न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

भारत में कोरोना वायरस का खौफ, कई राज्यों में स्कूल-कॉलेज, मॉल, जिम और पूल बंद

कोरोना वायरस के भारत में कदम रखने के बाद राज्य के सरकार इसको फैलने से रोकने के लिए पुरजोर कोशिश कर रही है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Fri, 13 Mar 2020 3:50:32

भारत में कोरोना वायरस का खौफ, कई राज्यों में स्कूल-कॉलेज, मॉल, जिम और पूल बंद

कोरोना वायरस के भारत में कदम रखने के बाद राज्य के सरकार इसको फैलने से रोकने के लिए पुरजोर कोशिश कर रही है। दिल्ली,हरियाणा, यूपी और ओडिशा ने कोरोना को महामारी घोषित कर दिया है। उत्तर प्रदेश के सभी स्कूलों और कॉलेजों को 22 मार्च तक बंद कर दिया गया है। राजधानी लखनऊ में अधिकारियों के साथ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बैठक में यह फैसला लिया है। इस फैसले पर 20 मार्च को समीक्षा होगी, जिसके बाद आगे का फैसला लिया जाएगा। सीएम योगी आदित्यनाथ ने जानकारी देते हुए बताया कि राज्य में कोरोना से बचाव के सारे साधन उपलब्ध है। योगी सरकार ने अभी कोरोना को महामारी घोषित नहीं किया है। वही इससे पहले दिल्ली सरकार ने तो सभी सिनेमाघरों को 31 मार्च तक बंद करने के साथ साथ सभी तरह के इवेंट्स पर रोक लगा दी है।

कर्नाटक में स्कूल-कॉलेज, मॉल और मैरेज हॉल हफ्ते भर रहेंगे बंद

वहीं अब, कर्नाटक सरकार ने कोरोना के खतरे के मद्देनजर राज्य के सभी स्कूल, कॉलेज, मॉल्स, थियेटर, पब, क्लब को बंद करने का आदेश जारी किया है। साथ ही कर्नाटक में होने वाले प्रदर्शनी, समर कैंप, स्वीमिंग पूल खेल, स्पोर्ट्स के इवेंट्स, फुटबॉल, शादी समारोह और कान्फ्रेंस पर भी पाबंदी लगा दी गई है। साथ ही सरकार ने किसी को भी यात्रा न करने की सलाह दी है। बता दे, कोरोना वायरस (Coronavirus) से कर्नाटक में एक व्यक्ति की मौत हो गई है। भारत में कोरोना वायरस से मौत का यह पहला मामला है। कर्नाटक के कलबुर्गी से ताल्‍लुक रखने वाले 76 वर्षीय बुजुर्ग की जान गई है। उनके कोरोना वारयस से संक्रमित होने की पुष्टि हुई थी। मरीज 29 फरवरी को सऊदी अरब से लौटा था। बुजुर्ग की मौत मंगलवार रात ही हो गई थी, लेकिन इसकी पुष्टि नहीं हो पाई थी कि उनकी मौत किन कारणों से हुई। बाद में उनका सैंपल जांच के लिए भेजा गया, जिसकी रिपोर्ट अब आई है।

ओडिशा में महामारी घोषित, सिनेमा हॉल, जिम, पूल बंद

वहीं ओडिशा में भी कोरोना को महामारी घोषित कर दिया गया है। यहां सभी शैक्षणिक संस्थानों को 31 मार्च तक के लिए बंद कर दिया गया है। सीएम नवीन पटनायक ने जानकारी देते हुए बताया कि परीक्षाएं यथावत ही होंगी। सिनेमा हॉल, जिम, स्विमिंग पूल भी 31 मार्च तक के लिए बंद रहेंगे। इसके साथ ही कोविड-19 ओडिशा अधिनियम 2020 को स्वीकृति देते हुए इस बीमारी से लड़ने के लिए 200 करोड़ रुपये की राशि निश्चित की गई है।

छत्तीसगढ़ में शिक्षण संस्थान 31 मार्च तक बंद

कोरोना वायरस से संक्रमण की रोकथाम के लिए छत्तीसगढ़ के सभी शिक्षण संस्थानों को शुक्रवार से 31 मार्च तक के लिए बंद कर दिया गया है। राज्य सरकार की ओर जारी निर्देश के मुताबिक कोरोना वायरस की आशंका के चलते शुक्रवार से शिक्षण संस्थान बंद कर दिए गए हैं। स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा गुरुवार को प्रदेश के समस्त संभागायुक्त, संचालक लोक शिक्षण, कलेक्टर, संयुक्त संचालक शिक्षा विभाग और जिला शिक्षा अधिकारियों को आदेश जारी कर दिया गया है।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

भारत में जन्मीं नित्या रमन बनीं लॉस एंजिल्स की नई मेयर, करेन बास को हराकर रचा इतिहास
भारत में जन्मीं नित्या रमन बनीं लॉस एंजिल्स की नई मेयर, करेन बास को हराकर रचा इतिहास
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
SIR पर बहस को तैयार सरकार! अमित शाह ने राहुल गांधी को संसद में चर्चा की दी चुनौती
SIR पर बहस को तैयार सरकार! अमित शाह ने राहुल गांधी को संसद में चर्चा की दी चुनौती
₹2 करोड़ का फ्लैट बेच FD में लगाए पैसे, अब हर महीने औसतन मिल रहा ₹1.08 लाख ब्याज, समझे पूरी गणित
₹2 करोड़ का फ्लैट बेच FD में लगाए पैसे, अब हर महीने औसतन मिल रहा ₹1.08 लाख ब्याज, समझे पूरी गणित
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
रणबीर कपूर की 'रामायण' ने पहले दिन कमाए 64.85 करोड़, 'पठान' और 'एनिमल' को छोड़ा पीछे
रणबीर कपूर की 'रामायण' ने पहले दिन कमाए 64.85 करोड़, 'पठान' और 'एनिमल' को छोड़ा पीछे
‘दो जुड़वा बच्चों की बुआ बन जाओ’, सारा तेंदुलकर को जन्मदिन पर मिला ऐसा आशीर्वाद, हंस पड़ीं सचिन की बेटी
‘दो जुड़वा बच्चों की बुआ बन जाओ’, सारा तेंदुलकर को जन्मदिन पर मिला ऐसा आशीर्वाद, हंस पड़ीं सचिन की बेटी
तीन हफ्ते तक बॉक्स ऑफिस पर राज करने वाली ‘जेलर 2’ की रफ्तार थमी, 22वें दिन कमाए सिर्फ 1.60 करोड़ रुपये
तीन हफ्ते तक बॉक्स ऑफिस पर राज करने वाली ‘जेलर 2’ की रफ्तार थमी, 22वें दिन कमाए सिर्फ 1.60 करोड़ रुपये
'रामायण' के सेट पर राहा संग दिखे रणबीर कपूर, आलिया भट्ट ने शेयर कीं अनदेखी BTS तस्वीरें
'रामायण' के सेट पर राहा संग दिखे रणबीर कपूर, आलिया भट्ट ने शेयर कीं अनदेखी BTS तस्वीरें
सालभर स्वाद का मजा देगा घर का बना आंवले का अचार, जानें सही रेसिपी
सालभर स्वाद का मजा देगा घर का बना आंवले का अचार, जानें सही रेसिपी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
नहाने के बाद कुछ लोगों के शरीर से घंटों आती है अच्छी खुशबू, जानें उनकी बॉडी केयर का राज
नहाने के बाद कुछ लोगों के शरीर से घंटों आती है अच्छी खुशबू, जानें उनकी बॉडी केयर का राज
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका