न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

17 साल पहले सार्स ने ली थी 774 लोगों की जान, कोरोना वायरस ने तोडा रिकॉर्ड, अब तक इतनी हुई मौते

चीन में कोरोना वायरस ने कहर बरपा रखा है और इस जानलेवा वायरस की वजह से वहां अब तक मरने वालों की संख्या बढ़कर 811 हो गई है और इसके संक्रमण के 37,000 से अधिक मामलों की पुष्टि हो चुकी है

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Sun, 09 Feb 2020 10:51:48

17 साल पहले सार्स ने ली थी 774 लोगों की जान, कोरोना वायरस ने तोडा रिकॉर्ड, अब तक इतनी हुई मौते

चीन में कोरोना वायरस ने कहर बरपा रखा है और इस जानलेवा वायरस की वजह से वहां अब तक मरने वालों की संख्या बढ़कर 811 हो गई है और इसके संक्रमण के 37,000 से अधिक मामलों की पुष्टि हो चुकी है। आपको बता दे, 17 साल पहले सार्स वायरस के कारण 774 लोगों की जान गई थी। राष्ट्रीय स्वास्थ्य आयोग ने रविवार को बताया कि शनिवार को इससे 89 और लोगों की जान चली गई और 2,656 नए मामले सामने आए। आयोग के अनुसार 31 प्रांतीय स्तर के क्षेत्रों में इससे अब तक कुल 811 लोगों की जान जा चुकी है और 37,198 मामलों की पुष्टि हुई है। उसने बताया कि शनिवार को जिन 89 लोगों की जान गई उनमें से 81 हुबेई प्रांत के थे, जहां इस विषाणु के कारण सबसे अधिक लोग मारे गए हैं।

रूसी न्यूज एजेंसी स्पूतनिक के अनुसार, 33738 लोगों का कोरोना वायरस के कारण हुए निमोनिया का इलाज किया जा रहा है। चीन ने कोरोना वायरस के फैलाव से निपटने के लिए दर्जन भर शहरों में 56 करोड़ लोगों की आवाजाही को रोकने के लिए विशेष वार्ड से लेकर यात्रा प्रतिबंध तक जैसे कदम उठाए हैं।

कोरोनोवायरस का पहला मामला दिसंबर के अंत में चीन के वुहान में पता चला था और तब से यह 25 से अधिक देशों में फैल चुका है। विश्व स्वास्थ्य संगठन ने प्रकोप के मद्देनजर वैश्विक स्वास्थ्य आपातकाल घोषित किया है।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

भारत में जन्मीं नित्या रमन बनीं लॉस एंजिल्स की नई मेयर, करेन बास को हराकर रचा इतिहास

किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम

अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार

SIR पर बहस को तैयार सरकार! अमित शाह ने राहुल गांधी को संसद में चर्चा की दी चुनौती

₹2 करोड़ का फ्लैट बेच FD में लगाए पैसे, अब हर महीने औसतन मिल रहा ₹1.08 लाख ब्याज, समझे पूरी गणित

झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला

रणबीर कपूर की 'रामायण' ने पहले दिन कमाए 64.85 करोड़, 'पठान' और 'एनिमल' को छोड़ा पीछे

‘दो जुड़वा बच्चों की बुआ बन जाओ’, सारा तेंदुलकर को जन्मदिन पर मिला ऐसा आशीर्वाद, हंस पड़ीं सचिन की बेटी

तीन हफ्ते तक बॉक्स ऑफिस पर राज करने वाली ‘जेलर 2’ की रफ्तार थमी, 22वें दिन कमाए सिर्फ 1.60 करोड़ रुपये

'रामायण' के सेट पर राहा संग दिखे रणबीर कपूर, आलिया भट्ट ने शेयर कीं अनदेखी BTS तस्वीरें

सालभर स्वाद का मजा देगा घर का बना आंवले का अचार, जानें सही रेसिपी

सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत

नहाने के बाद कुछ लोगों के शरीर से घंटों आती है अच्छी खुशबू, जानें उनकी बॉडी केयर का राज

बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका