न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

कोरोना के देश में अब तक 10 हजार से ज्यादा मामले, सोमवार को 1,276 नए केस आए सामने

भारत में सोमवार को 1,276 नए कोरोना मामलों का पता चला। यह एक दिन में सबसे ज्यादा है। इसके साथ ही देश में कोरोना संक्रमितों की संख्या 10 हजार से ज्यादा हो गई है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Tue, 14 Apr 2020 9:51:11

कोरोना के देश में अब तक 10 हजार से ज्यादा मामले, सोमवार को 1,276 नए केस आए सामने

भारत में सोमवार को 1,276 नए कोरोना मामलों का पता चला। यह एक दिन में सबसे ज्यादा है। इसके साथ ही देश में कोरोना संक्रमितों की संख्या 10 हजार से ज्यादा हो गई है। सोमवार को दिल्‍ली में 356 और महाराष्‍ट्र से 352 पॉजिटिव मामले आए जो कि दोनों राज्‍यों में एक दिन के सबसे ज्‍यादा मामले हैं। यानी आधे से ज्‍यादा केसेज इन्‍हीं दो राज्‍यों से रहे। इससे पहले रविवार को राष्‍ट्रीय स्‍तर पर 763 नए मामले सामने आए थे। कोरोना वायरस से पीड़‍ित 358 लोगों की मौत हो चुकी है। सोमवार को 29 लोगों ने अपनी जान गंवाई। अब तक महाराष्‍ट्र में 160 मौतें और दिल्‍ली में 28 लोगों की मौत हुई है। महाराष्‍ट्र में कुल मामलों की संख्‍या 2,334 हो गई है, इसके बाद दिल्‍ली है जहां 1,510 मामले सामने आए हैं। तमिलनाडु में 1,173 केसेज और राजस्‍थान में 897 मामले हैं। संक्रमण 27 राज्यों और 7 केंद्र शासित प्रदेशों (यूटी) में फैला है। स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक मंगलवार सुबह 8 बजे तक देश में 10,363 लोग संक्रमित हैं। इनमें से 8,988 का इलाज चल रहा है। 1,035 ठीक हुए हैं और 339 की मौत हो चुकी है।

हेल्‍थ मिनिस्‍ट्री ने कहा कि Covid-19 से प्रभावित रहे 25 जिलों से पिछले 14 दिन में कोई नया मामला नहीं आया है। भारत के कुल 732 में से 380 जिलों में कोरोना वायरस के मरीज मिले हैं। कुल 857 लोगों का इलाज सफल रहा और वे रिकवर हो चुके हैं।

पांच दिन जब संक्रमण के सबसे ज्यादा मामले आए

13 अप्रैल - 1276
10 अप्रैल - 871
11 अप्रैल - 854
09 अप्रैल - 813
12 अप्रैल - 758

महाराष्ट्र में 2334 संक्रमित

महाराष्ट्र में सोमवार को अब तक के सबसे ज्यादा 352 मामले सामने आए है। मुंबई में 59 नए मामले सामने आए थे। रविवार को राज्य में 221 मामले सामने आए थे। इनमें से मुंबई में 113, मीरा भयंदर में 7, पुणे में 4, नवीं मुंबई, ठाणे और वसई विरार में 2-2, जबकि रायगढ़, अमरावती, भिवंडी और पिंपरी-चिंचवड़ में 1-1 मरीज मिला था।

उत्‍तर प्रदेश में 589 संक्रमित

उत्‍तर प्रदेश में भी सोमवार को एक दिन में सबसे ज्‍यादा 112 मामले सामने आए। यहां अब तक कोरोना के 589 कन्‍फर्म मरीज मिले हैं। यूपी में एक तीन महीने का बच्‍चा Covid-19 पॉजिटिव मिला है जो कि एक पेशेंट का रिश्‍तेदार था। आगरा में सोमवार को संक्रमण के 30 नए मामले सामने आए। इसके साथ ही जिले में संक्रमितों की संख्या 134 पहुंच गई है।

मध्यप्रदेश में 614 संक्रमित

इंदौर में सोमवार को 22 रिपोर्ट पॉजिटिव आईं। इसके साथ ही शहर में 328 और राज्य में कुल संक्रमित आंकड़ा 614 पहुंच गया है। विवार को राज्य में संक्रमण के 40 मामले सामने आए थे। इनमें से इंदौर में 25, भोपाल में 8, इटारसी में 5 और सतना में 2 मरीजों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी।

राजस्थान में 897 संक्रमित

राजस्थान कोरोना वायरस का गढ़ बन गया है, यहां रोजाना संक्रमित मामलों में बढ़ोतरी हो रही है। यहां सोमवार को संक्रमण के 93 नए मामले सामने आए। इनमें जयपुर में 20, भरतपुर में 11, जोधपुर में 7 और बांसवाड़ा में 1 मरीज मिला। राज्य में रविवार को 104 मरीजों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी।

दिल्ली में 1510 संक्रमित

दिल्ली में सोमवार को एक ही दिन में 356 नए मरीज कोरोना वायरस से संक्रमित मिले हैं। जबकि चार लोगों ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। 356 में से 325 तब्लीगी जमात के हैं। सभी जमामियों को मरकज से निकालने के बाद क्वारंटीन केंद्रों में रखा गया था। सोमवार को दिल्ली स्वास्थ्य विभाग ने हेल्थ बुलेटिन जारी कर बताया कि राजधानी में अब कुल संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़कर 1510 हो चुकी है। इनमें 1071 संक्रमित मरीज तब्लीगी जमात से जुड़े हैं।

गुजरात में 572 संक्रमित


गुजरात में में सोमवार को 56 संक्रमित मिले। यहां रविवार को 48 मरीजों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। इनमें से 23 मरीज अहमदाबाद में और 2 आणंद में मिले थे। यहां सबसे ज्यादा 282 संक्रमित अहमदाबाद में और इसके बाद 101 वडोदरा में हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

भारत में जन्मीं नित्या रमन बनीं लॉस एंजिल्स की नई मेयर, करेन बास को हराकर रचा इतिहास
भारत में जन्मीं नित्या रमन बनीं लॉस एंजिल्स की नई मेयर, करेन बास को हराकर रचा इतिहास
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
SIR पर बहस को तैयार सरकार! अमित शाह ने राहुल गांधी को संसद में चर्चा की दी चुनौती
SIR पर बहस को तैयार सरकार! अमित शाह ने राहुल गांधी को संसद में चर्चा की दी चुनौती
₹2 करोड़ का फ्लैट बेच FD में लगाए पैसे, अब हर महीने औसतन मिल रहा ₹1.08 लाख ब्याज, समझे पूरी गणित
₹2 करोड़ का फ्लैट बेच FD में लगाए पैसे, अब हर महीने औसतन मिल रहा ₹1.08 लाख ब्याज, समझे पूरी गणित
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
रणबीर कपूर की 'रामायण' ने पहले दिन कमाए 64.85 करोड़, 'पठान' और 'एनिमल' को छोड़ा पीछे
रणबीर कपूर की 'रामायण' ने पहले दिन कमाए 64.85 करोड़, 'पठान' और 'एनिमल' को छोड़ा पीछे
‘दो जुड़वा बच्चों की बुआ बन जाओ’, सारा तेंदुलकर को जन्मदिन पर मिला ऐसा आशीर्वाद, हंस पड़ीं सचिन की बेटी
‘दो जुड़वा बच्चों की बुआ बन जाओ’, सारा तेंदुलकर को जन्मदिन पर मिला ऐसा आशीर्वाद, हंस पड़ीं सचिन की बेटी
तीन हफ्ते तक बॉक्स ऑफिस पर राज करने वाली ‘जेलर 2’ की रफ्तार थमी, 22वें दिन कमाए सिर्फ 1.60 करोड़ रुपये
तीन हफ्ते तक बॉक्स ऑफिस पर राज करने वाली ‘जेलर 2’ की रफ्तार थमी, 22वें दिन कमाए सिर्फ 1.60 करोड़ रुपये
'रामायण' के सेट पर राहा संग दिखे रणबीर कपूर, आलिया भट्ट ने शेयर कीं अनदेखी BTS तस्वीरें
'रामायण' के सेट पर राहा संग दिखे रणबीर कपूर, आलिया भट्ट ने शेयर कीं अनदेखी BTS तस्वीरें
सालभर स्वाद का मजा देगा घर का बना आंवले का अचार, जानें सही रेसिपी
सालभर स्वाद का मजा देगा घर का बना आंवले का अचार, जानें सही रेसिपी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
नहाने के बाद कुछ लोगों के शरीर से घंटों आती है अच्छी खुशबू, जानें उनकी बॉडी केयर का राज
नहाने के बाद कुछ लोगों के शरीर से घंटों आती है अच्छी खुशबू, जानें उनकी बॉडी केयर का राज
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका