न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

अस्पतालों में होगा सिर्फ दिल्लीवालों का इलाज, चिदंबरम ने उठाया सवाल, कहा - केजरीवाल बताए दिल्ली वाला कौन?

चिदंबरम ने पूछा- दिल्ली में रहता हूं या काम करता हूं तो क्या मैं दिल्ली वाला?

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Mon, 08 Jun 2020 4:52:33

अस्पतालों में होगा सिर्फ दिल्लीवालों का इलाज,  चिदंबरम ने उठाया सवाल, कहा - केजरीवाल बताए दिल्ली वाला कौन?

दिल्ली के अस्पतालों के लिए मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के फैसले पर बीजेपी और कांग्रेस दोनों सवाल उठा रही है। इसी कड़ी में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व वित्त मंत्री पी चिदंबरम दो ट्वीट किये हैं, इसमें उन्होंने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) के फैसले को लेकर पूछा है कि क्या मुख्यमंत्री बतायेंगे कि दिल्ली वाला कौन है? इसके अलावा पूर्व वित्त मंत्री ने यह भी पूछा है कि क्या इस फैसले को लेने से पहले उन्होंने कानूनी सलाह भी ली थी?

चिदंबरम ने पूछा- दिल्ली में रहता हूं या काम करता हूं तो क्या मैं दिल्ली वाला?

मिस्टर केजरीवाल कहते हैं कि दिल्ली के अस्पताल केवल दिल्ली वालों के लिए हैं। कृपया, क्या वो यह बतायेंगे कि दिल्ली वाला कौन है?

इसके साथ उन्होंने आयुष्मान भारत (Ayushman Bharat)/ जन आरोग्य योजना के कार्यान्वयन पर भी सवाल खड़े किये हैं। उन्होंने कहा कि मैं सोचता था कि अगर एक इंसान का नाम जन आरोग्य योजना/ आयुष्मान भारत में दर्ज है, तो वह इस योजना के तहत आने वाले किसी भी हॉस्पिटल, चाहे वह सरकारी या हो या प्राइवेट, देश में कहीं भी अपना इलाज करा सकता है? क्या मिस्टर केजरीवाल ने अपनी घोषणा से पहले इस पर कानूनी सलाह भी ली थी?

बता दे, रविवार को प्रेस कांफ्रेंस में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा था कि जून के अंत तक 15 हजार कोरोना के मरीजों के लिए बेड की जरूरत होगी। एक्सपर्ट कमेटी की रिपोर्ट के आधार पर सरकार ने ये फैसला लिया है कि दिल्ली सरकार के अस्पतालों में सिर्फ दिल्ली के लोगों का इलाज होगा। उन्होंने बताया कि दिल्ली सरकार ने 5 डॉक्टरों की कमेटी बनाई थी, जिसने ये सुझाव दिये। केजरीवाल ने यह भी कहा कि इस बारे में लोगों की राय मांगी गई थी। जिसमें दिल्ली के 90% लोगों ने कहा कि जब तक कोरोना है, दिल्ली के अस्पतालों में सिर्फ दिल्लीवासियों का इलाज हो।

बीजेपी ने भी उठाए सवाल

बीजेपी प्रवक्ता प्रवीन शंकर कपूर ने सीएम केजरीवाल के इस आदेश को तुगलकी बताया। उन्होंने सवाल उठाते हुए कहा था कि उन लाखों लोगों का क्या होगा जो सालों से दिल्ली में किराये पर रहते हैं, काम करते हैं, लेकिन दिल्ली का पहचान पत्र नहीं है।

वहीं, दिल्ली बीजेपी के पूर्व अध्यक्ष मनोज तिवारी ने कहा था कि कोई दिल्ली में कोरोना का इलाज कराने क्यों आएगा, जब यहां की स्वास्थ्य व्यवस्था ही लाचार हो गई है। उन्होंने कहा कि जो भी दिल्ली में रह रहे हैं, उनके इलाज की जिम्मेदारी से सीएम केजरीवाल को भागने नहीं देंगे। सीएम सुपर स्पेशलिटी ट्रीटमेंट से कैसे रोक सकते हैं?

शिवराज ने केजरीवाल पर साधा निशाना

अब मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने केजरीवाल सरकार को आड़े हाथों लिया है। शिवराज सिंह ने कहा कि सीएम केजरीवाल के नाम में 'वॉल' है तो क्या ऐसी दीवारें खड़ी करेंगे। आखिर ऐसा भेदभाव क्यों किया जा रहा है।

दिल्ली में बढ़ता कोरोना संक्रमण

आपको बता दे, कोरोना संक्रमितों की संख्या देश में 2 लाख 57 हजार 486 हो गई है। रविवार को रिकॉर्ड 10 हजार 884 केस बढ़े। एक दिन पहले ही शनिवार को 10 हजार 408 मामले सामने आए थे। दिल्ली में कोरोना संक्रमण के मामले तेजी से बढ़ रहे है। रविवार को संक्रमण के 1 हजार 282 नए मामले सामने आए हैं। दिल्ली में अब तक 10 हजार 999 लोग स्वस्थ हो चुके हैं। वहीं दिल्ली में 24 घंटों के दौरान कोरोना वायरस से एक भी मौत दर्ज नहीं की गई है। राजधानी में कोरोना वायरस से कुल 812 लोगों की मौत हो चुकी है। दिल्ली सरकार के हेल्थ बुलेटिन के मुताबिक 8 मई से 5 जून के बीच 51 मौतों की लेट रिपोर्टिंग हुई। डेथ ऑडिट कमेटी की रिपोर्ट के आधार पर दिल्ली में अब कुल मौतों का आंकड़ा 761 से बढ़कर 812 हो गया है। दिल्ली में कोरोना मरीजों का इलाज भी लगातार हो रहा है। पिछले 24 घंटे में दिल्ली में 335 कोरोना मरीज ठीक हुए हैं। इसके साथ ही दिल्ली में कोरोना वायरस के ठीक हुए मरीजों की संख्या 10 हजार 999 पहुंच चुकी है। वहीं दिल्ली में एक्टिव कोरोना मरीजों की संख्या 17 हजार 125 है।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

अयोध्या मेडिकल कॉलेज में बम बनाने से जुड़ा दस्तावेज मिलने से हड़कंप, प्रथम वर्ष का छात्र हिरासत में
अयोध्या मेडिकल कॉलेज में बम बनाने से जुड़ा दस्तावेज मिलने से हड़कंप, प्रथम वर्ष का छात्र हिरासत में
झारखंड: छात्र आंदोलन ने पकड़ी रफ्तार, JPSC पेपर लीक पर हजारों अभ्यर्थी सड़कों पर, सरकार पर बढ़ा दबाव
झारखंड: छात्र आंदोलन ने पकड़ी रफ्तार, JPSC पेपर लीक पर हजारों अभ्यर्थी सड़कों पर, सरकार पर बढ़ा दबाव
कॉमनवेल्थ खेल 2026: भारत ने एक दिन में जीते 6 पदक, अस्मिता डे ने रचा इतिहास, नीरज चोपड़ा को रजत से करना पड़ा संतोष
कॉमनवेल्थ खेल 2026: भारत ने एक दिन में जीते 6 पदक, अस्मिता डे ने रचा इतिहास, नीरज चोपड़ा को रजत से करना पड़ा संतोष
संसद प्रदर्शन पर बढ़ा विवाद: पप्पू यादव के खिलाफ दिल्ली पुलिस में शिकायत, धार्मिक भावनाएं आहत करने का आरोप
संसद प्रदर्शन पर बढ़ा विवाद: पप्पू यादव के खिलाफ दिल्ली पुलिस में शिकायत, धार्मिक भावनाएं आहत करने का आरोप
E-20 पेट्रोल के विरोध पर बवाल: भूख हड़ताल से पहले तहसीन पूनावाला ने लगाया नजरबंदी का आरोप
E-20 पेट्रोल के विरोध पर बवाल: भूख हड़ताल से पहले तहसीन पूनावाला ने लगाया नजरबंदी का आरोप
10 दिन में तीसरा आतंकी हमला: कुलगाम में नाम पूछकर दो प्रवासी मजदूरों की हत्या
10 दिन में तीसरा आतंकी हमला: कुलगाम में नाम पूछकर दो प्रवासी मजदूरों की हत्या
सावन सोमवार 2026: 3 अगस्त को रखा जाएगा सावन का पहला सोमवार व्रत, जानिए पूजा का महत्व और विधि
सावन सोमवार 2026: 3 अगस्त को रखा जाएगा सावन का पहला सोमवार व्रत, जानिए पूजा का महत्व और विधि
स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे का भारत में धमाका, दो दिन में 100 करोड़ क्लब में हुई शामिल
स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे का भारत में धमाका, दो दिन में 100 करोड़ क्लब में हुई शामिल
सावन में भूलकर भी न खाएं ये चीजें, आयुर्वेदिक डॉक्टर ने बताया सेहतमंद रहने का सही तरीका
सावन में भूलकर भी न खाएं ये चीजें, आयुर्वेदिक डॉक्टर ने बताया सेहतमंद रहने का सही तरीका
दलीप ट्रॉफी के लिए सेंट्रल जोन की कमान रजत पाटीदार को, रिंकू सिंह बने उपकप्तान
दलीप ट्रॉफी के लिए सेंट्रल जोन की कमान रजत पाटीदार को, रिंकू सिंह बने उपकप्तान
31 जुलाई राष्ट्रमंडल खेल: नीरज चोपड़ा पर स्वर्ण की नजर, 10 भारतीय मुक्केबाज बदलेंगे पदक का रंग
31 जुलाई राष्ट्रमंडल खेल: नीरज चोपड़ा पर स्वर्ण की नजर, 10 भारतीय मुक्केबाज बदलेंगे पदक का रंग
24 साल बाद अफ्रीका में लौटेगा क्रिकेट विश्व कप, 57 मैच, 12 वेन्यू, ICC ने जारी किया नया लोगो
24 साल बाद अफ्रीका में लौटेगा क्रिकेट विश्व कप, 57 मैच, 12 वेन्यू, ICC ने जारी किया नया लोगो
कावेरी जल विवाद: कर्नाटक में रुकी विजय की 'जन नायकन' की स्क्रीनिंग, कई सिनेमाघरों ने रद्द किए शो
कावेरी जल विवाद: कर्नाटक में रुकी विजय की 'जन नायकन' की स्क्रीनिंग, कई सिनेमाघरों ने रद्द किए शो
क्या अंडा खाने से बच्चियों में जल्दी शुरू हो जाते हैं पीरियड्स? जानिए क्या है सच्चाई और क्या कहते हैं विशेषज्ञ
क्या अंडा खाने से बच्चियों में जल्दी शुरू हो जाते हैं पीरियड्स? जानिए क्या है सच्चाई और क्या कहते हैं विशेषज्ञ