार सरकार! अमित शाह ने राहुल गांधी को संसद में चर्चा की दी चुनौती
₹2 करोड़ का फ्लैट बेच FD में लगाए पैसे, अब हर महीने औसतन मिल रहा ₹1.08 लाख ब्याज, समझे पूरी गणित
₹2 करोड़ का फ्लैट बेच FD में लगाए पैसे, अब हर महीने औसतन मिल रहा ₹1.08 लाख ब्याज, समझे पूरी गणित
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
रणबीर कपूर की 'रामायण' ने पहले दिन कमाए 64.85 करोड़, 'पठान' और 'एनिमल' को छोड़ा पीछे
रणबीर कपूर की 'रामायण' ने पहले दिन कमाए 64.85 करोड़, 'पठान' और 'एनिमल' को छोड़ा पीछे
‘दो जुड़वा बच्चों की बुआ बन जाओ’, सारा तेंदुलकर को जन्मदिन पर मिला ऐसा आशीर्वाद, हंस पड़ीं सचिन की बेटी
‘दो जुड़वा बच्चों की बुआ बन जाओ’, सारा तेंदुलकर को जन्मदिन पर मिला ऐसा आशीर्वाद, हंस पड़ीं सचिन की बेटी
तीन हफ्ते तक बॉक्स ऑफिस पर राज करने वाली ‘जेलर 2’ की रफ्तार थमी, 22वें दिन कमाए सिर्फ 1.60 करोड़ रुपये
तीन हफ्ते तक बॉक्स ऑफिस पर राज करने वाली ‘जेलर 2’ की रफ्तार थमी, 22वें दिन कमाए सिर्फ 1.60 करोड़ रुपये
'रामायण' के सेट पर राहा संग दिखे रणबीर कपूर, आलिया भट्ट ने शेयर कीं अनदेखी BTS तस्वीरें
'रामायण' के सेट पर राहा संग दिखे रणबीर कपूर, आलिया भट्ट ने शेयर कीं अनदेखी BTS तस्वीरें
सालभर स्वाद का मजा देगा घर का बना आंवले का अचार, जानें सही रेसिपी
सालभर स्वाद का मजा देगा घर का बना आंवले का अचार, जानें सही रेसिपी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
नहाने के बाद कुछ लोगों के शरीर से घंटों आती है अच्छी खुशबू, जानें उनकी बॉडी केयर का राज
नहाने के बाद कुछ लोगों के शरीर से घंटों आती है अच्छी खुशबू, जानें उनकी बॉडी केयर का राज
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका