न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

मचा हड़कंप / दिल्ली में मौसम विभाग के कर्मचारी की कोरोना से मौत, 10 कर्मचारियों को घर पर किया क्वारनटीन

दिल्ली में अभी तक 2081 मामले सामने आ चुके है वहीं दिल्ली स्थित राष्ट्रपति भवन और लोकसभा सचिवालय के बाद अब कोरोना ने मौसम विभाग में दस्तक दे दी है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Tue, 21 Apr 2020 3:15:08

मचा हड़कंप /  दिल्ली में मौसम विभाग के कर्मचारी की कोरोना से मौत, 10 कर्मचारियों को घर पर किया क्वारनटीन

देश में कोरोना संक्रमितों की संख्या 18849 हो गई है। मंगलवार को अभी तक 295 मामले सामने आ चुके है जिनमें गुजरात से 127, पश्चिम बंगाल से 53, राजस्थान से 52, आंध्रप्रदेश से 35, महाराष्ट्र से 10, कर्नाटक से 7, पंजाब और ओडिशा से 5-5, जबकि मेघालय से 1 मरीज की रिपोर्ट पॉजिटिव आई।

देश में सोमवार को 1235 नए मामले सामने आए थे। यह लगातार तीसरा दिन था,जब देश में कोरोना संक्रमण के 1000 से ज्यादा मामले आए। इससे पहले रविवार को 1580 और शनिवार को 1371 रिपोर्ट पॉजिटिव आई थीं। देश में कोरोना के 9329 मरीज पिछले आठ दिन में ही बढ़े हैं। यह कुल संक्रमितों का 50% है।

ये आंकड़े covid19india.org और राज्य सरकारों से मिली जानकारी के अनुसार हैं। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, देश में कोरोना संक्रमण के कुल 18601 मामले आए हैं। इनमें 14759 का इलाज चल रहा है। 3252 ठीक हुए हैं, वहीं 590 लोगों की मौत हुई है।

मौसम विभाग में कोरोना की दस्तक

दिल्ली में अभी तक 2081 मामले सामने आ चुके है वहीं दिल्ली स्थित राष्ट्रपति भवन और लोकसभा सचिवालय के बाद अब कोरोना ने मौसम विभाग में दस्तक दे दी है। नई दिल्ली के प्रादेशिक मौसम केंद्र में तैनात एक कर्मचारी की कोरोना संक्रमण के चलते मौत हो गई है। मल्टी टॉस्किंग स्टाफ के तौर पर काम कर रहे मौसम विभाग के कर्मचारी की मौत सफदरजंग हॉस्पिटल में 17 अप्रैल को हुई थी। इसके बाद मौसम विभाग में हड़कंप मच गया। आनन-फानन में प्रादेशिक मौसम केंद्र के कई कर्मचारियों को सतर्क रहने को कहा गया है। इसी के साथ यहां पर सैनिटाइजेशन भी किया गया। संपर्क में आये 10 कर्मचारियों को अपने घर पर ही क्वारनटीन रहने को कहा गया है। दिल्ली में बीते कुछ दिनों कोरोना संक्रमण तेजी से बढ़ता जा रहा है।

इससे पहले लोकसभा सचिवालय में काम करने वाले एक कर्मचारी में कोरोना की पुष्टि हुई थी। वह हाउस कीपिंग डिपार्टमेंट में काम करते हैं। उनका इलाज राम मनोहर लोहिया हॉस्पिटल में चल रहा है। सचिवालय के कर्मचारी के संक्रमित होने के बाद हड़कंप मच गया। लोकसभा को सैनिटाइज किया गया।

राष्ट्रपति भवन में कोरोना वायरस

इससे पहले राष्ट्रपति भवन में काम करने वाले एक सफाईकर्मी की रिश्तेदार कोरोना पॉजिटिव मिली। वह अपने परिवार के साथ राष्ट्रपति भवन के कैंपस में ही रहती है। इस खुलासे के बाद कैंपस में रहने वाले 125 परिवारों को होम क्वारनटीन किया गया है। बताया जा रहा है कि बीते दिनों सफाईकर्मी की बहू की मां का कोरोना के कारण निधन हुआ था। गांव में हुए उसके अंतिम संस्कार में सफाईकर्मी का पूरा परिवार शामिल हुआ था। इसके बाद पूरे परिवार को आइसोलेशन में भेजा गया था और उनका कोरोना टेस्ट किया गया था। सभी का कोरोना टेस्ट निगेटिव आया, लेकिन बहू का रिजल्ट पॉजिटिव आ गया है। इसके बाद स्वास्थ्य विभाग ने कैंपस में रहने वाले 125 परिवारों को क्वारनटीन किया गया है। इसमें 25 परिवार तो उसी ब्लॉक के हैं, जहां यह परिवार रहता है। इन 25 परिवारों को घर से निकलने पर मनाही है और इनका खाना राष्ट्रपति भवन की तरफ से आ रहा है।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

CJP मार्च को दिल्ली पुलिस ने क्यों नहीं दी मंजूरी? कमिश्नर ने सुप्रीम कोर्ट में बताई वजह
CJP मार्च को दिल्ली पुलिस ने क्यों नहीं दी मंजूरी? कमिश्नर ने सुप्रीम कोर्ट में बताई वजह
तिहाड़ जेल में जमीन पर सो रहे CJP के आशुतोष रांका और सौरभ दास, सुरक्षा के लिए 24 घंटे पहरा; ब्लेडबाजी का भी खतरा
तिहाड़ जेल में जमीन पर सो रहे CJP के आशुतोष रांका और सौरभ दास, सुरक्षा के लिए 24 घंटे पहरा; ब्लेडबाजी का भी खतरा
नूंह में मुठभेड़ के दौरान ढेर हुआ शाहिद उर्फ आडवाणी, थार से ले जा रहा था गौवंश
नूंह में मुठभेड़ के दौरान ढेर हुआ शाहिद उर्फ आडवाणी, थार से ले जा रहा था गौवंश
राहुल गांधी और ओवैसी की याचिकाओं पर सुप्रीम कोर्ट में आज सुनवाई, CEC ज्ञानेश कुमार से जुड़े विवाद पर नजरें
राहुल गांधी और ओवैसी की याचिकाओं पर सुप्रीम कोर्ट में आज सुनवाई, CEC ज्ञानेश कुमार से जुड़े विवाद पर नजरें
अंकिता भंडारी के परिवार से मिले राहुल गांधी, बोले- उनकी इंसाफ की लड़ाई में कांग्रेस साथ; मां ने की राष्ट्रपति से अपील
अंकिता भंडारी के परिवार से मिले राहुल गांधी, बोले- उनकी इंसाफ की लड़ाई में कांग्रेस साथ; मां ने की राष्ट्रपति से अपील
चौथे टी20 में भारत की हार के बाद श्रेयस अय्यर ने गेंदबाजों को ठहराया जिम्मेदार, सीरीज 2-2 से बराबर
चौथे टी20 में भारत की हार के बाद श्रेयस अय्यर ने गेंदबाजों को ठहराया जिम्मेदार, सीरीज 2-2 से बराबर
अंकिता भंडारी के माता-पिता को पुलिस ने हिरासत में लिया, अभिजीत दीपके ने उठाए सवाल; सरकार को 24 घंटे का अल्टीमेटम
अंकिता भंडारी के माता-पिता को पुलिस ने हिरासत में लिया, अभिजीत दीपके ने उठाए सवाल; सरकार को 24 घंटे का अल्टीमेटम
IPL 2027: हार्दिक पांड्या की कप्तानी पर संकट, रोहित या तिलक में किसे मिलेगी कमान?
IPL 2027: हार्दिक पांड्या की कप्तानी पर संकट, रोहित या तिलक में किसे मिलेगी कमान?
10 अक्टूबर को क्यों बंद किया गया मोबाइल इंटरनेट? केंद्र ने बताई वजह; नोटिस पर SC से माफी मांगी
10 अक्टूबर को क्यों बंद किया गया मोबाइल इंटरनेट? केंद्र ने बताई वजह; नोटिस पर SC से माफी मांगी
मैरी मिलबेन की अभिजीत दीपके को चेतावनी, बोलीं- कामयाब नहीं हुए तो अमेरिकी डोनर छोड़ देंगे साथ
मैरी मिलबेन की अभिजीत दीपके को चेतावनी, बोलीं- कामयाब नहीं हुए तो अमेरिकी डोनर छोड़ देंगे साथ
CJP प्रदर्शन में शामिल होने के बाद इमरान खान को भारत छोड़ने का नोटिस, 28 अक्टूबर तक की मोहलत
CJP प्रदर्शन में शामिल होने के बाद इमरान खान को भारत छोड़ने का नोटिस, 28 अक्टूबर तक की मोहलत
राहुल गांधी की SIR याचिका सुप्रीम कोर्ट में दर्ज, 26 अक्टूबर को सुनवाई की संभावना; ओवैसी ने भी दी चुनौती
राहुल गांधी की SIR याचिका सुप्रीम कोर्ट में दर्ज, 26 अक्टूबर को सुनवाई की संभावना; ओवैसी ने भी दी चुनौती
विधानसभा चुनाव से पहले अखिलेश यादव को झटका, सपा के तीन बागी विधायक आज थामेंगे भाजपा का दामन
विधानसभा चुनाव से पहले अखिलेश यादव को झटका, सपा के तीन बागी विधायक आज थामेंगे भाजपा का दामन
Tecno Spark 50s 5G भारत में 16 अक्टूबर को होगा लॉन्च, Burgundy Red और Breeze Blue कलर में आएगा फोन
Tecno Spark 50s 5G भारत में 16 अक्टूबर को होगा लॉन्च, Burgundy Red और Breeze Blue कलर में आएगा फोन