न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

क्या काढ़ा पीने से खराब होता है लिवर? आयुष मंत्रालय ने दिया जवाब

कोरोना संक्रमण से बचने के लिए लोग काढ़े का सेवन कर रहे है। ऐसे में कुछ लोगों का मानना है कि काढ़े के ज्‍यादा वक्‍त तक पीने से लीवर को नुकसान पहुंच सकता है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Thu, 08 Oct 2020 10:09:27

क्या काढ़ा पीने से खराब होता है लिवर? आयुष मंत्रालय ने दिया जवाब

कोरोना संक्रमण से बचने के लिए लोग काढ़े का सेवन कर रहे है। ऐसे में कुछ लोगों का मानना है कि काढ़े के ज्‍यादा वक्‍त तक पीने से लीवर को नुकसान पहुंच सकता है। ऐसा कुछ नहीं है। भारत सरकार के आयुष मंत्रालय की मानें तो काढा से लीवर को नुकसान पहुंचने का कोई सबूत नहीं मिले है। आयुष मंत्रालय ने काढ़ा के लंबे समय तक इस्तेमाल से लीवर को नुकसान के दावे को 'गलत धारणा' बताया है। उसने कोविड-19 के मद्देनजर रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने के लिए काढ़े के सेवन का सुझाव दिया है।

आयुष मंत्रालय के सचिव राजेश कोटेचा ने कहा कि लौंग, तुलसी और काली मिर्च जैसी चीजों का श्‍वसन तंत्र पर अच्‍छा असर होता है। मार्च में जारी गाइडलाइंस में मंत्रालय ने काढ़े को कोरोना वायरस के मद्देनजर इम्‍युनिटी बढ़ाने का उपाय बताया था।

नहीं पहुंचता है लीवर को नुकसान

आयुष मंत्रालय का कहना है कि काढ़ा बनाने में इस्तेमाल की जानेवाली सभी सामग्री जैसे काली मिर्च, तुलसी, दालचीनी, सूखी हल्‍दी घरों में खाना पकाने के काम आती हैं। इसलिए लंबे समय तक काढ़े का सेवन करने से लीवर को नुकसान पहुंचने की बात तथ्यों पर आधारित नहीं है।

संवाददाता सम्मेलन में आयुष मंत्रालय के सचिव वैद्य राजेश कोटेचा ने कहा, 'दालचीनी, तुलसी और काली मिर्च का उपयोग काढ़ा बनाने में किया जाता है और उनका श्वसन तंत्र पर अनुकूल प्रभाव होता है। ऐसे कोई सबूत नहीं है कि (काढ़े से) लिवर डैमेज होता है। यह गलत बात है क्‍योंकि काढ़े में पड़ने वाली चीजें घरों के मसालों में इस्‍तेमाल होती हैं।' साथ ही उन्होंने कहा कि कोविड-19 के खिलाफ यह कितना प्रभावी है, इसका पता लगाने के लिए अनुसंधान जारी है। इससे पहले मंत्रालय ने दिन में एक या दो बार काढ़े का सेवन करने की सलाह दी थी।

सरकार ने कोविड-19 के लिए नया प्रोटोकॉल भी जारी किया है। जिसमें कोरोना इन्‍फेक्‍शन से बचाव/इलाज के लिए अश्‍वगंधा और आयुष-64 के सेवन का सुझाव दिया गया है। ज्यादा रिस्‍क वाले लोगों के लिए अश्‍वगंधा, गुडूची घन वटी या च्‍यवनप्राश का सुझाव है।

गौरतलब है कि भारत में काढ़ा या जोशांदा परंपरागत औषधि रही है। इसका इस्तेमाल पुराने जमाने से कई बीमारियों के खिलाफ किया जाता रहा है। खांसी, नजला और जुकाम में काढ़ा को प्रभावकारी बताया गया है।

रोग-प्रतिरोध क्षमता बढ़ाने में है उपयोगी-आयुष मंत्रालय

उसने अन्य सामग्री के साथ-साथ तुलसी, दालचीनी, कालीमिर्च, सोंठ (अदरक का पाउडर) और किशमिश को काढ़ा तैयार करते वक्त मिलाने को कहा था। कोटेचा ने बताया, ‘‘ऐसा कोई सबूत नहीं मिला है जिससे साबित किया जा सके कि काढ़ा से लीवर को नुकसान पहुंचता है। यह गलत धारणा है क्योंकि काढ़े की सारी सामग्री का उपयोग घरों में भोजन पकाने के दौरान होता है।’’ साथ ही उन्होंने कहा कि कोविड-19 के खिलाफ यह कितना प्रभावी है, इसका पता लगाने के लिए अनुसंधान जारी है।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

अमेरिका के 100% टैरिफ अधिकार पर भारत का जवाब, कहा- 1.4 अरब लोगों की ऊर्जा सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध
अमेरिका के 100% टैरिफ अधिकार पर भारत का जवाब, कहा- 1.4 अरब लोगों की ऊर्जा सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध
iPhone 18 Pro की बिक्री शुरू होते ही दिल्ली-मुंबई से बेंगलुरु तक लगी लंबी कतारें, रात 10 बजे से ग्राहक कर रहे थे इंतजार
iPhone 18 Pro की बिक्री शुरू होते ही दिल्ली-मुंबई से बेंगलुरु तक लगी लंबी कतारें, रात 10 बजे से ग्राहक कर रहे थे इंतजार
ममता से मिलीं कनिमोझी, कांग्रेस से अलग क्षेत्रीय दलों को साथ लाने की अटकलों ने पकड़ा जोर
ममता से मिलीं कनिमोझी, कांग्रेस से अलग क्षेत्रीय दलों को साथ लाने की अटकलों ने पकड़ा जोर
15 साल से कम उम्र के बच्चों के पासपोर्ट में बड़ा बदलाव, अब 5 साल या 18 साल तक रहेगी वैधता
15 साल से कम उम्र के बच्चों के पासपोर्ट में बड़ा बदलाव, अब 5 साल या 18 साल तक रहेगी वैधता
बॉक्स ऑफिस पर ‘हैवान’ की हालत खराब, ‘हनुमान अंश’ ने 300 करोड़ का आंकड़ा छुआ; ‘मिर्जापुर’ और ‘इरुमुडी’ की कमाई भी जानें
बॉक्स ऑफिस पर ‘हैवान’ की हालत खराब, ‘हनुमान अंश’ ने 300 करोड़ का आंकड़ा छुआ; ‘मिर्जापुर’ और ‘इरुमुडी’ की कमाई भी जानें
दिल्ली: खेत में मिली क्षत-विक्षत लाश, एक हाथ गायब; गैंगरेप और हत्या की खौफनाक कहानी का ऐसे हुआ खुलासा
दिल्ली: खेत में मिली क्षत-विक्षत लाश, एक हाथ गायब; गैंगरेप और हत्या की खौफनाक कहानी का ऐसे हुआ खुलासा
मछली खाते हैं तो जान लें कौन सी किस्म सेहत के लिए सबसे अच्छी, डाइट में जरूर करें शामिल
मछली खाते हैं तो जान लें कौन सी किस्म सेहत के लिए सबसे अच्छी, डाइट में जरूर करें शामिल
पृथ्वी शॉ और आकृति अग्रवाल की सगाई 6 महीने में टूटी, एक्ट्रेस ने पोस्ट कर बताया- क्यों अलग हुए दोनों
पृथ्वी शॉ और आकृति अग्रवाल की सगाई 6 महीने में टूटी, एक्ट्रेस ने पोस्ट कर बताया- क्यों अलग हुए दोनों
यूपी चुनाव से पहले भाजपा को झटका, पूर्व मंत्री राम आसरे कुशवाहा 13 साल बाद सपा में लौटे; अखिलेश को मुख्यमंत्री बनाने का लिया संकल्प
यूपी चुनाव से पहले भाजपा को झटका, पूर्व मंत्री राम आसरे कुशवाहा 13 साल बाद सपा में लौटे; अखिलेश को मुख्यमंत्री बनाने का लिया संकल्प
चांद पर 2 साल पहले हुई थी ऐसी टक्कर, अब 728 फीट का गड्ढा देखकर वैज्ञानिक भी हैरान
चांद पर 2 साल पहले हुई थी ऐसी टक्कर, अब 728 फीट का गड्ढा देखकर वैज्ञानिक भी हैरान
OnePlus 16 की पहली झलक आई सामने, अक्टूबर में होगा लॉन्च; 165Hz डिस्प्ले और 100W चार्जिंग पर नजर
OnePlus 16 की पहली झलक आई सामने, अक्टूबर में होगा लॉन्च; 165Hz डिस्प्ले और 100W चार्जिंग पर नजर
'मिर्जापुर द मूवी' की बॉक्स ऑफिस पर धुआंधार कमाई जारी, 14वें दिन 200 करोड़ पार, आमिर और अक्षय की फिल्मों को पीछे छोड़ा
'मिर्जापुर द मूवी' की बॉक्स ऑफिस पर धुआंधार कमाई जारी, 14वें दिन 200 करोड़ पार, आमिर और अक्षय की फिल्मों को पीछे छोड़ा
दिशा सालियन केस में नया कानूनी मोड़, आदित्य ठाकरे और अनिल देशमुख को 500 करोड़ का नोटिस
दिशा सालियन केस में नया कानूनी मोड़, आदित्य ठाकरे और अनिल देशमुख को 500 करोड़ का नोटिस
शादी के लहंगे का ब्लाउज सिलवाने जा रही हैं तो इन 7 बातों का रखें ध्यान, फिटिंग से लेकर डिजाइन तक नहीं होगी गलती
शादी के लहंगे का ब्लाउज सिलवाने जा रही हैं तो इन 7 बातों का रखें ध्यान, फिटिंग से लेकर डिजाइन तक नहीं होगी गलती