न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

कोरोना वायरस ने पकड़ी रफ्तार, रोजाना 1 लाख नए लोग हो रहे हैं शिकार

कोरोना वायरस (Coronavirus) ने दुनियाभर के कई देशों को संकट में डाल चुका है। इसके मामलों में तेजी से इजाफा हो रहा है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Mon, 30 Mar 2020 9:10:32

कोरोना वायरस ने पकड़ी रफ्तार, रोजाना 1 लाख नए लोग हो रहे हैं शिकार

कोरोना वायरस (Coronavirus) ने दुनियाभर के कई देशों को संकट में डाल चुका है। इसके मामलों में तेजी से इजाफा हो रहा है। चीन के वुहान से शुरू हुए कोरोना वायरस के मामले यूरोप, अमेरिका, ब्रिटेन जैसे तमाम देशों में तेजी से बढ़ रहे हैं। कोरोना का कहर भारत में भी शुरू हो गया है। पूरी दुनिया में कोरोना के 7,27,000 से ज्यादा मामले सामने आ चुके हैं, जबकि 34,000 से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है। अगर मामलों की बात की जाए तो सबसे ज्यादा अमेरिका से 1,40,500 से ज्यादा मामले सामने आए हैं, जबकि इटली में सबसे ज्यादा 10,700 से ज्यादा मौतें हुई हैं। इतालवी अधिकारियों ने रविवार को कहा कि वे कोरोना वायरस की महामारी को रोकने के लिए लॉकडाउन का विस्तार कर सकते हैं। इस खतरनाक महामारी से दुनियाभर में 19 जनवरी तक 100 लोग प्रभावित थे, लेकिन 29 मार्च तक ये आंकड़ा 7 लाख के पार पहुंच गया है। ये महामारी दुनिया में कितनी तेजी से बढ़ी, इसका अंदाजा आंकड़ों से ही साफ हो जाता है। पूरी दुनिया में 19 जनवरी तक कोरोना के जहां सिर्फ 100 मामले थे, वहीं, 24 जनवरी तक आंकड़ा 1000 पहुंच गया। इसके बाद 31 जनवरी को 10000, 6 मार्च को 1 लाख, 18 मार्च को 2 लाख, 21 मार्च को 3 लाख, 24 मार्च को 4 लाख, 26 मार्च को 5 लाख, 28 मार्च को 6 लाख और 29 मार्च तक 7 लाख से ज्यादा लोग कोरोना संक्रमित पाए जा चुके हैं।

कोरोना वायरस के संक्रमण से जिन देशों में अब तक 2000 से ज्यादा मौतें हो चुकी हैं, उनमें फ्रांस भी शामिल है। कोरोना के प्रकोप से फ्रांस में अब तक 2300 से ज्यादा लोगों की जान जा चुकी है। वहीं, स्पेन में इटली के बाद सबसे ज्यादा मौतें हुई हैं। स्पेन में 6 हजार से अधिक लोग कोरोना के कारण मर चुके हैं।

मिला पहला मरीज

दुनिया में कोरोना वायरस के पहले मरीज के तौर पर चीन की 57 साल की एक महिला की पहचान हुई है। जो चीन के वुहान में झींगा बेचती थी। इसका नाम वेई गुइजियान है और इसे पेशेंट जीरो बताया जा रहा है। हालांकि कोरोना के पेशेंट जीरो में अब वायरस की मौजूदगी खत्म हो चुकी है।

वहीं अगर भारत की बात करें तो अभी तक कोरोना के 1024 मामले सामने आए हैं, जिसमें से 27 की मौत हो चुकी है और 95 ठीक हो चुके हैं। इसके अलावा 21 दिनों के देशव्यापी लॉकडाउन का आज छठा दिन है।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

भारत में जन्मीं नित्या रमन बनीं लॉस एंजिल्स की नई मेयर, करेन बास को हराकर रचा इतिहास
भारत में जन्मीं नित्या रमन बनीं लॉस एंजिल्स की नई मेयर, करेन बास को हराकर रचा इतिहास
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
SIR पर बहस को तैयार सरकार! अमित शाह ने राहुल गांधी को संसद में चर्चा की दी चुनौती
SIR पर बहस को तैयार सरकार! अमित शाह ने राहुल गांधी को संसद में चर्चा की दी चुनौती
₹2 करोड़ का फ्लैट बेच FD में लगाए पैसे, अब हर महीने औसतन मिल रहा ₹1.08 लाख ब्याज, समझे पूरी गणित
₹2 करोड़ का फ्लैट बेच FD में लगाए पैसे, अब हर महीने औसतन मिल रहा ₹1.08 लाख ब्याज, समझे पूरी गणित
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
रणबीर कपूर की 'रामायण' ने पहले दिन कमाए 64.85 करोड़, 'पठान' और 'एनिमल' को छोड़ा पीछे
रणबीर कपूर की 'रामायण' ने पहले दिन कमाए 64.85 करोड़, 'पठान' और 'एनिमल' को छोड़ा पीछे
‘दो जुड़वा बच्चों की बुआ बन जाओ’, सारा तेंदुलकर को जन्मदिन पर मिला ऐसा आशीर्वाद, हंस पड़ीं सचिन की बेटी
‘दो जुड़वा बच्चों की बुआ बन जाओ’, सारा तेंदुलकर को जन्मदिन पर मिला ऐसा आशीर्वाद, हंस पड़ीं सचिन की बेटी
तीन हफ्ते तक बॉक्स ऑफिस पर राज करने वाली ‘जेलर 2’ की रफ्तार थमी, 22वें दिन कमाए सिर्फ 1.60 करोड़ रुपये
तीन हफ्ते तक बॉक्स ऑफिस पर राज करने वाली ‘जेलर 2’ की रफ्तार थमी, 22वें दिन कमाए सिर्फ 1.60 करोड़ रुपये
'रामायण' के सेट पर राहा संग दिखे रणबीर कपूर, आलिया भट्ट ने शेयर कीं अनदेखी BTS तस्वीरें
'रामायण' के सेट पर राहा संग दिखे रणबीर कपूर, आलिया भट्ट ने शेयर कीं अनदेखी BTS तस्वीरें
सालभर स्वाद का मजा देगा घर का बना आंवले का अचार, जानें सही रेसिपी
सालभर स्वाद का मजा देगा घर का बना आंवले का अचार, जानें सही रेसिपी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
नहाने के बाद कुछ लोगों के शरीर से घंटों आती है अच्छी खुशबू, जानें उनकी बॉडी केयर का राज
नहाने के बाद कुछ लोगों के शरीर से घंटों आती है अच्छी खुशबू, जानें उनकी बॉडी केयर का राज
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका