न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

कोरोना का खौफ, नमस्ते कर ट्रंप ने किया आयरलैंड के पीएम का स्वागत

गुरुवार को व्हाइट हाउस में अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (Donald Trump) ने अपने मेहमान आयरलैंड के प्रधानमंत्री लियो वराडकर का स्वागत नमस्ते कहकर किया।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Fri, 13 Mar 2020 8:50:31

कोरोना का खौफ, नमस्ते कर ट्रंप ने किया आयरलैंड के पीएम का स्वागत

कोरोना वायरस (Coronavirus) के संक्रमण का खौफ पूरी दुनिया में ऐसा फैला है कि जिन देशों में हाथ मिलाकर या गले लगकर लोगों का अभिवादन किया जाता था आज वहां भारतीय संस्कृति का सहारा लेकर नमस्ते कर रहे हैं। आम लोगों के साथ-साथ राष्ट्राध्यक्ष भी नमस्ते से मेहमानों का अभिवादन कर रहे है। गुरुवार को व्हाइट हाउस में अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (Donald Trump) ने अपने मेहमान आयरलैंड के प्रधानमंत्री लियो वराडकर का स्वागत नमस्ते कहकर किया।

ओवल ऑफिस में पत्रकारों ने ट्रंप से जब पूछा कि उन्होंने अपने मेहमान का स्वागत किस तरह किया तो उन्होंने कहा, 'आज हम हाथ नहीं मिलाए, हमने एक दूसरे को देखा और कहा कि अब हम क्या करेंगे। आप जानते हैं इससे थोड़ा अजीब एहसास होता है। लेकिन कोरोना वायरस के खतरे को देखते हुए ये जरूरी है।'

जब एक अन्य पत्रकार ने पूछा कि क्या उन्होंने हाथ मिलाया, तब भारतीय मूल के वराडकर ने हाथ जोड़कर नमस्ते किया और पत्रकारों को दिखाया कि उन्होंने कैसे राष्ट्रपति का अभिवादन किया। ट्रम्प ने भी हाथ जोड़कर नमस्ते किया।

भारत में ऐसे ही होता है अभिवादन

ट्रंप ने दूसरी बार नमस्ते की मुद्रा में पत्रकारों से कहा कि "मैं हाल ही में भारत से लौटा हूं और वहां मैं किसी से हाथ नहीं मिलाया और यह आसान था क्योंकि वे ऐसे ही अभिवादन करते हैं।"

राष्ट्रपति ने अभिवादन करने केजापानी तरीके (सिर झुकाकर) को भी दिखाया। उन्होंने कहा कि वहां इसी तरह लोगों का स्वागत किया जाता है। हालांकि उन्होंने कहा सिर झुकाना और नमस्ते कहने में उन्होंने थोड़ा विचित्र अनुभव होता है।

कनाडा के पीएम की पत्नी कोरोना पॉजिटिव

कनाडा के पीएम की पत्नी कोरोना पॉजिटिव पाई गई हैं। चीन एक तरफ जहां कोरोना से निपटने का दावा कर रहा है वहीं यूरोप में इटली और जर्मनी ज्यादा प्रभावित हैं। उसके साथ ही ईरान में भी मामला गंभीर है।

इटली में मरने वालों की संख्या 1000 के पार

इटली में कोराना वायरस का खौफनाक कहर देखने को मिल रहा है। सरकार के तमाम प्रयासों के बावजूद इस देश में ये बीमारी काबू में नहीं आ रही है। इटली में कोरोना वायरस से मरने वालों की संख्या 1000 को पार कर गई है। बुधवार और गुरुवार को इटली में कोरोनावायरस से 189 मौतें हुई है। इटली में मात्र दो हफ्ते के भीतर कोरोना वायरस से मरने वालों की संख्या 1016 हो गई है। इटली में कोरोना वायरस से पीड़ितों की संख्या 2313 से बढ़कर 2651 हो गई है।

दक्षिण कोरिया में 114 नए मामले

दक्षिण कोरिया में पिछले 24 घंटों में कोरोनावायरस संक्रमण के 114 नए मामले सामने आए हैं, जिसके बाद से देश में इससे संक्रमित लोगों की संख्या बढ़कर 7,869 हो गई है। साथ ही कोविड-19 से संक्रमित पांच लोगों की मौत के बाद से मरने वालों की संख्या बढ़कर 66 हो गई है।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

भारत में जन्मीं नित्या रमन बनीं लॉस एंजिल्स की नई मेयर, करेन बास को हराकर रचा इतिहास
भारत में जन्मीं नित्या रमन बनीं लॉस एंजिल्स की नई मेयर, करेन बास को हराकर रचा इतिहास
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
SIR पर बहस को तैयार सरकार! अमित शाह ने राहुल गांधी को संसद में चर्चा की दी चुनौती
SIR पर बहस को तैयार सरकार! अमित शाह ने राहुल गांधी को संसद में चर्चा की दी चुनौती
₹2 करोड़ का फ्लैट बेच FD में लगाए पैसे, अब हर महीने औसतन मिल रहा ₹1.08 लाख ब्याज, समझे पूरी गणित
₹2 करोड़ का फ्लैट बेच FD में लगाए पैसे, अब हर महीने औसतन मिल रहा ₹1.08 लाख ब्याज, समझे पूरी गणित
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
रणबीर कपूर की 'रामायण' ने पहले दिन कमाए 64.85 करोड़, 'पठान' और 'एनिमल' को छोड़ा पीछे
रणबीर कपूर की 'रामायण' ने पहले दिन कमाए 64.85 करोड़, 'पठान' और 'एनिमल' को छोड़ा पीछे
‘दो जुड़वा बच्चों की बुआ बन जाओ’, सारा तेंदुलकर को जन्मदिन पर मिला ऐसा आशीर्वाद, हंस पड़ीं सचिन की बेटी
‘दो जुड़वा बच्चों की बुआ बन जाओ’, सारा तेंदुलकर को जन्मदिन पर मिला ऐसा आशीर्वाद, हंस पड़ीं सचिन की बेटी
तीन हफ्ते तक बॉक्स ऑफिस पर राज करने वाली ‘जेलर 2’ की रफ्तार थमी, 22वें दिन कमाए सिर्फ 1.60 करोड़ रुपये
तीन हफ्ते तक बॉक्स ऑफिस पर राज करने वाली ‘जेलर 2’ की रफ्तार थमी, 22वें दिन कमाए सिर्फ 1.60 करोड़ रुपये
'रामायण' के सेट पर राहा संग दिखे रणबीर कपूर, आलिया भट्ट ने शेयर कीं अनदेखी BTS तस्वीरें
'रामायण' के सेट पर राहा संग दिखे रणबीर कपूर, आलिया भट्ट ने शेयर कीं अनदेखी BTS तस्वीरें
सालभर स्वाद का मजा देगा घर का बना आंवले का अचार, जानें सही रेसिपी
सालभर स्वाद का मजा देगा घर का बना आंवले का अचार, जानें सही रेसिपी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
नहाने के बाद कुछ लोगों के शरीर से घंटों आती है अच्छी खुशबू, जानें उनकी बॉडी केयर का राज
नहाने के बाद कुछ लोगों के शरीर से घंटों आती है अच्छी खुशबू, जानें उनकी बॉडी केयर का राज
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका