न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

अमेरिका में बेकाबू हुआ कोरोना वायरस, 24 घंटे में सामने आए 13355 नए केस

चीन और इटली के बाद अमेरिका कोरोना वायरस का गढ़ बन चुका है। यहां संक्रमित लोगों की संख्या में तेजी से इजाफा हो रहा है। पिछले 4 दिनों से हर दिन यहां 10 हजार से ज्यादा संक्रमण के मामले सामने आ रहे है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Thu, 26 Mar 2020 12:34:48

अमेरिका में बेकाबू हुआ कोरोना वायरस, 24 घंटे में सामने आए 13355 नए केस

चीन और इटली के बाद अमेरिका कोरोना वायरस का गढ़ बन चुका है। यहां संक्रमित लोगों की संख्या में तेजी से इजाफा हो रहा है। पिछले 4 दिनों से हर दिन यहां 10 हजार से ज्यादा संक्रमण के मामले सामने आ रहे है। बुधवार को भी अमेरिका में कोरोना संक्रमण के 13355 नए मामले सामने आए जिससे कुल मामलों की संख्या बढ़कर 68367 हो गयी है। कल अमेरिका में इस संक्रमण से 247 लोगों की मौत हो गयी और कुल मौतों का आंकड़ा 1027 पहुंच गया। सिर्फ अकेले न्यूयॉर्क शहर में ही 35000 से ज्यादा कोरोना संक्रमण के मामले दर्ज किए गए हैं। न्यूयॉर्क के डॉक्टर्स ने अमेरिकी सरकार को चेतावनी दी है कि सिर्फ 3 दिन के लिए वेंटीलेटर्स और ज़रूरी दवाएं बची हुई हैं। बता दे, अमेरिका में कोरोना के अधिकतर मरीज 70 की उम्र से पार के थे लेकिन अब अधिकतर की उम्र 50 से कम है। CNN के मुताबिक, अमेरिका में 4 मार्च से संक्रमण के मामले हर दिन औसत 23% की गति से बढ़ रहे थे। हालांकि अब इसमें काफी तेजी देखी जा रही और 18 मार्च के बाद से ही ये 51% की वृद्धि दर से बढ़ रहे हैं।

CNN से बातचीत में न्यूयॉर्क के सिटी डॉक्टर ने बताया कि अब अस्पतालों में मरीजों को दाखिल करने की जगह ही नहीं बची है। सभी अस्पताल 24 घंटे और पूरे स्टाफ के साथ बिना किसी छुट्टी के काम कर रहे हैं, लेकिन न तो अब वेंटीलेटर्स बचे हैं और न ही और मरीजों के लिए संसाधन पर्याप्त हैं। डॉक्टर ने बताया कि न हमारे पास जांच करने के लिए मशीने हैं और न ही पर्याप्त बेड हैं। अगर आप आज किसी न्यूयॉर्क के अस्पताल में जाएंगे तो ये किसी तीसरी दुनिया के देश के सरकारी अस्पताल के नज़ारे जैसा होगा। डॉक्टर ने न्यूयॉर्क प्रशासन पर आरोप लगाया कि शायद वे लोग इस बीमारी को अब भी गंभीरता से नहीं ले रहे हैं।

WHO पहले ही चेतावनी जारी कर चुका है कि अगर अमेरिकी सरकार ने ठोस कदम नहीं उठाए तो न्यूयॉर्क चीन के वुहान को भी पीछे छोड़ सकता है। बता दें कि प्रशांत महासागर में तैनात अमेरिकी जंगी जहाज यूएसएस थियोडोर रूजवेल्ट पर भी तीन सैनिक पॉजिटिव मिले हैं। नेवी के कार्यवाहक सचिव थॉमस मूडली ने कहा कि तीनों संक्रमितों को सैन्य अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इने संपर्क आए सभी सैनिकों को भी आइसोलेट कर दिया गया है।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

तीन बार मुख्यमंत्री रह चुकीं नेता भी सुरक्षित नहीं', ममता बनर्जी की सुरक्षा पर TMC का सवाल
तीन बार मुख्यमंत्री रह चुकीं नेता भी सुरक्षित नहीं', ममता बनर्जी की सुरक्षा पर TMC का सवाल
एल मुरुगन ने केंद्रीय मंत्रिपरिषद से दिया इस्तीफा, तमिलनाडु में BJP को मजबूत करने के लिए अब संभालेंगे जमीनी राजनीति
एल मुरुगन ने केंद्रीय मंत्रिपरिषद से दिया इस्तीफा, तमिलनाडु में BJP को मजबूत करने के लिए अब संभालेंगे जमीनी राजनीति
राहुल गांधी बोले- लोकतंत्र की बहाली के लिए पूरा विपक्ष एकजुट, खड़गे ने वोट चोरी के आरोपों को लेकर मोदी सरकार पर साधा निशाना
राहुल गांधी बोले- लोकतंत्र की बहाली के लिए पूरा विपक्ष एकजुट, खड़गे ने वोट चोरी के आरोपों को लेकर मोदी सरकार पर साधा निशाना
SIR पर सियासी घमासान के बीच चुनाव आयोग की बड़ी पहल, 6 राज्यों में घर-घर पहुंच रहे BLO; कटे नाम जोड़ने की कवायद तेज
SIR पर सियासी घमासान के बीच चुनाव आयोग की बड़ी पहल, 6 राज्यों में घर-घर पहुंच रहे BLO; कटे नाम जोड़ने की कवायद तेज
अमित शाह का राहुल गांधी पर निशाना, बोले- गुजरात में 41 साल से चुनाव नहीं जीत पाई कांग्रेस, अब आत्ममंथन का समय
अमित शाह का राहुल गांधी पर निशाना, बोले- गुजरात में 41 साल से चुनाव नहीं जीत पाई कांग्रेस, अब आत्ममंथन का समय
एक प्रदर्शन पर कार्रवाई, दूसरे पर नहीं! अभिजीत दीपके ने उठाए सवाल
एक प्रदर्शन पर कार्रवाई, दूसरे पर नहीं! अभिजीत दीपके ने उठाए सवाल
‘थप्पड़ मारा, सिगरेट से जलाया’, नीति टेलर ने सुनाई एक्स बॉयफ्रेंड की हैवानियत की कहानी
‘थप्पड़ मारा, सिगरेट से जलाया’, नीति टेलर ने सुनाई एक्स बॉयफ्रेंड की हैवानियत की कहानी
शेयर बाजार में जोरदार तेजी, सेंसेक्स 1,109 अंक उछला; LTCG और STT पर निर्मला सीतारमण के बयान समेत इन 4 वजहों से चढ़ा बाजार
शेयर बाजार में जोरदार तेजी, सेंसेक्स 1,109 अंक उछला; LTCG और STT पर निर्मला सीतारमण के बयान समेत इन 4 वजहों से चढ़ा बाजार
राहुल गांधी के चुनाव आयोग पर सवाल उठाने पर पीयूष गोयल का पलटवार, टीएन शेषन और एमएस गिल का नाम लेकर कांग्रेस को घेरा
राहुल गांधी के चुनाव आयोग पर सवाल उठाने पर पीयूष गोयल का पलटवार, टीएन शेषन और एमएस गिल का नाम लेकर कांग्रेस को घेरा
LTCG टैक्स में बदलाव पर निर्मला सीतारमण ने नहीं दिया साफ संकेत, बोलीं- बजट की तैयारी शुरू, अभी कुछ कहना जल्दबाजी
LTCG टैक्स में बदलाव पर निर्मला सीतारमण ने नहीं दिया साफ संकेत, बोलीं- बजट की तैयारी शुरू, अभी कुछ कहना जल्दबाजी
राहुल गांधी पर महिला पत्रकार को धक्का देने का आरोप, BJP ने उठाए सवाल; कांग्रेस ने दावों को बताया झूठा
राहुल गांधी पर महिला पत्रकार को धक्का देने का आरोप, BJP ने उठाए सवाल; कांग्रेस ने दावों को बताया झूठा
यूपी में 2 करोड़ से ज्यादा वोटरों के नाम कटने के बाद फिर होगी जांच, BLO घर-घर जाकर करेंगे सत्यापन; पात्र लोगों को मिलेगा मौका
यूपी में 2 करोड़ से ज्यादा वोटरों के नाम कटने के बाद फिर होगी जांच, BLO घर-घर जाकर करेंगे सत्यापन; पात्र लोगों को मिलेगा मौका
सिद्धार्थ मल्होत्रा के पैर में फ्रैक्चर, प्लास्टर वाली तस्वीर शेयर कर बोले- 'ब्रेक ए लेग' को कुछ ज्यादा ही सीरियसली ले लिया
सिद्धार्थ मल्होत्रा के पैर में फ्रैक्चर, प्लास्टर वाली तस्वीर शेयर कर बोले- 'ब्रेक ए लेग' को कुछ ज्यादा ही सीरियसली ले लिया
तीन साल से अटकी विजय सेतुपति की फिल्म ‘ट्रेन’ की रिलीज डेट घोषित, 4 दिसंबर को सिनेमाघरों में आएगी माइस्किन की थ्रिलर
तीन साल से अटकी विजय सेतुपति की फिल्म ‘ट्रेन’ की रिलीज डेट घोषित, 4 दिसंबर को सिनेमाघरों में आएगी माइस्किन की थ्रिलर