न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

विवादों में आया कोरोना से मृत महिला का अंतिम संस्कार, निगमबोध घाट ने किया इनकार

दिल्ली में शुक्रवार को राम मनोहर लोहिया अस्पताल में भर्ती कोरोना वायरस से संक्रमित 69 वर्षीय महिला की मौत हो गई थी, जिसका शनिवार को निगमबोध घाट पर अंतिम संस्कार होना था।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Sat, 14 Mar 2020 1:07:47

विवादों में आया कोरोना से मृत महिला का अंतिम संस्कार, निगमबोध घाट ने किया इनकार

दिल्ली में शुक्रवार को राम मनोहर लोहिया अस्पताल में भर्ती कोरोना वायरस से संक्रमित 69 वर्षीय महिला की मौत हो गई थी, जिसका शनिवार को निगमबोध घाट पर अंतिम संस्कार होना था। लेकिन निगमबोध घाट ने अंतिम संस्कार करने से मना कर दिया है। इससे परिजनों में गहरा रोष है। असल में, परिजन जब शव लेकर पहुंचे तो निगमबोध घाट प्रशासन ने अंतिम संस्कार करने की अनुमति नहीं दी। निगमबोध घाट के प्रमुख सुमन गुप्ता ने कहा कि शव को यहां से ले जाएं और दूसरी जगह अंतिम संस्कार करें। वहीं दूसरी तरफ लोधी रोड शमशान घाट के संचालकों ने भी कोरोना वायरस की चपेट में आकर जान गंवाने वाली महिला के अंतिम संस्कार की अनुमति देने से इनकार कर दिया। हालांकि बाद में खबर का असर हुआ तो निगमबोध घाट पर अंतिम संस्कार करने की इजाजत दे दी गई।

शुक्रवार रात 8 बजे महिला मरीज ने दम तोड़ दिया। महिला डायबिटीज और हाइपरटेंशन से भी पीड़ित थी। मृतक महिला का बेटा हाल ही में विदेश से लौटा था। दिल्ली में कोरोना से पहली मौत होने के बाद आरएमएल अस्पताल में अफरातफरी मच गई। आधी रात को अस्पताल परिसर में कैट्स एंबुलेंस दौड़ती रहीं। दिल्ली में कोरोना महामारी घोषित होने के बाद यह पहला मामला है जिसमें किसी की मौत हुई है।

इससे पहले कोरोना वायरस से कर्नाटक में एक व्यक्ति की मौत हुई थी। इस तरह भारत में कोरोना वायरस से अब तक दो लोगों की मौत हुई है। भारत में सबसे ज्यादा केरल में 19 और महाराष्ट्र में 14 मामले आ चुके हैं। दिल्ली में सात, उत्तर प्रदेश में 11, लद्दाख में 3, कर्नाटक में 6, आंध्र प्रदेश, जम्मू-कश्मीर, पंजाब, तमिलनाडु, तेलंगाना, राजस्थान से 1-1 केस सामने आ चुके हैं। इन 83 मामलों में 66 भारतीय हैं जबकि 17 विदेशी नागरिक हैं। कुल 83 मामलों में दो लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि कोरोना से संक्रमित हुए 10 लोग (केरल-3, दिल्ली-7) ठीक होने के बाद उन्हें छुट्टी दे दी गई है। स्वास्थ्य विभाग द्वारा मिली जानकारी के अनुसार बाकी के 71 मामलों में कोरोना के मरीजों की स्थिति सामान्य है।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

