न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

गुजरात के CM विजय रूपाणी का कोरोना टेस्ट नेगेटिव, हुए होम क्वारनटीन

गुजरात के मुख्यमंत्री विजय रुपाणी का कोरोना टेस्ट नेगेटिव आया है। गुजरात सरकार का कहना है कि सीएम रुपाणी की तबीयत सही है और वह पूरी तरह नॉर्मल हैं, लेकिन उन्होंने होम क्वारनटीन होने का फैसला किया है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Wed, 15 Apr 2020 2:21:49

गुजरात के CM विजय रूपाणी का कोरोना टेस्ट नेगेटिव, हुए होम क्वारनटीन

गुजरात के मुख्यमंत्री विजय रुपाणी का कोरोना टेस्ट नेगेटिव आया है। गुजरात सरकार का कहना है कि सीएम रुपाणी की तबीयत सही है और वह पूरी तरह नॉर्मल हैं, लेकिन उन्होंने होम क्वारनटीन होने का फैसला किया है। अब सीएम अपने घर से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए कामकाज देखेंगे। मुख्यमंत्री के सचिव अश्विनी कुमार ने बताया कि सीएम विजय रूपानी ने आज सुबह डॉक्टर आरके पटेल और डॉक्टर अतुल पटेल से स्वास्थ्य जांच कराई। सीएम पूरी तरह से ठीक हैं। फिलहाल वो वीडियो कॉन्फ्रेंस, वीडियो कॉलिंग और टेलीफोन कॉल के माध्यम से काम कर रहे हैं। अगले एक सप्ताह तक मुख्यमंत्री आवास पर किसी भी विजिटर के आने की इजाजत नहीं है।

दरअसल, सीएम विजय रुपाणी और डिप्टी सीएम नितिन पटेल के साथ कांग्रेस के विधायक इमरान खेड़ावाला की बैठक हुई थी। कल ही इमरान खेड़ावाला कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। सीएम विजय रूपाणी और डिप्टी सीएम नितिन पटेल के साथ कांग्रेस के विधायक इमरान खेड़ावाला के अलावा दो और कांग्रेसी विधायक बैठक के लिए पहुंचे थे, लेकिन इस बैठक के चंद घंटे बाद ही इमरान खेड़ावाला की कोरोना टेस्ट रिपोर्ट आ गई, जिसमें उन्हें पॉजिटिव बताया गया। ये खबर मिलते ही गुजरात सरकार के अंदरखाने तक हड़कंप मच गया है। इसके बाद आज सीएम विजय रुपाणी का कोरोना टेस्ट किया गया। सीएम और डिप्टी सीएम दोनों को एहतियात बरतने के लिए कहा गया है।

इमरान खेड़ावाला कैसे-कैसे किन लोगों के संपर्क में आए? ये खुलासा होने के बाद गुजरात सरकार के मंत्री-संतरी सबकी नींद उड़ गई है। पहले तो इमरान ने सीएम-डिप्टी सीएम से मुलाकात की। इसके बाद वो गुजरात के डीजीपी से मिले। उनकी अगली मुलाकात राज्य के आरोग्य सचिव से हुई, फिर वो अहमदाबाद पुलिस कमिश्नर और अहमदाबाद म्युनिसिपल कमिश्नर से भी मिले थे। इस सबके बाद इमरान ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस की थी। गुजरात का स्वास्थ्य विभाग अब इन सभी लोगों और उनके संपर्क में आने वालों की पूरी लिस्ट तैयार कर रहा है। कांग्रेस विधायक इमरान खेड़ावाला के साथ इन सभी मुलाकातों में कांग्रेस के दो और विधायक गयासुद्दीन शेख और शैलेश परमार भी शामिल थे। इमरान खेड़ावाला की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव होने के बाद वो खुद अस्पताल में भर्ती हो गए हैं, जबकि बाकी दोनों विधायकों को क्वारनटीन कर दिया गया है।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

तीन बार मुख्यमंत्री रह चुकीं नेता भी सुरक्षित नहीं', ममता बनर्जी की सुरक्षा पर TMC का सवाल
तीन बार मुख्यमंत्री रह चुकीं नेता भी सुरक्षित नहीं', ममता बनर्जी की सुरक्षा पर TMC का सवाल
एल मुरुगन ने केंद्रीय मंत्रिपरिषद से दिया इस्तीफा, तमिलनाडु में BJP को मजबूत करने के लिए अब संभालेंगे जमीनी राजनीति
एल मुरुगन ने केंद्रीय मंत्रिपरिषद से दिया इस्तीफा, तमिलनाडु में BJP को मजबूत करने के लिए अब संभालेंगे जमीनी राजनीति
राहुल गांधी बोले- लोकतंत्र की बहाली के लिए पूरा विपक्ष एकजुट, खड़गे ने वोट चोरी के आरोपों को लेकर मोदी सरकार पर साधा निशाना
राहुल गांधी बोले- लोकतंत्र की बहाली के लिए पूरा विपक्ष एकजुट, खड़गे ने वोट चोरी के आरोपों को लेकर मोदी सरकार पर साधा निशाना
SIR पर सियासी घमासान के बीच चुनाव आयोग की बड़ी पहल, 6 राज्यों में घर-घर पहुंच रहे BLO; कटे नाम जोड़ने की कवायद तेज
SIR पर सियासी घमासान के बीच चुनाव आयोग की बड़ी पहल, 6 राज्यों में घर-घर पहुंच रहे BLO; कटे नाम जोड़ने की कवायद तेज
अमित शाह का राहुल गांधी पर निशाना, बोले- गुजरात में 41 साल से चुनाव नहीं जीत पाई कांग्रेस, अब आत्ममंथन का समय
अमित शाह का राहुल गांधी पर निशाना, बोले- गुजरात में 41 साल से चुनाव नहीं जीत पाई कांग्रेस, अब आत्ममंथन का समय
एक प्रदर्शन पर कार्रवाई, दूसरे पर नहीं! अभिजीत दीपके ने उठाए सवाल
एक प्रदर्शन पर कार्रवाई, दूसरे पर नहीं! अभिजीत दीपके ने उठाए सवाल
‘थप्पड़ मारा, सिगरेट से जलाया’, नीति टेलर ने सुनाई एक्स बॉयफ्रेंड की हैवानियत की कहानी
‘थप्पड़ मारा, सिगरेट से जलाया’, नीति टेलर ने सुनाई एक्स बॉयफ्रेंड की हैवानियत की कहानी
शेयर बाजार में जोरदार तेजी, सेंसेक्स 1,109 अंक उछला; LTCG और STT पर निर्मला सीतारमण के बयान समेत इन 4 वजहों से चढ़ा बाजार
शेयर बाजार में जोरदार तेजी, सेंसेक्स 1,109 अंक उछला; LTCG और STT पर निर्मला सीतारमण के बयान समेत इन 4 वजहों से चढ़ा बाजार
राहुल गांधी के चुनाव आयोग पर सवाल उठाने पर पीयूष गोयल का पलटवार, टीएन शेषन और एमएस गिल का नाम लेकर कांग्रेस को घेरा
राहुल गांधी के चुनाव आयोग पर सवाल उठाने पर पीयूष गोयल का पलटवार, टीएन शेषन और एमएस गिल का नाम लेकर कांग्रेस को घेरा
LTCG टैक्स में बदलाव पर निर्मला सीतारमण ने नहीं दिया साफ संकेत, बोलीं- बजट की तैयारी शुरू, अभी कुछ कहना जल्दबाजी
LTCG टैक्स में बदलाव पर निर्मला सीतारमण ने नहीं दिया साफ संकेत, बोलीं- बजट की तैयारी शुरू, अभी कुछ कहना जल्दबाजी
राहुल गांधी पर महिला पत्रकार को धक्का देने का आरोप, BJP ने उठाए सवाल; कांग्रेस ने दावों को बताया झूठा
राहुल गांधी पर महिला पत्रकार को धक्का देने का आरोप, BJP ने उठाए सवाल; कांग्रेस ने दावों को बताया झूठा
यूपी में 2 करोड़ से ज्यादा वोटरों के नाम कटने के बाद फिर होगी जांच, BLO घर-घर जाकर करेंगे सत्यापन; पात्र लोगों को मिलेगा मौका
यूपी में 2 करोड़ से ज्यादा वोटरों के नाम कटने के बाद फिर होगी जांच, BLO घर-घर जाकर करेंगे सत्यापन; पात्र लोगों को मिलेगा मौका
सिद्धार्थ मल्होत्रा के पैर में फ्रैक्चर, प्लास्टर वाली तस्वीर शेयर कर बोले- 'ब्रेक ए लेग' को कुछ ज्यादा ही सीरियसली ले लिया
सिद्धार्थ मल्होत्रा के पैर में फ्रैक्चर, प्लास्टर वाली तस्वीर शेयर कर बोले- 'ब्रेक ए लेग' को कुछ ज्यादा ही सीरियसली ले लिया
तीन साल से अटकी विजय सेतुपति की फिल्म ‘ट्रेन’ की रिलीज डेट घोषित, 4 दिसंबर को सिनेमाघरों में आएगी माइस्किन की थ्रिलर
तीन साल से अटकी विजय सेतुपति की फिल्म ‘ट्रेन’ की रिलीज डेट घोषित, 4 दिसंबर को सिनेमाघरों में आएगी माइस्किन की थ्रिलर