न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

कोरोना का कहर, 10 करोड़ बुजुर्ग, 7.7 करोड़ मधुमेह और 40 करोड़ हाई BP के रो​गियो के लिए है समय खतरनाक

देश इस समय कोरोना वायरस के संकट के दौर से गुजर रहा है। कोरोना की चुनौती को मात देने के लिए सरकार और लोग दोनों गंभीर है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Mon, 06 Apr 2020 1:18:07

कोरोना का कहर, 10 करोड़ बुजुर्ग, 7.7 करोड़ मधुमेह और 40 करोड़ हाई BP के रो​गियो के लिए है समय खतरनाक

देश इस समय कोरोना वायरस के संकट के दौर से गुजर रहा है। कोरोना की चुनौती को मात देने के लिए सरकार और लोग दोनों गंभीर है। कोरोना वायरस के संक्रमण को फैलने से रोकने कल लिए 21 दिन के लॉक डाउन की घोषणा पीएम मोदी पहले ही कर चुके हैं। देश में लॉक डाउन के 12 दिन बीत चुके हैं। ऐसे में अब स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से कहा गया है कि अभी खतरा टला नहीं है और आगे और सतर्क रहने की जरूरत है। अभी भी बुजुर्गों को विशेष रूप से आगे भी सोशल ​डिस्टेंसिंग का पालन करना होगा।

दुनियाभर में कोरोना वायरस के मरीजों को देखने से पता चला है कि वायरस का सबसे ज्यादा असर बुजुर्गों और बच्चों को हुआ है। इसके अलावा कोरोना वायरस ने डायबिटीज, हार्ट, हाइपरटेंशन और किडनी से संबंधित बीमारी वालों पर गहरा असर किया है। बता दें कि देश में अभी तक कोरोना से ​जितने भी मरीज मिले हैं उनमें से 16.69% 60 वर्ष से अधिक आयु के हैं। बता दे, देश में कोरोना वायरस से संक्रमित मरीजों की संख्या 4,460 हो गई है। सोमवार को महाराष्ट्र में 33, गुजरात में 16, आंध्रप्रदेश में 14, राजस्थान में 8 और झारखंड में संक्रमण का 1 नया मामला सामने आया है। रविवार को देश में सबसे ज्यादा 605 मामले सामने आए थे। महाराष्ट्र में 150 से ज्यादा, आंध्रप्रदेश में 34, गुजरात में 14, मध्यप्रदेश में 14, हिमाचल में 7, राजस्थान में 6, पंजाब में 3, कर्नाटक-ओडिशा में 2-2 और झारखंड में 1 मरीज की रिपोर्ट पॉजिटिव आई। ये आंकड़े covid19india.org वेबसाइट के मुताबिक हैं। हालांकि, केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, सोमवार सुबह 9 बजे तक संक्रमितों की संख्या 4067 है। इनमें से 291 ठीक हो चुके हैं, जबकि 109 मरीजों की मौत हुई है।

ऐसे में देश के 10 करोड़ बुजुर्ग, 7.7 करोड़ डायबिटिक, 11.35 करोड़ किडनी और 40 करोड़ हाई ब्लड प्रेशर से परेशान हैं, उन्हें लॉक डाउन खुलने के बाद और भी ज्यादा सतर्क रहने की जरूरत है। इसी के साथ नेशनल हेल्थ प्रोफाइल 2019 के आंकड़ों के मुताबिक देश की कुल आबादी में 8.5% 0 से 4 वर्ष के बच्चे है जबकि 8.9% 5 से 9 वर्ष तक की आयु के बच्चे हैं। कोरोना के इस खतरनाक दौर में इन बच्चों में संक्रमण फैलने की संभावना ज्यादा है। ऐसे में बच्चों को भी ज्यादा से ज्यादा घर में रखने की जरूरत है।

कोरोना से बचने का एक ही मंत्र, घर पर रहे सुरक्षित रहें

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से कहा गया है कि इस समय हालात हमारे नियंत्रण में हैं और बहुत जल्द इसका असर दिखने लगेगा। इसके बावजूद जिन जिन इलाकों और शहरों में लॉक डाउन खोला जाएगा वहां के बुजुर्गों और बच्चों को और भी ज्यादा ध्यान देने की जरूरत होगी। मंत्रालय की ओर से एक फिर कहा गया है कि सोशल डिस्टेसिंग से ही इस बीमारी से बचा जा सकता है। ऐसे में घर पर रहे सुरक्षित रहें।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

तीन बार मुख्यमंत्री रह चुकीं नेता भी सुरक्षित नहीं', ममता बनर्जी की सुरक्षा पर TMC का सवाल
तीन बार मुख्यमंत्री रह चुकीं नेता भी सुरक्षित नहीं', ममता बनर्जी की सुरक्षा पर TMC का सवाल
एल मुरुगन ने केंद्रीय मंत्रिपरिषद से दिया इस्तीफा, तमिलनाडु में BJP को मजबूत करने के लिए अब संभालेंगे जमीनी राजनीति
एल मुरुगन ने केंद्रीय मंत्रिपरिषद से दिया इस्तीफा, तमिलनाडु में BJP को मजबूत करने के लिए अब संभालेंगे जमीनी राजनीति
राहुल गांधी बोले- लोकतंत्र की बहाली के लिए पूरा विपक्ष एकजुट, खड़गे ने वोट चोरी के आरोपों को लेकर मोदी सरकार पर साधा निशाना
राहुल गांधी बोले- लोकतंत्र की बहाली के लिए पूरा विपक्ष एकजुट, खड़गे ने वोट चोरी के आरोपों को लेकर मोदी सरकार पर साधा निशाना
SIR पर सियासी घमासान के बीच चुनाव आयोग की बड़ी पहल, 6 राज्यों में घर-घर पहुंच रहे BLO; कटे नाम जोड़ने की कवायद तेज
SIR पर सियासी घमासान के बीच चुनाव आयोग की बड़ी पहल, 6 राज्यों में घर-घर पहुंच रहे BLO; कटे नाम जोड़ने की कवायद तेज
अमित शाह का राहुल गांधी पर निशाना, बोले- गुजरात में 41 साल से चुनाव नहीं जीत पाई कांग्रेस, अब आत्ममंथन का समय
अमित शाह का राहुल गांधी पर निशाना, बोले- गुजरात में 41 साल से चुनाव नहीं जीत पाई कांग्रेस, अब आत्ममंथन का समय
एक प्रदर्शन पर कार्रवाई, दूसरे पर नहीं! अभिजीत दीपके ने उठाए सवाल
एक प्रदर्शन पर कार्रवाई, दूसरे पर नहीं! अभिजीत दीपके ने उठाए सवाल
‘थप्पड़ मारा, सिगरेट से जलाया’, नीति टेलर ने सुनाई एक्स बॉयफ्रेंड की हैवानियत की कहानी
‘थप्पड़ मारा, सिगरेट से जलाया’, नीति टेलर ने सुनाई एक्स बॉयफ्रेंड की हैवानियत की कहानी
शेयर बाजार में जोरदार तेजी, सेंसेक्स 1,109 अंक उछला; LTCG और STT पर निर्मला सीतारमण के बयान समेत इन 4 वजहों से चढ़ा बाजार
शेयर बाजार में जोरदार तेजी, सेंसेक्स 1,109 अंक उछला; LTCG और STT पर निर्मला सीतारमण के बयान समेत इन 4 वजहों से चढ़ा बाजार
राहुल गांधी के चुनाव आयोग पर सवाल उठाने पर पीयूष गोयल का पलटवार, टीएन शेषन और एमएस गिल का नाम लेकर कांग्रेस को घेरा
राहुल गांधी के चुनाव आयोग पर सवाल उठाने पर पीयूष गोयल का पलटवार, टीएन शेषन और एमएस गिल का नाम लेकर कांग्रेस को घेरा
LTCG टैक्स में बदलाव पर निर्मला सीतारमण ने नहीं दिया साफ संकेत, बोलीं- बजट की तैयारी शुरू, अभी कुछ कहना जल्दबाजी
LTCG टैक्स में बदलाव पर निर्मला सीतारमण ने नहीं दिया साफ संकेत, बोलीं- बजट की तैयारी शुरू, अभी कुछ कहना जल्दबाजी
राहुल गांधी पर महिला पत्रकार को धक्का देने का आरोप, BJP ने उठाए सवाल; कांग्रेस ने दावों को बताया झूठा
राहुल गांधी पर महिला पत्रकार को धक्का देने का आरोप, BJP ने उठाए सवाल; कांग्रेस ने दावों को बताया झूठा
यूपी में 2 करोड़ से ज्यादा वोटरों के नाम कटने के बाद फिर होगी जांच, BLO घर-घर जाकर करेंगे सत्यापन; पात्र लोगों को मिलेगा मौका
यूपी में 2 करोड़ से ज्यादा वोटरों के नाम कटने के बाद फिर होगी जांच, BLO घर-घर जाकर करेंगे सत्यापन; पात्र लोगों को मिलेगा मौका
सिद्धार्थ मल्होत्रा के पैर में फ्रैक्चर, प्लास्टर वाली तस्वीर शेयर कर बोले- 'ब्रेक ए लेग' को कुछ ज्यादा ही सीरियसली ले लिया
सिद्धार्थ मल्होत्रा के पैर में फ्रैक्चर, प्लास्टर वाली तस्वीर शेयर कर बोले- 'ब्रेक ए लेग' को कुछ ज्यादा ही सीरियसली ले लिया
तीन साल से अटकी विजय सेतुपति की फिल्म ‘ट्रेन’ की रिलीज डेट घोषित, 4 दिसंबर को सिनेमाघरों में आएगी माइस्किन की थ्रिलर
तीन साल से अटकी विजय सेतुपति की फिल्म ‘ट्रेन’ की रिलीज डेट घोषित, 4 दिसंबर को सिनेमाघरों में आएगी माइस्किन की थ्रिलर