तीन बार मुख्यमंत्री रह चुकीं नेता भी सुरक्षित नहीं', ममता बनर्जी की सुरक्षा पर TMC का सवाल
तीन बार मुख्यमंत्री रह चुकीं नेता भी सुरक्षित नहीं', ममता बनर्जी की सुरक्षा पर TMC का सवाल
एल मुरुगन ने केंद्रीय मंत्रिपरिषद से दिया इस्तीफा, तमिलनाडु में BJP को मजबूत करने के लिए अब संभालेंगे जमीनी राजनीति
एल मुरुगन ने केंद्रीय मंत्रिपरिषद से दिया इस्तीफा, तमिलनाडु में BJP को मजबूत करने के लिए अब संभालेंगे जमीनी राजनीति
राहुल गांधी बोले- लोकतंत्र की बहाली के लिए पूरा विपक्ष एकजुट, खड़गे ने वोट चोरी के आरोपों को लेकर मोदी सरकार पर साधा निशाना
राहुल गांधी बोले- लोकतंत्र की बहाली के लिए पूरा विपक्ष एकजुट, खड़गे ने वोट चोरी के आरोपों को लेकर मोदी सरकार पर साधा निशाना
SIR पर सियासी घमासान के बीच चुनाव आयोग की बड़ी पहल, 6 राज्यों में घर-घर पहुंच रहे BLO; कटे नाम जोड़ने की कवायद तेज
SIR पर सियासी घमासान के बीच चुनाव आयोग की बड़ी पहल, 6 राज्यों में घर-घर पहुंच रहे BLO; कटे नाम जोड़ने की कवायद तेज
अमित शाह का राहुल गांधी पर निशाना, बोले- गुजरात में 41 साल से चुनाव नहीं जीत पाई कांग्रेस, अब आत्ममंथन का समय
अमित शाह का राहुल गांधी पर निशाना, बोले- गुजरात में 41 साल से चुनाव नहीं जीत पाई कांग्रेस, अब आत्ममंथन का समय
एक प्रदर्शन पर कार्रवाई, दूसरे पर नहीं! अभिजीत दीपके ने उठाए सवाल
एक प्रदर्शन पर कार्रवाई, दूसरे पर नहीं! अभिजीत दीपके ने उठाए सवाल
‘थप्पड़ मारा, सिगरेट से जलाया’, नीति टेलर ने सुनाई एक्स बॉयफ्रेंड की हैवानियत की कहानी
‘थप्पड़ मारा, सिगरेट से जलाया’, नीति टेलर ने सुनाई एक्स बॉयफ्रेंड की हैवानियत की कहानी
शेयर बाजार में जोरदार तेजी, सेंसेक्स 1,109 अंक उछला; LTCG और STT पर निर्मला सीतारमण के बयान समेत इन 4 वजहों से चढ़ा बाजार
शेयर बाजार में जोरदार तेजी, सेंसेक्स 1,109 अंक उछला; LTCG और STT पर निर्मला सीतारमण के बयान समेत इन 4 वजहों से चढ़ा बाजार
राहुल गांधी के चुनाव आयोग पर सवाल उठाने पर पीयूष गोयल का पलटवार, टीएन शेषन और एमएस गिल का नाम लेकर कांग्रेस को घेरा
राहुल गांधी के चुनाव आयोग पर सवाल उठाने पर पीयूष गोयल का पलटवार, टीएन शेषन और एमएस गिल का नाम लेकर कांग्रेस को घेरा
LTCG टैक्स में बदलाव पर निर्मला सीतारमण ने नहीं दिया साफ संकेत, बोलीं- बजट की तैयारी शुरू, अभी कुछ कहना जल्दबाजी
LTCG टैक्स में बदलाव पर निर्मला सीतारमण ने नहीं दिया साफ संकेत, बोलीं- बजट की तैयारी शुरू, अभी कुछ कहना जल्दबाजी
राहुल गांधी पर महिला पत्रकार को धक्का देने का आरोप, BJP ने उठाए सवाल; कांग्रेस ने दावों को बताया झूठा
राहुल गांधी पर महिला पत्रकार को धक्का देने का आरोप, BJP ने उठाए सवाल; कांग्रेस ने दावों को बताया झूठा
यूपी में 2 करोड़ से ज्यादा वोटरों के नाम कटने के बाद फिर होगी जांच, BLO घर-घर जाकर करेंगे सत्यापन; पात्र लोगों को मिलेगा मौका
यूपी में 2 करोड़ से ज्यादा वोटरों के नाम कटने के बाद फिर होगी जांच, BLO घर-घर जाकर करेंगे सत्यापन; पात्र लोगों को मिलेगा मौका
सिद्धार्थ मल्होत्रा के पैर में फ्रैक्चर, प्लास्टर वाली तस्वीर शेयर कर बोले- 'ब्रेक ए लेग' को कुछ ज्यादा ही सीरियसली ले लिया
सिद्धार्थ मल्होत्रा के पैर में फ्रैक्चर, प्लास्टर वाली तस्वीर शेयर कर बोले- 'ब्रेक ए लेग' को कुछ ज्यादा ही सीरियसली ले लिया
तीन साल से अटकी विजय सेतुपति की फिल्म ‘ट्रेन’ की रिलीज डेट घोषित, 4 दिसंबर को सिनेमाघरों में आएगी माइस्किन की थ्रिलर
तीन साल से अटकी विजय सेतुपति की फिल्म ‘ट्रेन’ की रिलीज डेट घोषित, 4 दिसंबर को सिनेमाघरों में आएगी माइस्किन की थ्रिलर