न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

कोरोना: जर्मनी में एक दिन में सबसे ज्यादा मौतें, 590 लोगों ने तोड़ा दम

जर्मनी में पिछले चौबीस घंटों के दौरान कोरोना से 590 लोगों की मौत हुई है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Thu, 10 Dec 2020 9:52:11

कोरोना: जर्मनी में एक दिन में सबसे ज्यादा मौतें, 590 लोगों ने तोड़ा दम

दुनिया में कोरोना मरीजों का आंकड़ा 6.92 करोड़ के पार हो गया। 4 करोड़ 79 लाख से ज्यादा लोग ठीक हो चुके हैं। अब तक 15 लाख 74 हजार से ज्यादा लोग जान गंवा चुके हैं। ये आंकड़े www.worldometers.info/coronavirus के मुताबिक हैं। अमेरिका, भारत और ब्राजील में कोरोना महामारी से सबसे ज्यादा लोग प्रभावित हुए हैं। दुनिया के 46 फीसदी कोरोना मामले इन्हीं तीनों देश में हैं और 39 फीसदी मौत भी यहीं हुई है। इन तीनों देशों में कोरोना से मौत का आंकड़ा छह लाख के पास पहुंच गया है।

जर्मनी में 590 लोगों की मौत

जर्मनी में पिछले चौबीस घंटों के दौरान कोरोना से 590 लोगों की मौत हुई है। देश के नेशनल डिजीज कंट्रोल सेंटर 'द राबर्ट कोच इंस्टीट्यूट' के मुताबिक 20,518 लोगों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। क्रिसमस के बाद देश में एक बार फिर राष्ट्रीय लॉकडाउन की संभावना जताई जा रही है।

फ्रांस में 13,713 लोगों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। पिछले छह दिनों के दौरान संक्रमित मरीजों की यह सबसे ज्यादा संख्या है। पिछले चौबीस घंटों के दौरान जापान में भी 2,679 नए मरीज सामने आए हैं।

उधर, दक्षिण अमेरिका में भी वायरस धीमा पड़ता नहीं दिखाई दे रहा है। पिछले चौबीस घंटे में 842 लोगों की मौत के साथ ब्राजील में कोरोना से मरने वालों की संख्या 1,78,159 हो गई है। 51 हजार से अधिक लोगों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। स्वास्थ्य मंत्री ने दो महीने के अंदर कोरोना टीकाकरण शुरू करने का एलान किया है। अर्जेटीना में भी कोरोना से मरने वालों की तादाद चालीस हजार से ज्यादा हो गई है। वहां पिछले चौबीस घंटों के दौरान 121 लोगों की मौत हुई है। 3,610 लोगों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।

ब्राजील में एक दिन में सबसे ज्यादा 53 हजार केस

उधर, ब्राजील में सरकार गाइडलाइन्स का पालन कराने में नाकाम रही है। हालात यह हैं कि बुधवार को यहां 53 हजार 453 मामले दर्ज किए गए। यहां अगस्त के बाद यह एक दिन के सबसे ज्यादा मामले है। एक्सपर्ट्स मानते हैं कि ये तो वे आंकड़े हैं जो सामने आए हैं। हकीकत में संख्या इससे काफी ज्यादा हो सकती है। स्लम एरिया को लेकर खतरा ज्यादा है। इसी दौरान 836 लोगों की मौत भी हो गई। देश में अब तक कुल 6,728,452 मामले सामने आ चुके हैं। कुल 178,995 मौतें हुईं।

इजरायल में 27 दिसंबर से शुरू होगा टीकाकरण

इजरायल में 27 दिसंबर से कोविड 19 का टीकाकरण (Covid-19 Vaccine) शुरू होगा। अगर ऐसा हुआ तो इजरायल अपने नागरिकों को टीका लगवाने वाला पहला देश होगा। इजरायल को फाइजर के कोरोना वायरस वैक्सीन का पहला बैच मिला है। इजरायली प्रधानमंत्री ने बताया कि देश को खुश होना चाहिए। हम 27 दिसंबर को पहला वैक्सीन लगाने जा रहे हैं। एक दिन में 60,000 लोगों को टीका लगाने की योजना है। उन्होंने कहा कि देश की कुल आबादी 9 मिलियन यानी कि 90,00000 लाख है। ऐसे में प्रतिदिन के हिसाब से 60,000 की संख्या अच्छी संख्या है। नेतन्याहू ने कहा कि वैसे लोग जिन्हें टीका लगा दिया जाएगा, उन्हें एक स्पेशल कार्ड प्रदान किया जाएगा या फिर उनके मोबाइल पर एक फ्री एप्लिकेशन दिया जाएगा। इसके बाद वो शहर में कहीं भी आजादी के साथ घूम सकेंगे। टीकाकरण के बाद देश की अर्थव्यवस्था एक बार फिर से खुल सकेगी, इसलिए सभी लोगों को वैक्सीन लगवाने के लिए प्रोत्साहित किया जाएगा। बता दें, इजरायल में अब तक 3 लाख 50 हजार से ज्यादा कोरोना केस सामने आ चुके हैं, जबकि 2,900 लोगों की इससे मौत हो चुकी है।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

तमिलनाडु की जेल में बड़ी चूक, एक साथ 17 कैदी फरार
तमिलनाडु की जेल में बड़ी चूक, एक साथ 17 कैदी फरार
चक्रवात अर्नब का खतरा बढ़ा, 28 अक्टूबर को आंध्र प्रदेश में लैंडफॉल का अनुमान; 140 किमी की हवाओं का अलर्ट
चक्रवात अर्नब का खतरा बढ़ा, 28 अक्टूबर को आंध्र प्रदेश में लैंडफॉल का अनुमान; 140 किमी की हवाओं का अलर्ट
8 साल पुराने मानहानि मामले में राहुल गांधी बरी, सुल्तानपुर कोर्ट का फैसला
8 साल पुराने मानहानि मामले में राहुल गांधी बरी, सुल्तानपुर कोर्ट का फैसला
‘पहले आजमगढ़ से मुस्लिम सांसद बनता था, अब अखिलेश का परिवार’, ओवैसी ने उठाए सवाल
‘पहले आजमगढ़ से मुस्लिम सांसद बनता था, अब अखिलेश का परिवार’, ओवैसी ने उठाए सवाल
लखनऊ में मामूली विवाद ने लिया हिंसक रूप, सआदतगंज में सरेआम चलीं गोलियां; दो लोगों की मौत
लखनऊ में मामूली विवाद ने लिया हिंसक रूप, सआदतगंज में सरेआम चलीं गोलियां; दो लोगों की मौत
सांवरिया सेठ के दर्शन कर लौट रहे थे 5 दोस्त, रास्ते में कार बनी आग का गोला, 4 की जिंदा जलकर मौत
सांवरिया सेठ के दर्शन कर लौट रहे थे 5 दोस्त, रास्ते में कार बनी आग का गोला, 4 की जिंदा जलकर मौत
करवा चौथ पर बनेगा लक्ष्मी-नारायण राजयोग, इन 4 राशियों की चमकेगी किस्मत
करवा चौथ पर बनेगा लक्ष्मी-नारायण राजयोग, इन 4 राशियों की चमकेगी किस्मत
शाहरुख खान ने होंठों में गुलाब दबाकर शेयर किया ‘किंग’ का नया पोस्टर, बोले- ‘कातिल नहीं, आशिक हूं’
शाहरुख खान ने होंठों में गुलाब दबाकर शेयर किया ‘किंग’ का नया पोस्टर, बोले- ‘कातिल नहीं, आशिक हूं’
30 सेकंड में थम जाएगा विपक्ष का आंदोलन, लेकिन राहुल गांधी ने रख दी ये बड़ी शर्त
30 सेकंड में थम जाएगा विपक्ष का आंदोलन, लेकिन राहुल गांधी ने रख दी ये बड़ी शर्त
राघोपुर नाव हादसे के पीड़ितों के दशकर्म में BJP-JDU कार्यकर्ता भिड़े, प्रशांत किशोर के सामने मारपीट; अजीत यादव घायल
राघोपुर नाव हादसे के पीड़ितों के दशकर्म में BJP-JDU कार्यकर्ता भिड़े, प्रशांत किशोर के सामने मारपीट; अजीत यादव घायल
एमएस धोनी की Gen Z को सलाह: फिट रहना है तो आज ही बदलें ये 3 आदतें
एमएस धोनी की Gen Z को सलाह: फिट रहना है तो आज ही बदलें ये 3 आदतें
गैस चूल्हे की लौ हो गई है पीली या धीमी? बर्नर साफ करने के लिए अपनाएं ये 3 तरीके
गैस चूल्हे की लौ हो गई है पीली या धीमी? बर्नर साफ करने के लिए अपनाएं ये 3 तरीके
मेथी दाने से बनाएं हेयर मिस्ट, तेल और हेयर पैक, जानें इस्तेमाल करने का सही तरीका
मेथी दाने से बनाएं हेयर मिस्ट, तेल और हेयर पैक, जानें इस्तेमाल करने का सही तरीका
गेहूं, ज्वार या रागी: रोजाना रोटी बनाने के लिए कौन सा आटा है सबसे बेहतर?
गेहूं, ज्वार या रागी: रोजाना रोटी बनाने के लिए कौन सा आटा है सबसे बेहतर?