न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

कोरोना वायरस से लड़ने के लिए आपके शरीर को चाहिए ये 3 विटामिन

कोरोना वायरस से लड़ने के लिए इंसान के इम्यून सिस्टम का बेहतर होना बेहद जरूरी है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Sun, 22 Mar 2020 10:08:52

कोरोना वायरस से लड़ने के लिए आपके शरीर को चाहिए ये 3 विटामिन

देशभर में कोरोना मरीजों की संख्या में तेजी से इजाफा हो रहा है। पिछले 24 घंटे में कोरोना के 80 के करीब नए पॉजिटिव केस सामने आए हैं। रविवार सुबह तक पूरे देश भर में COVID-19 पॉजिटिव मरीजों की संख्या 333 हो गई है। पूरी दुनिया में इस खतरनाक वायरस की वजह से 12,000 से ज्यादा लोगों की जान जा चुकी है और तकरीबन 2.5 लाख लोग इस बीमारी की चपेट आ चुके है। हेल्थ एक्सपर्ट्स का कहना है कि कमजोर इम्यूनिटी के लोग इस वायरस का जल्दी शिकार होते हैं। कोरोना वायरस (Coronavirus) से लड़ने के लिए इंसान के इम्यून सिस्टम (Immune System) का बेहतर होना बेहद जरूरी है। बुजुर्ग लोगों का इम्यून सिस्टम खराब होने की वजह से ये वायरस उन्हें जल्दी अपनी चपेट में ले रहा है। अब तक हुई मौतों में बुजुर्गों की संख्या काफी ज्यादा है। ऐसे में इम्यून सिस्टम को बूस्ट (Boost) करने के लिए तीन तरह विटामिन (Vitamin) आपके शरीर को जरुरी रहते है।

corona virus,corona virus immunity,corona virus vitamins,corona virus food,vitamin systems,corona virus symptoms,vitamin c,vitamin b6,vitamin e,Health,Health tips,coronavirus

विटामिन-सी (Vitamin-C)

विटामिन-सी शरीर की मूलभूत रासायनिक क्रियाओं में यौगिकों का निर्माण और उन्हें सहयोग करता है। शरीर में विटामिन सी कई तरह की रासायनिक क्रियाओं में सहायक होता है जैसे कि तंत्रिकाओं तक संदेश पहुंचाना या कोशिकाओं तक ऊर्जा प्रवाहित करना आदि। इसके अलावा, हड्डियों को जोड़ने वाला कोलाजेन नामक पदार्थ, रक्त वाहिकाएं, लाइगामेंट्स, कार्टिलेज आदि अंगों को भी अपने निर्माण के लिए विटामिन सी वांछित होता है। यही विटामिन कोलेस्ट्रॉल को भी नियंत्रित करता है। इसके अलावा लौह तत्वों को भी विटामिन सी के माध्यम से ही आधार मिलता है। यह एंटीऑक्सीडेंट के रूप में भी कार्य करता है। ये शरीर की कोशिकाओं को बांध के रखता है। इससे शरीर के विभिन्न अंग को आकार बनाने में मदद मिलती है। यह शरीर की रक्त वाहिकाओं को मजबूत बनाने में सहायक होता है। इसके एंटीहिस्टामीन गुणवत्ता के कारण, यह सामान्य सर्दी-जुकाम में औषधि रूप में कां करता है। विटामिन सी के लिए कुछ चीजों को डाइट में शामिल करना जरूरी है।

संतरा, मौसमी, किन्नू, स्ट्रॉबेरी, शिमला मिर्च, पालक और ब्रॉकली में काफी मात्रा में विटामिन सी पाया जाता है। आपको अपनी डेली डाइट में इन चीजों को जरूर शामिल करना चाहिए। ड्रैगन फ्रूट में भी काफी ज्यादा मात्रा में विटामिन सी पाया जाता है।

corona virus,corona virus immunity,corona virus vitamins,corona virus food,vitamin systems,corona virus symptoms,vitamin c,vitamin b6,vitamin e,Health,Health tips,coronavirus

विटामिन बी-6 (Vitamin B-6)

बॉडी इम्यून सिस्टम को बेहतर करने के लिए विटामिन बी-6 को भी जरूरी बताया गया है। विटामिन बी-6 की कमी होने पर जरा-सा काम करने पर थकावट महसूस होने लगती है। सारा दिन सुस्ती पड़ी रहती है। विटामिन बी-6 में मौजूद कई प्रकार के बायोकैमिकल रिएक्शंस इम्यूनिटी को बूस्ट करते हैं। यह विटामिन पानी में घुलनशील होने के कारण हार्ट, स्किन और नर्वस सिस्टम से जुड़े कई रोगों के लिए फायदेमंद है। यह शरीर में हार्मोन्स कंट्रोल के लिए बहुत महत्वपूर्ण है।

अगर आप वेजिटेरियन है तो इसके सबसे अच्छे स्त्रोत साबुत अनाज जैसे गेंहू, बाजरा, जौ, मक्का, मटर, ग्रीन बीन्स, अखरोट आदि हैं। इसके अलावा केले, बंद गोभी, सोया बीन्स, गाजर और हरी सब्जियों को भी अपनी डाइट में ले सकते हैं। नॉन-वेज खाने वाले मछली, अंडे, चिकन, मटन आदि का सेवन करें।

विटामिन बी-6 के लिए आप चिकन, अंडा और सालमन फिश के अलावा कई तरह के मांस में यह पाया जाता है। इसके अलावा ठंडा पानी भी विटामिन बी-6 का अच्छा स्रोत माना जाता है।

corona virus,corona virus immunity,corona virus vitamins,corona virus food,vitamin systems,corona virus symptoms,vitamin c,vitamin b6,vitamin e,Health,Health tips,coronavirus

विटामिन ई (Vitamin E)

विटामिन ई यौगिकों के एक समूह का द्योतक है जिसमें टोकोफेरॉल और टोकोट्रॉयनॉल दोनों निहित हैं। यह खून में रेड बल्ड सेल या लाल रक्त कोशिका (Red Blood Cell) को बनाने के काम आता है। यह विटामिन शरीर में अनेक अंगों को सामान्य रूप में बनाये रखने में मदद करता है जैसे कि मांस-पेशियां व अन्य कोशिकाएँ। यह शरीर को ऑक्सीजन के एक नुकसानदायक रूप से बचाता है, जिसे ऑक्सीजन रेडिकल्स (oxygen radicals) कहते हैं। इस गुण को एंटीओक्सिडेंट (anti-oxidants) कहा जाता है। विटामिन ई, सेल के अस्तित्व बनाय रखने के लिये, उनके बाहरी कवच या सेल मेमब्रेन को बनाए रखता है। विटामिन ई, शरीर के फैटी एसिड को भी संतुलन में रखता है। इसमें मौजूद एंटीऑक्सीडेंट्स शरीर को इंफेक्शन से लड़ने की ताकत देते हैं।

अखरोट, बादाम और पालक के अलावा कई तरह के बीजों के माध्यम से शरीर में इसकी पूर्ति की जा सकती है। ब्रॉकली में भी विटामिन ई पाया जाता है।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

तीन बार मुख्यमंत्री रह चुकीं नेता भी सुरक्षित नहीं', ममता बनर्जी की सुरक्षा पर TMC का सवाल
तीन बार मुख्यमंत्री रह चुकीं नेता भी सुरक्षित नहीं', ममता बनर्जी की सुरक्षा पर TMC का सवाल
एल मुरुगन ने केंद्रीय मंत्रिपरिषद से दिया इस्तीफा, तमिलनाडु में BJP को मजबूत करने के लिए अब संभालेंगे जमीनी राजनीति
एल मुरुगन ने केंद्रीय मंत्रिपरिषद से दिया इस्तीफा, तमिलनाडु में BJP को मजबूत करने के लिए अब संभालेंगे जमीनी राजनीति
राहुल गांधी बोले- लोकतंत्र की बहाली के लिए पूरा विपक्ष एकजुट, खड़गे ने वोट चोरी के आरोपों को लेकर मोदी सरकार पर साधा निशाना
राहुल गांधी बोले- लोकतंत्र की बहाली के लिए पूरा विपक्ष एकजुट, खड़गे ने वोट चोरी के आरोपों को लेकर मोदी सरकार पर साधा निशाना
SIR पर सियासी घमासान के बीच चुनाव आयोग की बड़ी पहल, 6 राज्यों में घर-घर पहुंच रहे BLO; कटे नाम जोड़ने की कवायद तेज
SIR पर सियासी घमासान के बीच चुनाव आयोग की बड़ी पहल, 6 राज्यों में घर-घर पहुंच रहे BLO; कटे नाम जोड़ने की कवायद तेज
अमित शाह का राहुल गांधी पर निशाना, बोले- गुजरात में 41 साल से चुनाव नहीं जीत पाई कांग्रेस, अब आत्ममंथन का समय
अमित शाह का राहुल गांधी पर निशाना, बोले- गुजरात में 41 साल से चुनाव नहीं जीत पाई कांग्रेस, अब आत्ममंथन का समय
एक प्रदर्शन पर कार्रवाई, दूसरे पर नहीं! अभिजीत दीपके ने उठाए सवाल
एक प्रदर्शन पर कार्रवाई, दूसरे पर नहीं! अभिजीत दीपके ने उठाए सवाल
‘थप्पड़ मारा, सिगरेट से जलाया’, नीति टेलर ने सुनाई एक्स बॉयफ्रेंड की हैवानियत की कहानी
‘थप्पड़ मारा, सिगरेट से जलाया’, नीति टेलर ने सुनाई एक्स बॉयफ्रेंड की हैवानियत की कहानी
शेयर बाजार में जोरदार तेजी, सेंसेक्स 1,109 अंक उछला; LTCG और STT पर निर्मला सीतारमण के बयान समेत इन 4 वजहों से चढ़ा बाजार
शेयर बाजार में जोरदार तेजी, सेंसेक्स 1,109 अंक उछला; LTCG और STT पर निर्मला सीतारमण के बयान समेत इन 4 वजहों से चढ़ा बाजार
राहुल गांधी के चुनाव आयोग पर सवाल उठाने पर पीयूष गोयल का पलटवार, टीएन शेषन और एमएस गिल का नाम लेकर कांग्रेस को घेरा
राहुल गांधी के चुनाव आयोग पर सवाल उठाने पर पीयूष गोयल का पलटवार, टीएन शेषन और एमएस गिल का नाम लेकर कांग्रेस को घेरा
LTCG टैक्स में बदलाव पर निर्मला सीतारमण ने नहीं दिया साफ संकेत, बोलीं- बजट की तैयारी शुरू, अभी कुछ कहना जल्दबाजी
LTCG टैक्स में बदलाव पर निर्मला सीतारमण ने नहीं दिया साफ संकेत, बोलीं- बजट की तैयारी शुरू, अभी कुछ कहना जल्दबाजी
राहुल गांधी पर महिला पत्रकार को धक्का देने का आरोप, BJP ने उठाए सवाल; कांग्रेस ने दावों को बताया झूठा
राहुल गांधी पर महिला पत्रकार को धक्का देने का आरोप, BJP ने उठाए सवाल; कांग्रेस ने दावों को बताया झूठा
यूपी में 2 करोड़ से ज्यादा वोटरों के नाम कटने के बाद फिर होगी जांच, BLO घर-घर जाकर करेंगे सत्यापन; पात्र लोगों को मिलेगा मौका
यूपी में 2 करोड़ से ज्यादा वोटरों के नाम कटने के बाद फिर होगी जांच, BLO घर-घर जाकर करेंगे सत्यापन; पात्र लोगों को मिलेगा मौका
सिद्धार्थ मल्होत्रा के पैर में फ्रैक्चर, प्लास्टर वाली तस्वीर शेयर कर बोले- 'ब्रेक ए लेग' को कुछ ज्यादा ही सीरियसली ले लिया
सिद्धार्थ मल्होत्रा के पैर में फ्रैक्चर, प्लास्टर वाली तस्वीर शेयर कर बोले- 'ब्रेक ए लेग' को कुछ ज्यादा ही सीरियसली ले लिया
तीन साल से अटकी विजय सेतुपति की फिल्म ‘ट्रेन’ की रिलीज डेट घोषित, 4 दिसंबर को सिनेमाघरों में आएगी माइस्किन की थ्रिलर
तीन साल से अटकी विजय सेतुपति की फिल्म ‘ट्रेन’ की रिलीज डेट घोषित, 4 दिसंबर को सिनेमाघरों में आएगी माइस्किन की थ्रिलर