न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

ब्राजील के राष्ट्रपति ने PM मोदी को लिखी चिट्ठी, कहा - हनुमान की तरह संजीवनी देने के लिए भारत का शुक्रिया

भारत ने कोरोना वायरस में कारगार माने जाने वाली दवा हाइड्रॉक्सीक्लोरोक्वीन के निर्यात पर से बैन हटा दिया है। ये दवा अमेरिका समेत कई देशों की मदद के लिए काफी कारगर मानी जा रही है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Wed, 08 Apr 2020 12:54:54

ब्राजील के राष्ट्रपति ने PM मोदी को लिखी चिट्ठी, कहा - हनुमान की तरह संजीवनी देने के लिए भारत का शुक्रिया

भारत ने कोरोना वायरस में कारगार माने जाने वाली दवा हाइड्रॉक्सीक्लोरोक्वीन के निर्यात पर से बैन हटा दिया है। ये दवा अमेरिका समेत कई देशों की मदद के लिए काफी कारगर मानी जा रही है। भारत द्वारा ऐसा करने के बाद अंतरराष्ट्रीय बिरादरी में देश की प्रशंसा हो रही है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के बाद अब ब्राजील के राष्ट्रपति जायर बोलसोनारो (Jair Bolsonaro) ने कोरोना संक्रमितों के इलाज में मददगार साबित हो रही मलेरिया की दवा हाइड्रॉक्सीक्लोरोक्वीन की सप्लाई के लिए भारत का शुक्रिया अदा किया है। खास बात यह है कि ब्राजील ने भारत के मदद की तुलना रामायण में हनुमान द्वारा लाई गई संजीवनी बूटी से की है।

ब्राजीली राष्ट्रपति ने लिखी चिट्ठी

ब्राजीली राष्ट्रपति जायर बोलसोनारो ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को एक चिट्ठी लिख कर उनका शुक्रिया अदा किया है। इस चिट्ठी में भारत-ब्राजील के बीच दोस्ती और भारत के मददगार साबित होने का जिक्र किया गया है। ब्राजील के राष्ट्रपति ने लिखा, 'कोरोना वायरस की महामारी के समय में जिस तरह भारत ने ब्राजील की मदद की है, वह बिल्कुल वैसा ही है जैसा रामायण में हनुमान जी ने राम के भाई लक्ष्मण की जान बचाने के लिए संजीवनी लाकर किया था।'

ट्रंप ने हाइड्राक्सीक्लोरोक्वीन के मुद्दे पर पीएम मोदी की करी तारीफ

अमेरिका उन देशों में शामिल है जो कोरोना से बुरी तरह प्रभावित है। अमेरिका में अब तक 12000 से ज्यादा लोग जान गंवा चुके हैं और 4 लाख से ज्यादा प्रभावित हैं। अभी तक के शोध के मुताबिक कोरोना के खिलाफ जंग में हाइड्राक्सीक्लोरोक्वीन दवा कारगर हो सकती है। लेकिन अमेरिका के पास इस दवा की कमी है और डोनाल्ड ट्रंप परेशान हैं। परेशानी की इस घड़ी में वो भारत की तरफ उम्मीद भरी नजरों से देख रहे थे। लेकिन जब भारत की तरफ से राहत वाली बात नहीं सुनने को मिली तो वो धमकी पर उतर आए। लेकिन जब तस्वीर बदली तो वो खुश हुए और पीएम नरेंद्र मोदी को महान बताया और कहा कि वो भारत का शुक्रिया अदा करते हैं।

अमेरिकी चैनल फॉक्स न्यूज़ से बात करते हुए डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि भारत ने अपनी जरूरत के लिए हाइड्रॉक्सीक्लोरोक्वीन दवाई के निर्यात पर रोक लगाई थी, लेकिन पीएम मोदी सही हैं, उन्होंने मदद की।'

बता दे, भारत से दुनिया के करीब 30 देशों ने मांग की थी। भारत की तरफ से कहा गया कि पहले वो अपनी जरूरत के बाद पड़ोसी देशों की मदद करेगा। उसके बाद वो देश आएंगे जो कोरोना से सबसे ज्यादा प्रभावित हैं। ट्रंप के धमकी वाले अंदाज को भारतीय विदेश मंत्रालय ने तूल न देने की अपील की थी।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

तीन बार मुख्यमंत्री रह चुकीं नेता भी सुरक्षित नहीं', ममता बनर्जी की सुरक्षा पर TMC का सवाल
तीन बार मुख्यमंत्री रह चुकीं नेता भी सुरक्षित नहीं', ममता बनर्जी की सुरक्षा पर TMC का सवाल
एल मुरुगन ने केंद्रीय मंत्रिपरिषद से दिया इस्तीफा, तमिलनाडु में BJP को मजबूत करने के लिए अब संभालेंगे जमीनी राजनीति
एल मुरुगन ने केंद्रीय मंत्रिपरिषद से दिया इस्तीफा, तमिलनाडु में BJP को मजबूत करने के लिए अब संभालेंगे जमीनी राजनीति
राहुल गांधी बोले- लोकतंत्र की बहाली के लिए पूरा विपक्ष एकजुट, खड़गे ने वोट चोरी के आरोपों को लेकर मोदी सरकार पर साधा निशाना
राहुल गांधी बोले- लोकतंत्र की बहाली के लिए पूरा विपक्ष एकजुट, खड़गे ने वोट चोरी के आरोपों को लेकर मोदी सरकार पर साधा निशाना
SIR पर सियासी घमासान के बीच चुनाव आयोग की बड़ी पहल, 6 राज्यों में घर-घर पहुंच रहे BLO; कटे नाम जोड़ने की कवायद तेज
SIR पर सियासी घमासान के बीच चुनाव आयोग की बड़ी पहल, 6 राज्यों में घर-घर पहुंच रहे BLO; कटे नाम जोड़ने की कवायद तेज
अमित शाह का राहुल गांधी पर निशाना, बोले- गुजरात में 41 साल से चुनाव नहीं जीत पाई कांग्रेस, अब आत्ममंथन का समय
अमित शाह का राहुल गांधी पर निशाना, बोले- गुजरात में 41 साल से चुनाव नहीं जीत पाई कांग्रेस, अब आत्ममंथन का समय
एक प्रदर्शन पर कार्रवाई, दूसरे पर नहीं! अभिजीत दीपके ने उठाए सवाल
एक प्रदर्शन पर कार्रवाई, दूसरे पर नहीं! अभिजीत दीपके ने उठाए सवाल
‘थप्पड़ मारा, सिगरेट से जलाया’, नीति टेलर ने सुनाई एक्स बॉयफ्रेंड की हैवानियत की कहानी
‘थप्पड़ मारा, सिगरेट से जलाया’, नीति टेलर ने सुनाई एक्स बॉयफ्रेंड की हैवानियत की कहानी
शेयर बाजार में जोरदार तेजी, सेंसेक्स 1,109 अंक उछला; LTCG और STT पर निर्मला सीतारमण के बयान समेत इन 4 वजहों से चढ़ा बाजार
शेयर बाजार में जोरदार तेजी, सेंसेक्स 1,109 अंक उछला; LTCG और STT पर निर्मला सीतारमण के बयान समेत इन 4 वजहों से चढ़ा बाजार
राहुल गांधी के चुनाव आयोग पर सवाल उठाने पर पीयूष गोयल का पलटवार, टीएन शेषन और एमएस गिल का नाम लेकर कांग्रेस को घेरा
राहुल गांधी के चुनाव आयोग पर सवाल उठाने पर पीयूष गोयल का पलटवार, टीएन शेषन और एमएस गिल का नाम लेकर कांग्रेस को घेरा
LTCG टैक्स में बदलाव पर निर्मला सीतारमण ने नहीं दिया साफ संकेत, बोलीं- बजट की तैयारी शुरू, अभी कुछ कहना जल्दबाजी
LTCG टैक्स में बदलाव पर निर्मला सीतारमण ने नहीं दिया साफ संकेत, बोलीं- बजट की तैयारी शुरू, अभी कुछ कहना जल्दबाजी
राहुल गांधी पर महिला पत्रकार को धक्का देने का आरोप, BJP ने उठाए सवाल; कांग्रेस ने दावों को बताया झूठा
राहुल गांधी पर महिला पत्रकार को धक्का देने का आरोप, BJP ने उठाए सवाल; कांग्रेस ने दावों को बताया झूठा
यूपी में 2 करोड़ से ज्यादा वोटरों के नाम कटने के बाद फिर होगी जांच, BLO घर-घर जाकर करेंगे सत्यापन; पात्र लोगों को मिलेगा मौका
यूपी में 2 करोड़ से ज्यादा वोटरों के नाम कटने के बाद फिर होगी जांच, BLO घर-घर जाकर करेंगे सत्यापन; पात्र लोगों को मिलेगा मौका
सिद्धार्थ मल्होत्रा के पैर में फ्रैक्चर, प्लास्टर वाली तस्वीर शेयर कर बोले- 'ब्रेक ए लेग' को कुछ ज्यादा ही सीरियसली ले लिया
सिद्धार्थ मल्होत्रा के पैर में फ्रैक्चर, प्लास्टर वाली तस्वीर शेयर कर बोले- 'ब्रेक ए लेग' को कुछ ज्यादा ही सीरियसली ले लिया
तीन साल से अटकी विजय सेतुपति की फिल्म ‘ट्रेन’ की रिलीज डेट घोषित, 4 दिसंबर को सिनेमाघरों में आएगी माइस्किन की थ्रिलर
तीन साल से अटकी विजय सेतुपति की फिल्म ‘ट्रेन’ की रिलीज डेट घोषित, 4 दिसंबर को सिनेमाघरों में आएगी माइस्किन की थ्रिलर