न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

दिल्ली : होम क्वारनटीन से गायब हुए लोग, 10 से अधिक लोगों की खिलाफ FIR दर्ज

दिल्ली से खबर आ रही है कि होम क्वारनटीन किए गए लोगों की जब चेकिंग की गई तो ये लोग अपने घरों पर नहीं मिलें।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Wed, 08 Apr 2020 10:21:09

दिल्ली : होम क्वारनटीन से गायब हुए लोग, 10 से अधिक लोगों की खिलाफ FIR दर्ज

कोरोना वायरस (Coronavirus, Covid-19) ने मंगलवार को दिल्ली (Delhi) में दो और लोगों की जान ले ली। अब राजधानी में इस वायरस की वजह से मरने वालों की संख्या 9 तक पहुंच गई है। मंगलवार को 51 नए मामलों की पुष्टि हुई है। दिल्ली में इस वायरस से संक्रमित होने वाले लोगों की संख्या 576 तक पहुंच गई है। दिल्ली सरकार के अनुसार, अब दिल्ली में आए कुल पॉजिटिव मरीज 576 में से 203 मरीजों में संक्रमण की वजह विदेश दौरा और उनके संपर्क में आए लोग हैं। 333 संक्रमित मरीज मरकज से हैं। 40 ऐसे मरीज हैं, जिनमें वायरस की वजह की जांच की जा रही है। सरकार की इस रिपोर्ट के अनुसार, 546 मरीजों का इलाज सरकारी अस्पतालों में चल रहा है। मंगलवार को भी दिल्ली में एक मरीज ठीक होकर घर पहुंच गए हैं। अब ठीक होकर घर जाने वालों की संख्या 20 हो गई है।

होम क्वारनटीन किए गए लोग घर से गायब

वहीं, इसके साथ ही दिल्ली से खबर आ रही है कि होम क्वारनटीन किए गए लोगों की जब चेकिंग की गई तो ये लोग अपने घरों पर नहीं मिलें। जिसके बाद सरकार ने लापरवाह लोगों पर कार्रवाई शुरू कर दी है। इन लोगों के खिलाफ मुकदमे दर्ज किए जा रहे हैं। पिछले 24 घंटे के अंदर 10 से अधिक लोगों पर मुकदमें दर्ज किए जा चुके हैं।

दरअसल, मार्च महीने में जितने लोग विदेश से आए, उन सभी लोगों को होम क्वारनटीन रहने के लिए कहा गया था। ऐसे में अब सरकार उन लोगों की फिजिकल वेरीफिकेशन करवा रही है। एयरपोर्ट से उनकी लिस्ट संबंधित पुलिस स्टेशन पहुंच रही है। पुलिस स्टेशन स्टाफ संबंधित पतों पर जाकर यह देख रहे हैं कि वह घर में हैं या नहीं। जो नहीं मिल रहा है, उसके उपर मुकदमे दर्ज किए जा रहे हैं।

पुलिस का कहना है कि मार्च में विदेशों से जो लोग आए, उन्हें एयरपोर्ट से निकलने से पहले एक फॉर्म दिया गया था, जिसमें एक तरीके का हलफनामा था कि वह 14 दिन तक अपने घरों में क्वारनटीन रहेंगे। पुलिस को जैसे यह सूचना मिली कि बहुत सारे लोग विदेशों से आने के बाद होम क्वारनटीन नहीं हो रहे हैं और घरों से बाहर घूम रहे हैं। इसके बाद उनकी फिजिकल वेरीफिकेशन शुरू करवा दी। दिल्ली पुलिस ऐसे ही तमाम लोगों के घरों पर जाकर फिजिकल वेरिफिकेशन कर रही है, जिनमें से बहुत से लोग अपने घरों में नहीं मिल रहे हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

भारत में जन्मीं नित्या रमन बनीं लॉस एंजिल्स की नई मेयर, करेन बास को हराकर रचा इतिहास
भारत में जन्मीं नित्या रमन बनीं लॉस एंजिल्स की नई मेयर, करेन बास को हराकर रचा इतिहास
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
SIR पर बहस को तैयार सरकार! अमित शाह ने राहुल गांधी को संसद में चर्चा की दी चुनौती
SIR पर बहस को तैयार सरकार! अमित शाह ने राहुल गांधी को संसद में चर्चा की दी चुनौती
₹2 करोड़ का फ्लैट बेच FD में लगाए पैसे, अब हर महीने औसतन मिल रहा ₹1.08 लाख ब्याज, समझे पूरी गणित
₹2 करोड़ का फ्लैट बेच FD में लगाए पैसे, अब हर महीने औसतन मिल रहा ₹1.08 लाख ब्याज, समझे पूरी गणित
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
रणबीर कपूर की 'रामायण' ने पहले दिन कमाए 64.85 करोड़, 'पठान' और 'एनिमल' को छोड़ा पीछे
रणबीर कपूर की 'रामायण' ने पहले दिन कमाए 64.85 करोड़, 'पठान' और 'एनिमल' को छोड़ा पीछे
‘दो जुड़वा बच्चों की बुआ बन जाओ’, सारा तेंदुलकर को जन्मदिन पर मिला ऐसा आशीर्वाद, हंस पड़ीं सचिन की बेटी
‘दो जुड़वा बच्चों की बुआ बन जाओ’, सारा तेंदुलकर को जन्मदिन पर मिला ऐसा आशीर्वाद, हंस पड़ीं सचिन की बेटी
तीन हफ्ते तक बॉक्स ऑफिस पर राज करने वाली ‘जेलर 2’ की रफ्तार थमी, 22वें दिन कमाए सिर्फ 1.60 करोड़ रुपये
तीन हफ्ते तक बॉक्स ऑफिस पर राज करने वाली ‘जेलर 2’ की रफ्तार थमी, 22वें दिन कमाए सिर्फ 1.60 करोड़ रुपये
'रामायण' के सेट पर राहा संग दिखे रणबीर कपूर, आलिया भट्ट ने शेयर कीं अनदेखी BTS तस्वीरें
'रामायण' के सेट पर राहा संग दिखे रणबीर कपूर, आलिया भट्ट ने शेयर कीं अनदेखी BTS तस्वीरें
सालभर स्वाद का मजा देगा घर का बना आंवले का अचार, जानें सही रेसिपी
सालभर स्वाद का मजा देगा घर का बना आंवले का अचार, जानें सही रेसिपी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
नहाने के बाद कुछ लोगों के शरीर से घंटों आती है अच्छी खुशबू, जानें उनकी बॉडी केयर का राज
नहाने के बाद कुछ लोगों के शरीर से घंटों आती है अच्छी खुशबू, जानें उनकी बॉडी केयर का राज
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका