न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

दिल्‍ली में कंटेनमेंट जोन अब 56, पुलिस के 2 कॉन्स्टेबल कोरोना पॉजिटिव

राष्‍ट्रीय राजधानी दिल्‍ली में कोरोना वायरस संक्रमण के मामले बढ़ते जा रहे हैं जिसने सरकार के साथ-साथ लोगों की चिंता भी बढ़ा दी है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Wed, 15 Apr 2020 11:43:43

दिल्‍ली में कंटेनमेंट जोन अब 56, पुलिस के 2 कॉन्स्टेबल कोरोना पॉजिटिव

राष्‍ट्रीय राजधानी दिल्‍ली में कोरोना वायरस संक्रमण के मामले बढ़ते जा रहे हैं जिसने सरकार के साथ-साथ लोगों की चिंता भी बढ़ा दी है। हालाकि, पिछले 2 दिन के आंकड़ें राहत पहुंचाने वाले हैं। जिस गति से कोरोना के मामले सामने आ रहे थे, उसमें काफी हद तक गिरावट देखने को मिली है। मुख्‍यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने मंगलवार को कहा था कि कल दिल्ली में 356 करोना के मामले आए थे, आज 51 ही आए। उनकी इस बात को बुधवार के मामलों से जोड़कर देखा जाए तो यहां आज 17 नए मामले सामने आए हैं, जो लगातार गिरावट को दर्शाता है।

लेकिन मंगलवार को 55 कंटेनमेंट जोन की पहचान की गई थी, वहीं बुधवार को यह संख्‍या 1 और बढ़ गई है, जिसके बाद ऐसे इलाके अब 56 हो गए हैं। कोरोना वायरस के हॉटस्‍पॉट के तौर पर चिहिन्‍त यह नया इलाका मॉडल टाउन की पुलिस कॉलोनी का है।

दिल्‍ली में जो नया इलाका एक अन्‍य कंटेनमेंट जोन के तौर पर सामने आया है, वे मॉडल टाउन स्थित पुलिस कॉलोनी में जी, एच और आई ब्‍लॉक्‍स हैं। राष्‍ट्रीय राजधानी में अब तक कोरोना वायरस संक्रमण के 1578 मामले सामने आ चुके हैं, जबकि 32 लोगों की जान जा चुकी है। बीते 24 घंटों के दौरान यहां कोरोना वायरस संक्रमण के 17 नए मामले सामने आए हैं, ज‍बकि 2 अन्‍य लोगों की जान चली गई है।

इस बीच दिल्‍ली के उपराज्‍यपाल अनिल बैजल ने राष्‍ट्रीय राजधानी में मरीजों के इलाज के लिए प्‍लाज्‍मा टेक्नीक का ट्रायल शुरू किए जाने की बात कही है, जो इलाज की 120 साल पुरानी पद्धति है। करीब 120 साल पुरानी इलाज की इस पद्धति को कोरोना वायरस के उपचार में प्रभावी माना जा रहा है। विशेषज्ञों का कहना है कि इसका इस्‍तेमाल रेबीज, इबोला, MERS और SARS के इलाज में भी होता रहा है, जिसमें यह काफी कारगर पाया गया है।

वहीं , आपको बता दे, दिल्ली के चांदनी महल इलाके में तैनात दिल्ली पुलिस के 2 कॉन्स्टेबल कोरोना पॉजिटिव पाए गए। चांदनी महल हॉटस्पॉट जोन में है। इलाके को सील किया गया है।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

BRICS के लिए भारत आ सकते हैं चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग, गलवान संघर्ष के बाद होगी पहली यात्रा
BRICS के लिए भारत आ सकते हैं चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग, गलवान संघर्ष के बाद होगी पहली यात्रा
आईबी अधिकारी अंकित शर्मा हत्याकांड: ताहिर हुसैन को उम्रकैद, कड़कड़डूमा कोर्ट का बड़ा फैसला
आईबी अधिकारी अंकित शर्मा हत्याकांड: ताहिर हुसैन को उम्रकैद, कड़कड़डूमा कोर्ट का बड़ा फैसला
एथेनॉल मिश्रण से महंगे पेट्रोल से मिली राहत, कीमत 125 रुपये तक पहुंचने से बची: केंद्र सरकार
एथेनॉल मिश्रण से महंगे पेट्रोल से मिली राहत, कीमत 125 रुपये तक पहुंचने से बची: केंद्र सरकार
भिवंडी में चार मंजिला इमारत गिरी, अब तक 9 मरे, राहत कार्य जारी
भिवंडी में चार मंजिला इमारत गिरी, अब तक 9 मरे, राहत कार्य जारी
शंघाई सहयोग संगठन शिखर सम्मेलन 2027 के लिए प्रधानमंत्री मोदी को न्योता भेजने की तैयारी में पाकिस्तान ?
शंघाई सहयोग संगठन शिखर सम्मेलन 2027 के लिए प्रधानमंत्री मोदी को न्योता भेजने की तैयारी में पाकिस्तान ?
17 साल पुराने वैवाहिक विवाद का हुआ अंत, सुप्रीम कोर्ट ने उमर अब्दुल्ला और पायल के तलाक को दी मंजूरी
17 साल पुराने वैवाहिक विवाद का हुआ अंत, सुप्रीम कोर्ट ने उमर अब्दुल्ला और पायल के तलाक को दी मंजूरी
क्या शिवलिंग का स्पर्श और जलाभिषेक कर सकती हैं महिलाएं ? जानिए धर्मग्रंथों और मान्यताओं में क्या है इसका आधार
क्या शिवलिंग का स्पर्श और जलाभिषेक कर सकती हैं महिलाएं ? जानिए धर्मग्रंथों और मान्यताओं में क्या है इसका आधार
स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे ने बॉक्स ऑफिस पर रचा इतिहास, एवेंजर्स एंडगेम का रिकॉर्ड तोड़ा
स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे ने बॉक्स ऑफिस पर रचा इतिहास, एवेंजर्स एंडगेम का रिकॉर्ड तोड़ा
रामायणम के ट्रेलर के बाद सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस, माँ सीता के रूप में साई पल्लवी के चयन पर बंटे दर्शक
रामायणम के ट्रेलर के बाद सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस, माँ सीता के रूप में साई पल्लवी के चयन पर बंटे दर्शक
DC: द ब्लडी वैलेंटाइन ट्रेलर में छाए लोकेश कनगराज और वामिका गब्बी, रोमांच, रहस्य और दमदार एक्शन ने जीता दर्शकों का दिल
DC: द ब्लडी वैलेंटाइन ट्रेलर में छाए लोकेश कनगराज और वामिका गब्बी, रोमांच, रहस्य और दमदार एक्शन ने जीता दर्शकों का दिल
31 जुलाई राष्ट्रमंडल खेल: नीरज चोपड़ा पर स्वर्ण की नजर, 10 भारतीय मुक्केबाज बदलेंगे पदक का रंग
31 जुलाई राष्ट्रमंडल खेल: नीरज चोपड़ा पर स्वर्ण की नजर, 10 भारतीय मुक्केबाज बदलेंगे पदक का रंग
24 साल बाद अफ्रीका में लौटेगा क्रिकेट विश्व कप, 57 मैच, 12 वेन्यू, ICC ने जारी किया नया लोगो
24 साल बाद अफ्रीका में लौटेगा क्रिकेट विश्व कप, 57 मैच, 12 वेन्यू, ICC ने जारी किया नया लोगो
कावेरी जल विवाद: कर्नाटक में रुकी विजय की 'जन नायकन' की स्क्रीनिंग, कई सिनेमाघरों ने रद्द किए शो
कावेरी जल विवाद: कर्नाटक में रुकी विजय की 'जन नायकन' की स्क्रीनिंग, कई सिनेमाघरों ने रद्द किए शो
क्या अंडा खाने से बच्चियों में जल्दी शुरू हो जाते हैं पीरियड्स? जानिए क्या है सच्चाई और क्या कहते हैं विशेषज्ञ
क्या अंडा खाने से बच्चियों में जल्दी शुरू हो जाते हैं पीरियड्स? जानिए क्या है सच्चाई और क्या कहते हैं विशेषज्ञ