न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

कोरोना वायरस : भारत ने चीन, इटली की गलती दोहराई तो बेकाबू हो जाएंगे हालात

चीन ने शुरुआत में कोरोना वायरस को गंभीरता से नहीं लिया। उस पर आरोप लग रहे हैं कि लंबे वक्त तक उसने इस घातक वायरस की बात दुनिया से छिपाई।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Mon, 23 Mar 2020 10:00:16

कोरोना वायरस : भारत ने चीन, इटली की गलती दोहराई तो बेकाबू हो जाएंगे हालात

चीन से फैला कोरोना वायरस आज 3,43,000 से ज्यादा लोगों को संक्रमित कर चुका है। वहीं, इस वायरस से मरने वालों की संख्या 15000 से ज्यादा हो गई है। भारत में कोरोना वायरस के मरीजों की संख्या में तेजी से इजाफा हो रहा है। अब तक 488 केस सामने आ चुके हैं। वहीं, इस महामारी से एक और मौत हो गई है, जिसके बाद देश में अब तक 10 लोगों की जान जा चुकी है। अकेले 24 घंटे में 100 से अधिक नए मरीज सामने आए हैं और 5 मौतें हुई हैं।

coronavirus,india,china,italy,coronavirus updates,coronavirus news,news

चीन ने शुरुआत में कोरोना वायरस को गंभीरता से नहीं लिया। उस पर आरोप लग रहे हैं कि लंबे वक्त तक उसने इस घातक वायरस की बात दुनिया से छिपाई। अपने लोगों में भय ने फैले, इसके लिए चीन पता लग जाने के बावजूद झूठ बोलता रहा कि इसका इंसान से इंसान में संक्रमण नहीं हो रहा। यहां तक कि कोरोना वायरस के बारे में आगाह करने वाले डॉक्टर को भी प्रताड़ित किया, जिसकी बाद में कोरोना वायरस से ही मौत हो गई। हालांकि, चीन ने अब डॉक्टर ली वेनलियांग के परिवार से माफी मांग ली है। चीन की शुरुआती लापरवाही से कोरोना वायरस तेजी से फैला। बाद में उसने तमाम तरह की पाबंदियों और सख्ती से लॉकडाउन का पालन करा इस पर किसी तरह काबू किया।

coronavirus,india,china,italy,coronavirus updates,coronavirus news,news

इटली में भी लोगों ने शुरुआत में कोरोना वायरस को उस गंभीरता से नहीं लिया, जिस संजीदगी की जरूरत थी। नतीजे सबके सामने हैं। यूरोप का यह छोटा सा लेकिन अमीर देश आज इसकी बहुत बड़ी कीमत चुका रहा है। कोरोना वायरस से अब तक सबसे ज्यादा मौत इटली में ही हुई है। वहां अब तक कोरोना वायरस संक्रमण के 59,000 से ज्यादा मामले सामने आ चुके हैं। करीब 5400 से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है। भारत के मुकाबले कई गुना मजबूत हेल्थ इन्फ्रास्ट्रक्चर वाले इटली में अब अस्पतालों में जगह नहीं है। जरूरी दवाएं और मेडिकल सामग्री की कमी हो चुकी है। डॉक्टरों से यह कहा गया है कि जवानों की जान बचाने पर फोकस करें, बुजुर्गों बीमारों को उनके हाल पर छोड़ दें।

बता दे, दिल्ली, राजस्थान, बिहार, पंजाब, उत्तराखंड, छत्तीसगढ़, झारखंड, जम्मू-कश्मीर, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश, नागालैंड, अरुणाचल प्रदेश, कर्नाटक, गुजरात, त्रिपुरा में कोरोना वायरस की वजह से 31 मार्च तक लॉकडाउन है। इसके अलावा उत्तर प्रदेश के 16 जिलों को भी 25 मार्च तक लॉकडाउन किया गया है।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

भारत में जन्मीं नित्या रमन बनीं लॉस एंजिल्स की नई मेयर, करेन बास को हराकर रचा इतिहास
भारत में जन्मीं नित्या रमन बनीं लॉस एंजिल्स की नई मेयर, करेन बास को हराकर रचा इतिहास
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
SIR पर बहस को तैयार सरकार! अमित शाह ने राहुल गांधी को संसद में चर्चा की दी चुनौती
SIR पर बहस को तैयार सरकार! अमित शाह ने राहुल गांधी को संसद में चर्चा की दी चुनौती
₹2 करोड़ का फ्लैट बेच FD में लगाए पैसे, अब हर महीने औसतन मिल रहा ₹1.08 लाख ब्याज, समझे पूरी गणित
₹2 करोड़ का फ्लैट बेच FD में लगाए पैसे, अब हर महीने औसतन मिल रहा ₹1.08 लाख ब्याज, समझे पूरी गणित
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
रणबीर कपूर की 'रामायण' ने पहले दिन कमाए 64.85 करोड़, 'पठान' और 'एनिमल' को छोड़ा पीछे
रणबीर कपूर की 'रामायण' ने पहले दिन कमाए 64.85 करोड़, 'पठान' और 'एनिमल' को छोड़ा पीछे
‘दो जुड़वा बच्चों की बुआ बन जाओ’, सारा तेंदुलकर को जन्मदिन पर मिला ऐसा आशीर्वाद, हंस पड़ीं सचिन की बेटी
‘दो जुड़वा बच्चों की बुआ बन जाओ’, सारा तेंदुलकर को जन्मदिन पर मिला ऐसा आशीर्वाद, हंस पड़ीं सचिन की बेटी
तीन हफ्ते तक बॉक्स ऑफिस पर राज करने वाली ‘जेलर 2’ की रफ्तार थमी, 22वें दिन कमाए सिर्फ 1.60 करोड़ रुपये
तीन हफ्ते तक बॉक्स ऑफिस पर राज करने वाली ‘जेलर 2’ की रफ्तार थमी, 22वें दिन कमाए सिर्फ 1.60 करोड़ रुपये
'रामायण' के सेट पर राहा संग दिखे रणबीर कपूर, आलिया भट्ट ने शेयर कीं अनदेखी BTS तस्वीरें
'रामायण' के सेट पर राहा संग दिखे रणबीर कपूर, आलिया भट्ट ने शेयर कीं अनदेखी BTS तस्वीरें
सालभर स्वाद का मजा देगा घर का बना आंवले का अचार, जानें सही रेसिपी
सालभर स्वाद का मजा देगा घर का बना आंवले का अचार, जानें सही रेसिपी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
नहाने के बाद कुछ लोगों के शरीर से घंटों आती है अच्छी खुशबू, जानें उनकी बॉडी केयर का राज
नहाने के बाद कुछ लोगों के शरीर से घंटों आती है अच्छी खुशबू, जानें उनकी बॉडी केयर का राज
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका