न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

UP में 40, राजस्थान में 11 नए मामले, भारत में मौत का आंकड़ा 300 के पार

कोरोना वायरस (Coronavirus) का कहर दुनियाभर में जारी है। भारत (Coronavirus in India) में कोरोना संक्रमितों की संख्या 9,000 पार कर चुकी है जबकि मरने वालों का आंकड़ा भी 300 पार चुका है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Mon, 13 Apr 2020 10:38:25

UP में 40, राजस्थान में 11 नए मामले, भारत में मौत का आंकड़ा 300 के पार

कोरोना वायरस (Coronavirus) का कहर दुनियाभर में जारी है। भारत (Coronavirus in India) में कोरोना संक्रमितों की संख्या 9,000 पार कर चुकी है जबकि मरने वालों का आंकड़ा भी 300 पार चुका है। रविवार को मुंबई में कोरोना के 152 मामले सामने आए, जबकि 24 घंटे में 16 लोगों की मौत हो गई। वहीं दिल्ली में 24 घंटे 85 नए मामले सामने आए और 5 लोगों की मौत हो गई।

राजस्थान में 11 नए मामले


राजस्थान कोरोना का गढ़ बन गया है। यहां रोजाना संक्रमितों की संख्या में तेजी से इजाफा हो रहा है। राजस्थान में सोमवार को कोरोना के 11 नए मामले सामने आए हैं। इसमें 10 केस तो अकेले भरतपुर के हैं। इसके अलावा एक केस बंसवाड़ा का है। राज्य में कुल मामलों की संख्या बढ़कर 815 हो गई है। राजस्थान का जयपुर जिला कोरोना से सबसे अधिक प्रभावित है। यहां 341 लोग कोरोना संक्रमण का शिकार हो चुके हैं। हालांकि, गनीमत की बात है कि जयपुर के रामगंज में कोरोना संक्रमण की शुरुआत करने वाला शख्स की रिपोर्ट अब निगेटिव आ गई है।

रविवार को यहां 104 नए मामले सामने आए है। इनमें से जयपुर में 35, बांसवाड़ा में 15, टोंक में 11, बीकानेर, और जोधपुर में 8-8, कोटा में 7, नागौर में 5, हनुमानगढ़ में 2, जबकि चूरू, जैसलमेर और सीकर 1-1 मरीज मिले हैं। 2 मरीज राज्य से बाहर के हैं। राज्य में शनिवार को एक दिन में सबसे ज्यादा 139 नए लोग पॉजिटिव मिले थे। इनमें से जयपुर में 80 रिपोर्ट पॉजिटिव थीं।

आगरा में 40 नए मामले

आगरा में सोमवार सुबह 36 नए पॉजिटिव मामले सामने आए हैं। डीएम प्रभु एन सिंह ने इस बारे में जानकारी देते हुए बताया कि इनमें से 14 संक्रमित फतेहपुर सीकरी के गाइड के परिवार के हैं। वहीं बाकी लोग पारस अस्पताल और डॉ प्रमोद मित्तल के नर्सिंग होम से संक्रमित हुए हैं। इसी के साथ जिले में कुल संक्रमितों की संख्या 140 हो गई है। स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक, कल 740 सैंपल का टेस्ट किया गया था, जिसमें से 40 पॉजिटिव आए हैं।

धारावी में कोरोना के 4 नए पॉजिटिव केस

मुंबई के धारावी में कोरोना के 4 नए पॉजिटिव केस मिले हैं और एक मौत रिपोर्ट की गई है। इसी के साथ धारावी में कुल मामलों की संख्या 47 हो गई है और मौतों का आंकड़ा बढ़कर 5 हो गया है।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

भारत में जन्मीं नित्या रमन बनीं लॉस एंजिल्स की नई मेयर, करेन बास को हराकर रचा इतिहास
भारत में जन्मीं नित्या रमन बनीं लॉस एंजिल्स की नई मेयर, करेन बास को हराकर रचा इतिहास
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
SIR पर बहस को तैयार सरकार! अमित शाह ने राहुल गांधी को संसद में चर्चा की दी चुनौती
SIR पर बहस को तैयार सरकार! अमित शाह ने राहुल गांधी को संसद में चर्चा की दी चुनौती
₹2 करोड़ का फ्लैट बेच FD में लगाए पैसे, अब हर महीने औसतन मिल रहा ₹1.08 लाख ब्याज, समझे पूरी गणित
₹2 करोड़ का फ्लैट बेच FD में लगाए पैसे, अब हर महीने औसतन मिल रहा ₹1.08 लाख ब्याज, समझे पूरी गणित
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
रणबीर कपूर की 'रामायण' ने पहले दिन कमाए 64.85 करोड़, 'पठान' और 'एनिमल' को छोड़ा पीछे
रणबीर कपूर की 'रामायण' ने पहले दिन कमाए 64.85 करोड़, 'पठान' और 'एनिमल' को छोड़ा पीछे
‘दो जुड़वा बच्चों की बुआ बन जाओ’, सारा तेंदुलकर को जन्मदिन पर मिला ऐसा आशीर्वाद, हंस पड़ीं सचिन की बेटी
‘दो जुड़वा बच्चों की बुआ बन जाओ’, सारा तेंदुलकर को जन्मदिन पर मिला ऐसा आशीर्वाद, हंस पड़ीं सचिन की बेटी
तीन हफ्ते तक बॉक्स ऑफिस पर राज करने वाली ‘जेलर 2’ की रफ्तार थमी, 22वें दिन कमाए सिर्फ 1.60 करोड़ रुपये
तीन हफ्ते तक बॉक्स ऑफिस पर राज करने वाली ‘जेलर 2’ की रफ्तार थमी, 22वें दिन कमाए सिर्फ 1.60 करोड़ रुपये
'रामायण' के सेट पर राहा संग दिखे रणबीर कपूर, आलिया भट्ट ने शेयर कीं अनदेखी BTS तस्वीरें
'रामायण' के सेट पर राहा संग दिखे रणबीर कपूर, आलिया भट्ट ने शेयर कीं अनदेखी BTS तस्वीरें
सालभर स्वाद का मजा देगा घर का बना आंवले का अचार, जानें सही रेसिपी
सालभर स्वाद का मजा देगा घर का बना आंवले का अचार, जानें सही रेसिपी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
नहाने के बाद कुछ लोगों के शरीर से घंटों आती है अच्छी खुशबू, जानें उनकी बॉडी केयर का राज
नहाने के बाद कुछ लोगों के शरीर से घंटों आती है अच्छी खुशबू, जानें उनकी बॉडी केयर का राज
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका