न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

103 साल की दादी ने कोरोना वायरस को दी मात, ठीक होकर लौट आई घर

कोरोना वायरस खराब इम्यून सिस्टम वाले और बुजुर्ग लोगों के लिए ज्यादा खतरनाक है। इन्हें यह वायरस जल्दी लपेटे में ले लेता है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Thu, 19 Mar 2020 1:32:19

103 साल की दादी ने कोरोना वायरस को दी मात, ठीक होकर लौट आई घर

भारत, पाकिस्तान, अमेरिका समेत करीब 164 देशों में चीन से फैले कोरोना वायरस ने कहर बरपा रखा है। इस वायरस से संक्रमित होने वालों की संख्या 2 लाख पहुंच गई है और करीब 9000 लोग इस वायरस से अपनी जान गवां चुके है। इस वायरस से सबसे ज्यादा बुजुर्गों की जान गई है। इसी बीच 103 वर्षीय एक महिला इस वायरस को मात देते हुए बिलकुल ठीक हो गई है। दरअसल, ईरान की राजधानी तेहरान से 180 किलोमीटर दूर सेमनान अस्पताल में भर्ती रहीं इस बुजुर्ग महिला ने कोरना वायरस को परास्त किया है। महिला का नाम हालांकि अधिकारियों ने जाहिर नहीं किया है लेकिन महिला की चर्चा हर तरफ हो रही है। इन बुजुर्ग महिला का इतना जल्दी ठीक हो जाना एक प्रकार से चमत्कार है। क्योंकि कोरोना वायरस खराब इम्यून सिस्टम वाले और बुजुर्ग लोगों के लिए ज्यादा खतरनाक है। इन्हें यह वायरस जल्दी लपेटे में ले लेता है। यही कारण है कि दुनियाभर में बुजुर्ग लोग इसके ज्यादा शिकार हो रहे हैं। यह महिला कोरोना वायरस को मात देने वाली अब दुनिया की सबसे बुजुर्ग महिला है।

हालांकि रिपोर्ट्स के मुताबिक कुछ दिन पहले ठीक 103 साल की ही एक महिला चीन के वुहान शहर से भी कोरोना वायरस को हराकर अस्पताल से लौटी है। और वुहान के ही 101 वर्षीय एक व्यक्ति भी इस जानलेवा वायरस की चपेट से बच निकला था।

coronavirus,corona virus,oldest 103 year lady,corona death,how to save from corona,tehran,iran,coronavirus defeated,coronavirus news,news

स्थानीय मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक सेमनान प्रांत के स्वास्थ्य अधिकारी नाविद दानाई ने मीडिया को बताया है कि 103 वर्ष की एक महिला, जो कोरोना वायरस से प्रभावित होने वाली सबसे अधिक आयु वाली महिला थी, उसने कोरोना को हरा दिया है और अब वो अस्पताल से वापस घर चली गई हैं।

ईरान में इस खतरनाक रोग से ठीक होकर लौटीं ये बुजुर्ग अकेली नहीं हैं, इससे पहले 91 वर्षीय एक अन्य को भी दक्षिण-पूर्वी ईरान के एक अस्पताल से छुट्टी दे दी गई थी। रिपोर्ट्स के मुताबिक इन बुजुर्ग को हाई ब्लड प्रेशर और अस्थमा भी था, जो ऐसे मामलों में घातक माना जाता रहा है। फिलहाल ईरानी डॉक्टरों ने यह नहीं बताया है कि इन दोनों वरिष्ठ नागरिकों को अस्पताल में क्या दवा दी गई है।

पिछले दिनों ईरान के स्वास्थ मंत्रालय के एक बयान में बताया गया था कि देश में 16169 लोग कोरोना वायरस से प्रभावित हुए थे जिनमें से 5389 लोग उपचार के बाद अस्पताल से वापस चले गए हैं। हालांकि ईरान में ताजा आंकड़ा 17000 के पार हो चुका है, जिसमें से 1100 लोगों की मौत भी हो चुकी है।

बता दें कि इधर भारत में भी कोरोना वायरस तेजी से फैल रहा है। देशभर में कोरोना मरीजों की संख्या में इजाफा हुआ है। ताजा आंकड़ों के मुताबिक संक्रमित लोगों की संख्या 172 हो गई है। इसमें तीन लोगों की मौत और 16 सही होकर घर जा चुके हैं। यानी अभी एक्टिव केस 153 हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

तीन बार मुख्यमंत्री रह चुकीं नेता भी सुरक्षित नहीं', ममता बनर्जी की सुरक्षा पर TMC का सवाल
तीन बार मुख्यमंत्री रह चुकीं नेता भी सुरक्षित नहीं', ममता बनर्जी की सुरक्षा पर TMC का सवाल
एल मुरुगन ने केंद्रीय मंत्रिपरिषद से दिया इस्तीफा, तमिलनाडु में BJP को मजबूत करने के लिए अब संभालेंगे जमीनी राजनीति
एल मुरुगन ने केंद्रीय मंत्रिपरिषद से दिया इस्तीफा, तमिलनाडु में BJP को मजबूत करने के लिए अब संभालेंगे जमीनी राजनीति
राहुल गांधी बोले- लोकतंत्र की बहाली के लिए पूरा विपक्ष एकजुट, खड़गे ने वोट चोरी के आरोपों को लेकर मोदी सरकार पर साधा निशाना
राहुल गांधी बोले- लोकतंत्र की बहाली के लिए पूरा विपक्ष एकजुट, खड़गे ने वोट चोरी के आरोपों को लेकर मोदी सरकार पर साधा निशाना
SIR पर सियासी घमासान के बीच चुनाव आयोग की बड़ी पहल, 6 राज्यों में घर-घर पहुंच रहे BLO; कटे नाम जोड़ने की कवायद तेज
SIR पर सियासी घमासान के बीच चुनाव आयोग की बड़ी पहल, 6 राज्यों में घर-घर पहुंच रहे BLO; कटे नाम जोड़ने की कवायद तेज
अमित शाह का राहुल गांधी पर निशाना, बोले- गुजरात में 41 साल से चुनाव नहीं जीत पाई कांग्रेस, अब आत्ममंथन का समय
अमित शाह का राहुल गांधी पर निशाना, बोले- गुजरात में 41 साल से चुनाव नहीं जीत पाई कांग्रेस, अब आत्ममंथन का समय
एक प्रदर्शन पर कार्रवाई, दूसरे पर नहीं! अभिजीत दीपके ने उठाए सवाल
एक प्रदर्शन पर कार्रवाई, दूसरे पर नहीं! अभिजीत दीपके ने उठाए सवाल
‘थप्पड़ मारा, सिगरेट से जलाया’, नीति टेलर ने सुनाई एक्स बॉयफ्रेंड की हैवानियत की कहानी
‘थप्पड़ मारा, सिगरेट से जलाया’, नीति टेलर ने सुनाई एक्स बॉयफ्रेंड की हैवानियत की कहानी
शेयर बाजार में जोरदार तेजी, सेंसेक्स 1,109 अंक उछला; LTCG और STT पर निर्मला सीतारमण के बयान समेत इन 4 वजहों से चढ़ा बाजार
शेयर बाजार में जोरदार तेजी, सेंसेक्स 1,109 अंक उछला; LTCG और STT पर निर्मला सीतारमण के बयान समेत इन 4 वजहों से चढ़ा बाजार
राहुल गांधी के चुनाव आयोग पर सवाल उठाने पर पीयूष गोयल का पलटवार, टीएन शेषन और एमएस गिल का नाम लेकर कांग्रेस को घेरा
राहुल गांधी के चुनाव आयोग पर सवाल उठाने पर पीयूष गोयल का पलटवार, टीएन शेषन और एमएस गिल का नाम लेकर कांग्रेस को घेरा
LTCG टैक्स में बदलाव पर निर्मला सीतारमण ने नहीं दिया साफ संकेत, बोलीं- बजट की तैयारी शुरू, अभी कुछ कहना जल्दबाजी
LTCG टैक्स में बदलाव पर निर्मला सीतारमण ने नहीं दिया साफ संकेत, बोलीं- बजट की तैयारी शुरू, अभी कुछ कहना जल्दबाजी
राहुल गांधी पर महिला पत्रकार को धक्का देने का आरोप, BJP ने उठाए सवाल; कांग्रेस ने दावों को बताया झूठा
राहुल गांधी पर महिला पत्रकार को धक्का देने का आरोप, BJP ने उठाए सवाल; कांग्रेस ने दावों को बताया झूठा
यूपी में 2 करोड़ से ज्यादा वोटरों के नाम कटने के बाद फिर होगी जांच, BLO घर-घर जाकर करेंगे सत्यापन; पात्र लोगों को मिलेगा मौका
यूपी में 2 करोड़ से ज्यादा वोटरों के नाम कटने के बाद फिर होगी जांच, BLO घर-घर जाकर करेंगे सत्यापन; पात्र लोगों को मिलेगा मौका
सिद्धार्थ मल्होत्रा के पैर में फ्रैक्चर, प्लास्टर वाली तस्वीर शेयर कर बोले- 'ब्रेक ए लेग' को कुछ ज्यादा ही सीरियसली ले लिया
सिद्धार्थ मल्होत्रा के पैर में फ्रैक्चर, प्लास्टर वाली तस्वीर शेयर कर बोले- 'ब्रेक ए लेग' को कुछ ज्यादा ही सीरियसली ले लिया
तीन साल से अटकी विजय सेतुपति की फिल्म ‘ट्रेन’ की रिलीज डेट घोषित, 4 दिसंबर को सिनेमाघरों में आएगी माइस्किन की थ्रिलर
तीन साल से अटकी विजय सेतुपति की फिल्म ‘ट्रेन’ की रिलीज डेट घोषित, 4 दिसंबर को सिनेमाघरों में आएगी माइस्किन की थ्रिलर