न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

देश में 12 राज्य कोरोना की चपेट में, 73 लोगों की हुई पुष्टि

भारत में भी कोरोना वायरस के मामलों की संख्या 17 विदेशी मरीजों समेत बढ़कर 73 पहुंच गई है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Thu, 12 Mar 2020 3:12:25

देश में 12 राज्य कोरोना की चपेट में, 73 लोगों की हुई पुष्टि

पूरी दुनिया में इस समय सिर्फ समय कोरोना वायरस की दहशत है। चीन में तीन हजार से ज्यादा लोगों की मौत इस वायरस की वजह से हो गई है। भारत में भी कोरोना वायरस के मामलों की संख्या 17 विदेशी मरीजों समेत बढ़कर 73 पहुंच गई है। गुरुवार को केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ हर्षवर्धन ने लोकसभा में इसके बारे में जानकारी दी। कोरोना ने अब तक 12 राज्यों को अपने चपेट में ले लिया है। सबसे ज्यादा कोरोना के मामले केरल में आए हैं। यहां 17 लोगों में कोरोना की पुष्टि हुई है। इसके बाद में महाराष्ट्र में 11 लोगों में कोरोना की पुष्टि हुई है। यूपी में भी 10 कोरोना के मामले आए हैं। दिल्ली में 6 मामलों की पुष्टि हुई है। केंद्र सरकार लगातार हर राज्य सरकार से संपर्क में है और हर रोज डिटेल रिपोर्ट साझा की जा रही है। डॉ हर्षवर्धन ने कहा कि सरकार की तरफ से 30-40 हजार लोगों पर नजर रखी जा रही है। केरल में जब शुरुआती तीन केस आए, तबसे हम राज्य सरकार के संपर्क में हैं। हर राज्य शाम को पूरी जानकारी केंद्र के साथ साझा करता है।

what is coronavirus,covid-19,coronavirus patient in india,coronavirus latest news,coronavirus,news

लोकसभा में मंत्री ने जानकारी दी कि हम विदेश से आए लोगों की निगरानी कर रहे हैं। स्क्रीनिंग में किसी तरह की कोई भी दिक्कत नहीं है। 17 जनवरी को दिल्ली, मुंबई, बेंगलुरु, कोच्चि जैसे एयरपोर्ट में स्क्रीनिंग शुरू हुई थी, लेकिन अब 30 एयरपोर्ट पर जांच हो रही है। डॉ हर्षवर्धन ने कहा कि कोरोना वायरस का टेस्ट किसी आम लैब में नहीं हो सकता है, इस वजह से देश के कई हिस्सों में 51 लैब बनाई गई हैं। इसके अलावा 56 जगह पर कलेक्शन सेंटर हैं। सरकार ने एक पूरी लैब और वैज्ञानिक को ईरान को भेजा है, अभी उसमें कस्टम की दिक्कत है।

कई देशों में अभी भी भारतीय लोगों की फंसने की खबर पर डॉ हर्षवर्धन ने कहा कि चीन से हम 645 लोगों को वापस लाए हैं, 7 मालदीव के लोगों को भी हम वापस लाए। जापान की शिप से भी लोगों को वापस लाया गया, ईरान से भी भारतीयों का लाया जाना जारी है। इटली में भी ईरान वाले प्रोसेस से लोगों को वापस लाया जा रहा है। विदेश मंत्री के मुताबिक, अभी ईरान में अभी 6000 भारतीय फंसे हुए हैं, इनमें से 1100 लोग महाराष्ट्र-जम्मू कश्मीर से यात्रा पर गए थे।

what is coronavirus,covid-19,coronavirus patient in india,coronavirus latest news,coronavirus,news

बता दे, मंगलवार को जिन 6 नए लोगों में कोरोना का संक्रमण पाया गया उनमें तीन ने दुबई के रास्ते अमेरिका की यात्री की थी। दो लोगों ने दुबई की जबकि एक ने लंदन के हीथ्रो हवाई अड्डे से फ्लाइट पकड़कर अमेरिका की यात्रा की थी। इनमें चार लोग बेंगलुरु जबकि दो लोग पुणे में हैं। भारत में इन लोगों के संपर्क में आने वाले 1,400 से ज्यादा लोगों को आइसोलेशन वार्ड में रखा गया है।

उधर, भूटान में एक वायरस संक्रमित अमेरिकी के संपर्क में आए 404 भारतीयों को असम में अलग-थलग कर दिया गया है और उन पर नजर बनी हुई है। बुधवार को इटली से आए 83 लोगों को मानेसर में आर्मी की ओर से बनाए गए आइसोलेशन वार्ड में रखा गया है। इनमें एक बच्चा और भारतीय मूल के नौ विदेशी हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

तीन बार मुख्यमंत्री रह चुकीं नेता भी सुरक्षित नहीं', ममता बनर्जी की सुरक्षा पर TMC का सवाल
तीन बार मुख्यमंत्री रह चुकीं नेता भी सुरक्षित नहीं', ममता बनर्जी की सुरक्षा पर TMC का सवाल
एल मुरुगन ने केंद्रीय मंत्रिपरिषद से दिया इस्तीफा, तमिलनाडु में BJP को मजबूत करने के लिए अब संभालेंगे जमीनी राजनीति
एल मुरुगन ने केंद्रीय मंत्रिपरिषद से दिया इस्तीफा, तमिलनाडु में BJP को मजबूत करने के लिए अब संभालेंगे जमीनी राजनीति
राहुल गांधी बोले- लोकतंत्र की बहाली के लिए पूरा विपक्ष एकजुट, खड़गे ने वोट चोरी के आरोपों को लेकर मोदी सरकार पर साधा निशाना
राहुल गांधी बोले- लोकतंत्र की बहाली के लिए पूरा विपक्ष एकजुट, खड़गे ने वोट चोरी के आरोपों को लेकर मोदी सरकार पर साधा निशाना
SIR पर सियासी घमासान के बीच चुनाव आयोग की बड़ी पहल, 6 राज्यों में घर-घर पहुंच रहे BLO; कटे नाम जोड़ने की कवायद तेज
SIR पर सियासी घमासान के बीच चुनाव आयोग की बड़ी पहल, 6 राज्यों में घर-घर पहुंच रहे BLO; कटे नाम जोड़ने की कवायद तेज
अमित शाह का राहुल गांधी पर निशाना, बोले- गुजरात में 41 साल से चुनाव नहीं जीत पाई कांग्रेस, अब आत्ममंथन का समय
अमित शाह का राहुल गांधी पर निशाना, बोले- गुजरात में 41 साल से चुनाव नहीं जीत पाई कांग्रेस, अब आत्ममंथन का समय
एक प्रदर्शन पर कार्रवाई, दूसरे पर नहीं! अभिजीत दीपके ने उठाए सवाल
एक प्रदर्शन पर कार्रवाई, दूसरे पर नहीं! अभिजीत दीपके ने उठाए सवाल
‘थप्पड़ मारा, सिगरेट से जलाया’, नीति टेलर ने सुनाई एक्स बॉयफ्रेंड की हैवानियत की कहानी
‘थप्पड़ मारा, सिगरेट से जलाया’, नीति टेलर ने सुनाई एक्स बॉयफ्रेंड की हैवानियत की कहानी
शेयर बाजार में जोरदार तेजी, सेंसेक्स 1,109 अंक उछला; LTCG और STT पर निर्मला सीतारमण के बयान समेत इन 4 वजहों से चढ़ा बाजार
शेयर बाजार में जोरदार तेजी, सेंसेक्स 1,109 अंक उछला; LTCG और STT पर निर्मला सीतारमण के बयान समेत इन 4 वजहों से चढ़ा बाजार
राहुल गांधी के चुनाव आयोग पर सवाल उठाने पर पीयूष गोयल का पलटवार, टीएन शेषन और एमएस गिल का नाम लेकर कांग्रेस को घेरा
राहुल गांधी के चुनाव आयोग पर सवाल उठाने पर पीयूष गोयल का पलटवार, टीएन शेषन और एमएस गिल का नाम लेकर कांग्रेस को घेरा
LTCG टैक्स में बदलाव पर निर्मला सीतारमण ने नहीं दिया साफ संकेत, बोलीं- बजट की तैयारी शुरू, अभी कुछ कहना जल्दबाजी
LTCG टैक्स में बदलाव पर निर्मला सीतारमण ने नहीं दिया साफ संकेत, बोलीं- बजट की तैयारी शुरू, अभी कुछ कहना जल्दबाजी
राहुल गांधी पर महिला पत्रकार को धक्का देने का आरोप, BJP ने उठाए सवाल; कांग्रेस ने दावों को बताया झूठा
राहुल गांधी पर महिला पत्रकार को धक्का देने का आरोप, BJP ने उठाए सवाल; कांग्रेस ने दावों को बताया झूठा
यूपी में 2 करोड़ से ज्यादा वोटरों के नाम कटने के बाद फिर होगी जांच, BLO घर-घर जाकर करेंगे सत्यापन; पात्र लोगों को मिलेगा मौका
यूपी में 2 करोड़ से ज्यादा वोटरों के नाम कटने के बाद फिर होगी जांच, BLO घर-घर जाकर करेंगे सत्यापन; पात्र लोगों को मिलेगा मौका
सिद्धार्थ मल्होत्रा के पैर में फ्रैक्चर, प्लास्टर वाली तस्वीर शेयर कर बोले- 'ब्रेक ए लेग' को कुछ ज्यादा ही सीरियसली ले लिया
सिद्धार्थ मल्होत्रा के पैर में फ्रैक्चर, प्लास्टर वाली तस्वीर शेयर कर बोले- 'ब्रेक ए लेग' को कुछ ज्यादा ही सीरियसली ले लिया
तीन साल से अटकी विजय सेतुपति की फिल्म ‘ट्रेन’ की रिलीज डेट घोषित, 4 दिसंबर को सिनेमाघरों में आएगी माइस्किन की थ्रिलर
तीन साल से अटकी विजय सेतुपति की फिल्म ‘ट्रेन’ की रिलीज डेट घोषित, 4 दिसंबर को सिनेमाघरों में आएगी माइस्किन की थ्रिलर