न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

देश में मिले कोरोना के रिकॉर्ड 22721 नए मरीज, कुल संक्रमितों का आंकड़ा 6.45 लाख के पार; तमिलनाडु / 1 लाख के पार हुई मरीजों की संख्या

देश में शुक्रवार को रिकॉर्ड 22 हजार 721 मरीज बढ़े और 14 हजार 417 से ज्यादा ठीक भी हो गए। इसके साथ ही कुल संक्रमितों की संख्या 6 लाख 49 हजार 889 हो गई है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Sat, 04 Jul 2020 9:26:52

देश में मिले कोरोना के रिकॉर्ड 22721 नए मरीज, कुल संक्रमितों का आंकड़ा 6.45 लाख के पार; तमिलनाडु / 1 लाख के पार हुई मरीजों की संख्या

देश में शुक्रवार को रिकॉर्ड 22 हजार 721 मरीज बढ़े और 14 हजार 417 से ज्यादा ठीक भी हो गए। इसके साथ ही कुल संक्रमितों की संख्या 6 लाख 49 हजार 889 हो गई है। महाराष्ट्र में एक दिन में सबसे ज्यादा 6 हजार 364 मामले बढ़ गए। वहीं, तमिलनाडु में 1 लाख से अधिक मरीज हो गए। यहां, एक दिन में कोरोना के 4 हजार 329 नए मरीज सामने आए। उत्तरप्रदेश में भी कोरोना के मामलों में अब तेजी आ गई है। यहां, शुक्रवार को एक दिन में 972 संक्रमित मिले। यहां केस बढ़कर 25 से ज्यादा हो गए हैं।

तमिलनाडु में कोरोना के 1 लाख से ज्यादा मरीज हो गए है। इसके साथ तमिलनाडु भारत का दूसरा सबसे ज्यादा मरीजों वाला राज्य बन गया है। शुक्रवार को राज्य में कोरोना के 4 हजार 329 नए मामले सामने आए। इसी के साथ राज्य में कोरोना रोगियों की कुल संख्या 1,02,721 हो गई है। सबसे ज्यादा 2 हजार 82 केस राज्य की राजधानी चेन्नई से आए हैं। तमिलनाडु की राजधानी चेन्नई में सबसे ज्यादा 64 हजार 689 लोग संक्रमित हैं। गौरतलब है कि एक लाख कोरोना मरीजों के आंकड़े को सबसे पहले महाराष्ट्र ने छुआ था। महाराष्ट्र भारत में कोरोना से सर्वाधिक प्रभावित राज्य है।

तमिलनाडु सरकार ने 30 जून को कोरोना वायरस के मद्देनजर लगाए गए लॉकडाउन को 31 जुलाई तक बढ़ाने का फैसला लिया था। वहीं चेन्नई और कांचीपुरम, चेंगलपट्टु और थिरुवल्लुवर सहित मदुरै और ग्रेटर चेन्नई पुलिस सीमा में 5 जुलाई तक के लिए पूर्ण लॉकडाउन रहेगा। बढ़ते मामलों के मद्देनजर चेन्नई ने माइक्रोलेवल प्लान तैयार किया है। इसके तहत चेन्नई के हर वार्ड में 200 बेड का एक कोरोना हेल्थकेयर सेंटर तैयार किया जा रहा है। चेन्नई म्युनिसिपल कॉरपोरेशन डोर टू डोर सर्वे कर रहा है। 400 से ज्यादा बुखार नापने वाले कैंप बनाए गए हैं। साथ ही दस नए सैंपल कलेक्शन सेंटर तैयार किए गए हैं। कॉरपोरेशन कमिश्नर जी प्रकाश के मुताबिक चेन्नई में पीक के दौरान तीस से पैंतीस हजार बेड की आवश्यकता पड़ सकती है।

महाराष्ट्र में कोरोना के बढ़ते मामले अब टेंशन बढ़ा रहे है। शुक्रवार को महाराष्ट्र में कोरोना वायरस के 6 हजार 364 नए केस सामने आए हैं। इसके साथ ही प्रदेश में संक्रमितों की कुल संख्या बढ़ कर 1 लाख 92 हजार 990 हो गयी है। इसमें से 79 हजार 911 एक्टिव केस हैं और 1 लाख 4 हजार 687 लोगों को इलाज के बाद ठीक होने के बाद अस्पताल से डिस्चार्ज किया जा चुका है। प्रदेश के स्वास्थ्य विभाग ने इसकी जानकारी दी। विभाग ने कहा है कि प्रदेश में महामारी से 198 लोगों की मौत हो गयी है जिससे मरने वाले लोगों की संख्या बढ़ कर 8 हजार 376 हो गयी है। मुंबई में 24 घंटे में कोरोना पॉजिटिव 1 हजार 375 नए केस मिले हैं और 73 कोरोना मरीजों की मौत हुई है। मुंबई में अब तक कुल केस 82 हजार 74 और कुल मौत 4 हजार 762 हैं। मुंबई की सबसे बड़ी झुग्गी बस्ती में शुक्रवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 8 नये मामले आने के साथ ही यहां संक्रमितों की संख्या बढ़ कर 2 हजार 309 हो गयी है। बृहन्मुंबई महानगर निगम ने इसकी जानकारी दी है। स्थानीय निकाय ने हालांकि,पिछले कुछ दिनों से बिना किसी कारण बताये झुग्गी क्षेत्र में मृतकों का आंकड़ा देना बंद कर दिया है। बीएमसी के अधिकारियों ने बताया कि धारावी में अब केवल 551 लोग हैं जिनका इलाज चल रहा है जबकि 1 हजार 672 को इलाज के बाद अस्पताल से छुट्टी दी जा चुकी है। कोरोना संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए ठाणे और दो अन्य नगर निकायों में 10 दिन का पूर्ण लॉकडाउन लगा दिया गया है।

coronavirus,coronavirus cases in india,india covid 19 patient,news

राजस्थान में शुक्रवार को कोरोना के 390 नए मरीज सामने आए। इनमें जोधपुर में 57, जयपुर में 51, भरतपुर में 34, प्रतापगढ़ और कोटा में 32-32, सीकर में 30, बीकानेर में 28, सिरोही में 24, अजमेर में 21, दौसा में 20, उदयपुर में 17, नागौर में 13, हनुमानगढ़ में 7, राजसमंद में 7, अलवर में 4, झुंझुनू और चूरू में 3-3, सवाई माधोपुर और बाड़मेर में 2-2, करौली, भीलवाड़ा और टोंक में 1-1 संक्रमित मिला। जिसके बाद कुल संक्रमितों का आंकड़ा 19 हजार 52 पहुंच गया। वहीं, 10 लोगों की मौत हो गई। इनमें धौलपुर में 3, सिरोही में 2, भरतपुर, बीकानेर, डूंगरपुर, अजमेर और दूसरे राज्य से आए एक-एक की मौत हुई। जिसके बाद कुल मौत का आंकड़ा 440 पहुंच गया।

उत्तर प्रदेश में कोरोना संक्रमण के मामले पिछले कुछ दिनों से तेज हो गए है। राज्य में पिछले 24 घंटे में कोरोना के सर्वाधिक 982 नए मामले सामने आए हैं। इसके साथ ही संक्रमितों की संख्या 25 हजार के पार हो गई है। राज्य के प्रमुख स्वास्थ्य सचिव अमित मोहन प्रसाद ने बताया कि बीते 24 घंटे में आए 982 नए मामलों के साथ अब यूपी में कोरोना संक्रमितों की संख्या 25 हजार 797 हो गई है। वहीं अभी तक कुल 17 हजार 597 लोग इलाज के बाद पूर्णतः उपचारित हो चुके हैं। वर्तमान में राज्य में कोरोना के 7 हजार 451 सक्रिय मामले हैं, जिनका अलग-अलग अस्पतालों में इलाज चल रहा है। बता दे, इससे पहले गुरुवार को एक दिन में रिकॉर्ड 817 नए मामले दर्ज हुए थे। राज्य में इस महामारी की चपेट में आकर मरने वालों की संख्या अब 749 हो गई है।

बिहार में कोरोना मरीजों की संख्या में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। पिछले 24 घने में 429 नए मामले मिलने के साथ ही प्रदेश में कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़कर 11 हजार 111 हो गयी और कोरोना संक्रमित मरीज की मौत की संख्या बढ़कर 84 हो गई है। स्वास्थ्य विभाग से जारी आंकड़ों के अनुसार राज्य में अबतक 8 हजार 211 संक्रमित मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। ठीक होने वाले मरीजों का मरीजों की संख्या 75.25 प्रतिशत है। मिली जानकारी के अनुसार पिछले 24 घंटे में ही 217 कोरोना संक्रमितों ने कोरोना वायरस (Corona virus) को मात दी और स्वस्थ हो गए।

बता दे, देश में अब तक 3.86 लाख मरीज ठीक भी हो चुके हैं। शुक्रवार को रिकवरी रेट 60% के पार हो गया। अब तक देश में 60.73% मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। पिछले 10 दिनों में इसमें 4% का इजाफा हुआ है। 24 जून को रिकवरी रेट 56% था।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

राम मंदिर जाने की तारीख तय, परिवार के साथ अयोध्या पहुंचेंगे अखिलेश यादव
राम मंदिर जाने की तारीख तय, परिवार के साथ अयोध्या पहुंचेंगे अखिलेश यादव
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
'रामायण' की रिलीज से 'जेलर 2' की कमाई को झटका, 23वें दिन सिर्फ 60 लाख रुपये का कलेक्शन
'रामायण' की रिलीज से 'जेलर 2' की कमाई को झटका, 23वें दिन सिर्फ 60 लाख रुपये का कलेक्शन
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका