न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

मूवी देखने गए परिवार को बैठना होगा अलग-अलग, सिनेमा हॉल जाने से पहले जान लें इन बातों को

केंद्र सरकार ने देश में 15 अक्टूबर से सिनेमा हॉल्स, थियेटर, मल्टीप्लेक्स खोलने की इजाजत दे दी है। इसके लिए स्डैंडर्ड ऑपरेटिंग प्रॉसिजर (SOP) जारी कर दी।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Wed, 07 Oct 2020 10:32:05

मूवी देखने गए परिवार को बैठना होगा अलग-अलग, सिनेमा हॉल जाने से पहले जान लें इन बातों को

केंद्र सरकार ने देश में 15 अक्टूबर से सिनेमा हॉल्स, थियेटर, मल्टीप्लेक्स खोलने की मंजूरी दे दी है। इसके लिए स्डैंडर्ड ऑपरेटिंग प्रॉसिजर (SOP) जारी कर दी। स्डैंडर्ड ऑपरेटिंग प्रॉसिजर के अनुसार सिनेमा हॉल में फिजिकल डिस्टेंसिंग रखनी होगी। दो लोगों के बीच की सीट खाली रखनी होगी। फिल्‍म शुरू होने से पहले दर्शकों को कोरोना से बचाव के बारे में जागरूकता फैलाने वाली एक मिनट की एक फिल्म भी दिखानी होगी। आइए जानते हैं क‍ि सात महीने बाद जब सिनेमाघर घुलेंगे तो क्या बदलाव देखने को मिलेंगे

सिनेमा हॉल में एंट्री कैसे मिलेगी?

- कॉन्टैक्ट ट्रेसिंग के लिए मोबाइल नंबर देना होगा।
- एंट्री के दौरान थर्मल स्क्रीनिंग होगी। मास्क लगाना अनिवार्य होगा। एसिम्प्टोमैटिक लोगों को ही एंट्री देनी होगी।
- जो लोग कोरोना गाइडलाइन न मानें, उनसे सख्ती से पेश आएं।

ऐसा होगा सिटिंग अरेंजमेंट


- सिनेमा हॉल में एक सीट छोड़कर ही बुकिंग हो सकेगी, 50% से ज्यादा ऑक्यूपेंसी नहीं होगी।
- जिन सीटों को छोड़ा गया उनपर नॉट टू बी ऑक्यूपाइड लिखना होगा।
- ऐसी सीटों पर या तो टेप लगाना होगा या फिर मार्कर लगाने होंगे।
- एक के पीछे एक व्यक्ति नहीं बैठ पाएगा। खाली सीटों के पीछे वाली सीट बुक होगी।

सिनेमा हॉल और मल्टीप्लेक्स में अंदर जाने पर क्या होगा?

- सिनेमा हॉल के अंदर पैकेज्ड फूड की ही परमिशन होगी, ऑनलाइन पेमेंट को बढ़ावा देना होगा
- सिनेमा हॉल के अंदर फूड और बेवरेजेस की डिलिवरी नहीं मिलेगी।
- लोग कतार में अंदर-बाहर जाएं, इसके लिए फिल्म के बीच में आने वाले इंटरवल का समय बढ़ाया जा सकता है।
- दो शो के बीच का वक्त अलग-अलग होगा।
- एक शो खत्म होने पर लोगों को उनकी सीटों की कतार के हिसाब से बाहर निकाला जाएगा ताकि सोशल डिस्टेंसिंग का पालन हो सके।
- एक शो खत्म होने के बाद पूरा हॉल सैनिटाइज किया जाएगा, फिर दूसरे शो के लिए लोग आकर बैठ सकेंगे।

सिनेमा हॉल और मल्टीप्लेक्स में इंतजाम


- शो से पहले और बाद में और इंटरवल से पहले और बाद में कोरोना अवेयरनेस पर एक मिनट की शोर्ट फिल्म दिखाना जरूरी होगा।
- हॉल के बाहर 6 फीट की दूरी के लिए जमीन पर मार्कर लगाने होंगे।
- क्रॉस वेंटिलेशन हो और AC 24 से 30 डिग्री पर रखें।
- सिंगल स्क्रीन सिनेमा हॉल में टिकट बुकिंग के लिए ज्यादा खिड़कियां खोलनी होंगी।
- ऑनलाइन टिकट बुकिंग को बढ़ावा दिया जाना चाहिए।
- टिकट बुकिंग दिनभर हो। एडवांस बुकिंग की भी सुविधा मिले।
- आरोग्य सेतु ऐप के इस्तेमाल की सलाह दी जाती है।

दिल्‍ली में कब खुलेंगे सिनेमा हॉल?

दिल्ली में भी तय की गई तारीख से सिनेमाघर खुल सकते हैं। खबर है कि केजरीवाल सरकार ने इस बाबत प्रस्ताव तैयार किया है। अगर प्रस्ताव को उपराज्यपाल की मंजूरी मिलती है तो फिर दिल्ली में भी 15 अक्टूबर से सिनेमाघर खुल सकते हैं। केजरीवाल सरकार का कहना है कि अब दिल्ली में कोरोना की स्थिति नियंत्रण में है। ऐसे में केंद्र ने जो गाइडलाइंस तैयार की है, उनके मुताबिक दिल्ली सरकार भी सिनेमाघरों को शुरू करने के पक्ष में है। सरकार का कहना है कि एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में बहुत सारे लोगों के रोजगार चले गए हैं ऐसे में सिनेमाघरों के खुलने से लोगों को फिर से रोजगार मिलेगा। तय की गई गाइडलाइंस का सख्ती से पालन हो और केंद्र की गाइडलाइंल को पूरी तरह से फॉलो किया जाए।

बाकी राज्‍यों में क्‍या है प्‍लान?

सिनेमा हॉल, थियेटर, मल्‍टीप्‍लेक्‍स खोलने पर अंतिम फैसला राज्‍यों को करना है। चूंकि कोरोना का रिस्‍क है, ऐसे में जहां संक्रमण के मामले ज्‍यादा हैं, वहां पर 15 अक्‍टूबर से इन्‍हें न खोलने का फैसला हो सकता है। पश्चिम बंगाल, उत्‍तर प्रदेश, मध्‍य प्रदेश, बिहार, उत्‍तराखंड, पंजाब, हरियाणा जैसे राज्‍यों में तय तारीख से ही थियेटर खुलने की पूरी संभावना है। हालांकि जहां रोजाना पांच हजार से ज्यादा मामले रोजाना आ रहे है उन राज्यों में अभी इन्‍हें बंद ही रखा जा सकता है।

नई फिल्‍में अभी देखने को नहीं मिलेंगी?

सिनेमा हॉल और मल्‍टीप्‍लेक्‍स मालिकों के लिए यह अच्‍छी खबर है। लेकिन हालात देखते हुए अगले कुछ महीनों में नई फिल्‍मों की रिलीज टाली जा सकती है। कोई चांस लेने को तैयार नहीं क्‍योंकि एक तो आधी सीटें ही बुक होनी हैं, दूसरे 15 अक्‍टूबर से सारे सिनेमा हॉल तो नहीं खुलेंगे। अगर 1 नवंबर को भी थियेटर्स खुल जाते हैं तो भी 10-15 दिन के नोटिस पर फिल्‍म रिलीज करना बेहद मुश्किल होगा। ऐसे में कई सिनेमा हॉल मालिकों ने फैसला लिया है कि पुरानी फिल्‍में ही दिखाई जाएंगी।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

राम मंदिर जाने की तारीख तय, परिवार के साथ अयोध्या पहुंचेंगे अखिलेश यादव
राम मंदिर जाने की तारीख तय, परिवार के साथ अयोध्या पहुंचेंगे अखिलेश यादव
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
'रामायण' की रिलीज से 'जेलर 2' की कमाई को झटका, 23वें दिन सिर्फ 60 लाख रुपये का कलेक्शन
'रामायण' की रिलीज से 'जेलर 2' की कमाई को झटका, 23वें दिन सिर्फ 60 लाख रुपये का कलेक्शन
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका