न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

कोरोना वायरस की वजह से त्रिपुरा के रहने वाले एक शख्स की हुई मौत, परिवार ने किया दावा

समाचार एजेंसी ANI के मुताबिक मृतक के दादा अब्दुल रहीम ने गुरुवार को बताया कि उनके पास मलेशिया से फोन आया कि कोरोना वायरस की चपेट में आने से हुसैन की मौत हो गई है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Thu, 30 Jan 2020 1:14:04

कोरोना वायरस की वजह से त्रिपुरा के रहने वाले एक शख्स की हुई मौत,  परिवार ने किया दावा

चीन में फैला कोरोना वायरस दुनिया के कई देशों में फैलता जा रहा है। भारत के भी कई शहरों में कोरोना वायरस के संदिग्ध मरीज मिले है। जिसको देखते हुए सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए जा रहे हैं। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रवीश कुमार ने बताया कि चीन के हुबेई और वुहान से भारतीय नागरिकों को वापस लाने के लिए दो उड़ानों के संचालन की अनुमति मांगी है। वहीं, त्रिपुरा के रहने वाले एक 23 साल के व्यक्ति की मलेशिया के अस्पताल में मौत हो गई है। मृतक के परिजनों ने दावा किया है कि ये मौत कोरोना वायरस की वजह से हुई है। समाचार एजेंसी ANI के मुताबिक मृतक के दादा अब्दुल रहीम ने गुरुवार को बताया कि उनके पास मलेशिया से फोन आया कि कोरोना वायरस की चपेट में आने से हुसैन की मौत हो गई है।

गुरुवार को तिब्बत में भी कोरोना वायरस का पहला मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि चीन के हुबई प्रांत से लौटा शख्स कोरोना वायरस से संक्रमित है। कोरोना वायरस के वजह से तमिलनाडु के मुदरै में एन-95 मास्क की मांग बढ़ी है। इसके लिए निर्माता कई घंटे ज्यादा काम कर रहे हैं। चीन में कोरोना वायरस की वजह से भारी मात्रा में भारतीय एक्सपोर्टर मास्क की मांग कर रहे हैं।

बता दे, चीन (China) में कोरोना वायरस (Coronavirus) से मरने वालों की संख्या में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। चीन में कोरोना वायरस से मरने वालों का आंकड़ा गुरुवार को 169 पहुंच गया है। इसके अलावा 1000 से ज्यादा नए मामले सामने आए हैं। चीन से निकला कोरोना वायरस (Coronavirus) अब तक दुनियाभर के 17 देशों में फैल चुका है। पूरी दुनिया में अब तक इसके 7892 लोग संक्रमित पाए गए है। इनमें से 7771 सिर्फ चीन में है। वहीं जब सारे उपाय करके चीन की सरकार थक गई तो अब उसने कोरोना वायरस (Coronavirus) से लोगों को बचाने और मदद करने के लिए अपनी सेना को उतार दिया है। चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने इसके लिए आदेश दिया है। चीन के सेना को पूरे देश में तैनात किया जा रहा है ताकि वे हर तरह से संक्रमित लोगों, चिकित्साकर्मियों और सामान्य लोगों की मदद करें। इसके साथ-साथ चीन की सरकार ने लोगों से अपील की है कि वे सब्जियां ज्यादा से ज्यादा खाए। मांस का सेवन बंद कर दे। सरकार ने लोगों से कहा है कि वे मांस खाना बंद कर दें और सब्जियां खाएं। किसानों से कहा गया है कि वे सब्जियां ज्यादा से ज्यादा उगाएं। इसके साथ ही चीन के हुबेई प्रांत के सभी शहरों समेत पूरे देश के 21 शहरों में मांसाहार को प्रतिबंधित कर दिया गया है। चीन के कृषि मंत्रालय ने आदेश जारी कर कहा है कि देश की सभी एजेंसियां खाद्यान उत्पादन में लगे ताकि देश में खाने की किल्लत न हो। पड़ोसी देशों से फलों और सब्जियों की आयात बढ़ाने की कवायद भी की जा रही है। ताकि जिन्हें सिर्फ मांस खाने की आदत है उन्हें सब्जियां कम न पड़े। बता दे, कई वैश्विक एयरलाइंस ने चीन के लिए अपनी उड़ानें बंद कर दी हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

भारत में जन्मीं नित्या रमन बनीं लॉस एंजिल्स की नई मेयर, करेन बास को हराकर रचा इतिहास
भारत में जन्मीं नित्या रमन बनीं लॉस एंजिल्स की नई मेयर, करेन बास को हराकर रचा इतिहास
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
SIR पर बहस को तैयार सरकार! अमित शाह ने राहुल गांधी को संसद में चर्चा की दी चुनौती
SIR पर बहस को तैयार सरकार! अमित शाह ने राहुल गांधी को संसद में चर्चा की दी चुनौती
₹2 करोड़ का फ्लैट बेच FD में लगाए पैसे, अब हर महीने औसतन मिल रहा ₹1.08 लाख ब्याज, समझे पूरी गणित
₹2 करोड़ का फ्लैट बेच FD में लगाए पैसे, अब हर महीने औसतन मिल रहा ₹1.08 लाख ब्याज, समझे पूरी गणित
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
रणबीर कपूर की 'रामायण' ने पहले दिन कमाए 64.85 करोड़, 'पठान' और 'एनिमल' को छोड़ा पीछे
रणबीर कपूर की 'रामायण' ने पहले दिन कमाए 64.85 करोड़, 'पठान' और 'एनिमल' को छोड़ा पीछे
‘दो जुड़वा बच्चों की बुआ बन जाओ’, सारा तेंदुलकर को जन्मदिन पर मिला ऐसा आशीर्वाद, हंस पड़ीं सचिन की बेटी
‘दो जुड़वा बच्चों की बुआ बन जाओ’, सारा तेंदुलकर को जन्मदिन पर मिला ऐसा आशीर्वाद, हंस पड़ीं सचिन की बेटी
तीन हफ्ते तक बॉक्स ऑफिस पर राज करने वाली ‘जेलर 2’ की रफ्तार थमी, 22वें दिन कमाए सिर्फ 1.60 करोड़ रुपये
तीन हफ्ते तक बॉक्स ऑफिस पर राज करने वाली ‘जेलर 2’ की रफ्तार थमी, 22वें दिन कमाए सिर्फ 1.60 करोड़ रुपये
'रामायण' के सेट पर राहा संग दिखे रणबीर कपूर, आलिया भट्ट ने शेयर कीं अनदेखी BTS तस्वीरें
'रामायण' के सेट पर राहा संग दिखे रणबीर कपूर, आलिया भट्ट ने शेयर कीं अनदेखी BTS तस्वीरें
सालभर स्वाद का मजा देगा घर का बना आंवले का अचार, जानें सही रेसिपी
सालभर स्वाद का मजा देगा घर का बना आंवले का अचार, जानें सही रेसिपी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
नहाने के बाद कुछ लोगों के शरीर से घंटों आती है अच्छी खुशबू, जानें उनकी बॉडी केयर का राज
नहाने के बाद कुछ लोगों के शरीर से घंटों आती है अच्छी खुशबू, जानें उनकी बॉडी केयर का राज
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका