न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

कोरोना को लेकर बढ़ी चिंता, AIIMS के डायरेक्टर ने कहा - अब ब्रेन, किडनी और हार्ट पर भी हो रहा वायरस का हमला

करीब 7 महीने पहले भारत में एंट्री लेने वाले कोरोना वायरस ने अब अपना मिजाज भी बदल लिया है। अब ये वायरस किसी मरीज के सिर्फ फेफड़ों पर ही अटैक नहीं करता, बल्कि ये ब्रेन, किडनी और हार्ट को भी बड़े पैमाने पर नुकसान पहुंचा रहा है। इस बात का खुलासा अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्‍थान यानी एम्स के डायरेक्टर रणदीप गुलेरिया ने किया है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Mon, 13 Jul 2020 10:07:01

कोरोना को लेकर बढ़ी चिंता, AIIMS के डायरेक्टर ने कहा - अब ब्रेन, किडनी और हार्ट पर भी हो रहा वायरस का हमला

देश में कोरोना संक्रमितों की संख्या 8 लाख 79 हजार 447 हो गई है। पिछले 24 घंटे के अंदर रिकॉर्ड 29 हजार 105 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए। अब तक एक दिन में संक्रमितों के मिलने का यह आंकड़ा सबसे ज्यादा है। इसके पहले 11 जुलाई को सबसे ज्यादा 27 हजार 754 मरीजों की पुष्टि हुई थी। covid19india.org के आंकड़ों के मुताबिक रविवार को सबसे ज्यादा महाराष्ट्र में 7 हजार 827 पॉजिटिव केस बढ़े। यहां अब संक्रमितों की संख्या 2 लाख 54 हजार 427 हो गई है। तमिलनाडु में 4 हजार 244, कर्नाटक में 2 हजार 627, देश की राजधानी दिल्ली में 1 हजार 573, पश्चिम बंगाल में 1 हजार 560, उत्तर प्रदेश में 1 हजार 384 और तेलंगाना में 1 हजार 269 संक्रमित मिले। करीब 7 महीने पहले भारत में एंट्री लेने वाले कोरोना वायरस ने अब अपना मिजाज भी बदल लिया है। अब ये वायरस किसी मरीज के सिर्फ फेफड़ों पर ही अटैक नहीं करता, बल्कि ये ब्रेन, किडनी और हार्ट को भी बड़े पैमाने पर नुकसान पहुंचा रहा है। इस बात का खुलासा अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्‍थान यानी एम्स के डायरेक्टर रणदीप गुलेरिया ने किया है।

शरीर के कई अंगों पर कर रहा हमला

अंग्रेजी अखबार इंडियन एक्सप्रेस से बातचीत करते हुए डॉक्टर गुलेरिया ने इस वायरस के बदलते रूप को लेकर कहा कि ये अब 'सिस्टेमिक डिजीज' बन गया है। मेडिकल साइंस की भाषा उस बीमारी को सिस्टेमिक डिजीज कहा जाता है, जो एक साथ शरीर के कई अंगों पर हमला करता हो। डॉक्टर गुलेरिया के मुताबिक, अब ये वायरस बेहद खतरनाक हो गया है। उन्होंने कहा, 'पहले हमने सोचा था कि ये सिर्फ एक निमोनिया की तरह है। बाद में हमने देखा कि मरीजों के खून जम रहे हैं। इसकी वजह से फेफड़े और हार्ट बंद होने लगे और लोगों की मौत होने लगी।'

उन्होंने कहा, 'अब हम देख रहे हैं कि ये मस्तिष्क पर भी हमला कर रहा है। इसके अलावा लोगों को न्यूरोलॉजिकल परेशानियां हो रही है। शुरुआत में हमने सोचा कि ये सब एक बड़ा मुद्दा नहीं है। लेकिन अब ये एक गंभीर समस्या बन गई है।'

उन्होंने कहा 'कोरोना से ठीक होने के बाद भी कई मरीजों को फेफड़ों में काफी दिक्कते आती है। हालत ये है कि कई महीनों के बाद भी ऐसे मरीजों को घर पर ऑक्सीजन की जरूरत पड़ती है।'

तीन महीने बाद भी लोगों को हो रह परेशानी

डॉक्टर गुलेरिया का कहना है कि सीटी स्कैन में पता चला है कि वायरस से उबरने के तीन महीने बाद भी फेफड़ों में समस्या रहती है। जिसकी वजह से कई लोगों को घर पर ही ऑक्सीजन की जरूरत पड़ रही है। इतना ही नहीं कई हफ़्तों के बाद भी लोगों को कमजोरी महसूस रहती है।

पूरी दुनिया की बात करे तो कोरोना से अब तक करोड़ 30 लाख 35 हजार 942 लोग संक्रमित हो चुके हैं। 75 लाख 82 हजार 35 लोग ठीक हो चुके हैं। वहीं, 5 लाख 71 हजार 571 की मौत हो चुकी है। दुनिया में कोरोना से सबसे ज्यादा प्रभवित देशों की बात करे तो अमेरिका सबसे ऊपर है। यहां, 34,13,995 लोग इस वायरस से संक्रमित हो चुके है वहीं, 1,37,782 लोगों की मौत भी हुई है। अमेरिका के बाद दूसरे नंबर पर है ब्राजील। यहां, अब तक 18,66,176 लोग संक्रमित हो चुके है वहीं, 72,151 मौतें भी हुई है। इसके बाद भारत का नंबर है। यहां भी संक्रमण तेजी से बढ़ रहा है। अब तक 8,79,466 कोरोना मरीज मिल चुके है वहीं, 23,187 लोगों की मौत भी हुई है।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

राम मंदिर जाने की तारीख तय, परिवार के साथ अयोध्या पहुंचेंगे अखिलेश यादव
राम मंदिर जाने की तारीख तय, परिवार के साथ अयोध्या पहुंचेंगे अखिलेश यादव
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
'रामायण' की रिलीज से 'जेलर 2' की कमाई को झटका, 23वें दिन सिर्फ 60 लाख रुपये का कलेक्शन
'रामायण' की रिलीज से 'जेलर 2' की कमाई को झटका, 23वें दिन सिर्फ 60 लाख रुपये का कलेक्शन
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका