न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

कानपुर / 24 घंटे में 104 मरीज सामने आए, 7 लोगों ने इलाज के दौरान तोड़ा दम

शनिवार देर रात स्वास्थ्य विभाग की तरफ से जारी रिपोर्ट के अनुसार कानपुर में शुक्रवार को 7 कोरोना संक्रमितों की इलाज के दौरान मौत हो गई।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Sun, 19 Jul 2020 3:41:01

कानपुर / 24 घंटे में 104 मरीज सामने आए, 7 लोगों ने इलाज के दौरान तोड़ा दम

उत्तरप्रदेश में शनिवार को 1 हजार 873 नए मरीज मिले। यह एक दिन में मिले मरीजों की दूसरी सबसे बड़ी संख्या है। इससे पहले 16 जुलाई को रिकॉर्ड 2 हजार 83 रोगी मिले थे। उधर, उत्तर प्रदेश के कानपुर में कोरोना का कहर तेजी से बढ़ रहा है। यहां लगातार दूसरे दिन कोरोना के 100 से ज्यादा मरीज सामने आए। शनिवार देर रात स्वास्थ्य विभाग की तरफ से जारी रिपोर्ट के अनुसार कानपुर में शुक्रवार को 7 कोरोना संक्रमितों की इलाज के दौरान मौत हो गई। इनमें किशोरी, युवती समेत बुजुर्ग शामिल हैं। वहीं, शनिवार को जिले में एक दिन में रिकाॅर्ड 104 कोरोना पॉजिटिव आए हैं। हालांकि चार कोविड हॉस्पिटल से 39 मरीजों को स्वस्थ होने पर डिस्चार्ज कर दिया गया। लगातार 2 दिन से 100 का आंकड़ा पार कर मिल रहे संक्रमित मरीजों को लेकर जिला प्रशासन के साथ-साथ स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी चिंतित हो गए हैं। लोगों से स्वास्थ्य विभाग प्रचार प्रसार के माध्यम से अपील भी कर रहा है कि बेवजह घर से ना निकले और कोविडा के नियमों का पालन करें।

जिले में अब तक 2 हजार 321 संक्रमित मिले हैं, इनमें 1 हजार 277 स्वस्थ हो चुके हैं तो 118 मरीजों की मौत हो चुकी है। अब एक्टिव केस 926 हैं।

बैंक के 6 कर्मचारी पॉजिटिव

उधर, बैंक ऑफ बड़ौदा की चुन्नीगंज शाखा एक बैंक कर्मचारी के पॉजिटिव निकलने में दो दिन पहले बंद की गई थी।जांच में 6 कर्मचारी पॉजिटिव पाए गए हैं। बैंक की विनोबा नगर शाखा के भी दो कर्मचारी पॉजिटिव आए हैं।बैंक एक सप्ताह से बंद है। बैंक के डीजीएम बीआर धीमान के मुताबिक नियम के अनुसार ही अब इन शाखाओं को खोला जाएगा।

इन क्षेत्रों के संक्रमित

एचएएल कॉलोनी, कैंट,भौंती, घूमनी बाजार, फेथफुलगंज,हरबंस मोहाल, गडरिया मोहाल,काजी खेड़ा, हरजिंदर नगर, कबाड़ी मार्केट, कछियाना, भगवतदास घाट, रायपुरवा, छोटी जूही, मोती नगर, इंदिरा नगर, फजलगंज, लाल बंगला, भन्नानापुरवा, विजय नगर, काकादेव,पटकापुर, टीपी नगर, ग्वालटोली,नसीमाबाद,कैनाल रोड,किदवई नगर, कौशलपुरी, राममोहन का हाता,एल्डिको गार्डन, स्वरूप नगर,आर्य नगर, रतनलाल नगर में संक्रमित पाए गए हैं।

इसके अलावा मेडिकल कॉलेज परिसर,कुरसवां,सहाय नगर, हंसपुरम, फीलखाना,नवाबगंज, परम पुरवा, जुजबाग,कृष्णा नगर, गांधीग्राम, पनकी, आनंद बाग, चंद्रनगर, रतनलाल नगर,बर्रा 2, बरा 7, बर्रा 8, साहब नगर,आरके पुरम, गीता नगर, बारासिरोही,बिल्हौर, बाबू पुरवा, मसवानपुर,श्याम नगर, जरौली, गुजैनी, कच्ची बस्ती, सादुल्लापुर, रामपुरम, सफीपुर, राजीव नगर, नेहरू नगर, और अरमपुर में पाए गए हैं।

बता दे,उत्तर प्रदेश में अब तक कोरोना के 47 हजार से ज्यादा मामले सामने आ चुके है। वहीं, 1108 लोगों की मौत भी हो चुकी है। उत्तर प्रदेश में कोरोना के बढ़ते कदम अब मुख्यमंत्री कार्यालय तक पहुंच गए है। यहां तैनात कर्मचारी कोरोना संक्रमित पाया गया है। कार्यालय में कोरोना संक्रमित मिलने के बाद सीएमओ दफ्तर को अगले 48 घंटे के लिये सील कर दिया गया है। वहीं डीजीपी मुख्यालय भी कोरोना की चपेट में है। यहां तैनात एक और आईपीएस स्तर का अधिकारी कोरोना संक्रमित पाया गया है।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

अभिजीत दिपके बोले- आंदोलन के बड़े फैसले आशुतोष रांका और सौरव दास लेते थे, दिवाली तक CJP का प्रदर्शन नहीं
अभिजीत दिपके बोले- आंदोलन के बड़े फैसले आशुतोष रांका और सौरव दास लेते थे, दिवाली तक CJP का प्रदर्शन नहीं
‘गाड़ी में घुमाकर बदनाम किया, अब ऐसा सबक सिखाऊंगी कि…’, शिवा शर्मा को धमकाने वाले श्रद्धा दुबे के 2 कथित ऑडियो वायरल
‘गाड़ी में घुमाकर बदनाम किया, अब ऐसा सबक सिखाऊंगी कि…’, शिवा शर्मा को धमकाने वाले श्रद्धा दुबे के 2 कथित ऑडियो वायरल
अभिजीत दीपके ने क्यों रोका CJP का आंदोलन? रांका-दास की गिरफ्तारी या बांग्लादेश से तुलना की चिंता
अभिजीत दीपके ने क्यों रोका CJP का आंदोलन? रांका-दास की गिरफ्तारी या बांग्लादेश से तुलना की चिंता
रेस कोर्स मस्जिद को खाली कराने के नोटिस पर ओवैसी का विरोध, किरेन रिजिजू से की तत्काल हस्तक्षेप की मांग
रेस कोर्स मस्जिद को खाली कराने के नोटिस पर ओवैसी का विरोध, किरेन रिजिजू से की तत्काल हस्तक्षेप की मांग
वियतनाम जाने के आरोपों के बीच राहुल गांधी की नई तस्वीर आई सामने, प्रियंका गांधी के साथ Vision IAS के छात्रों से की मुलाकात
वियतनाम जाने के आरोपों के बीच राहुल गांधी की नई तस्वीर आई सामने, प्रियंका गांधी के साथ Vision IAS के छात्रों से की मुलाकात
चलती बाइक पर अचानक फटा मोबाइल, सड़क पर गिरा युवक; अस्पताल में तोड़ा दम
चलती बाइक पर अचानक फटा मोबाइल, सड़क पर गिरा युवक; अस्पताल में तोड़ा दम
पश्चिम बंगाल में टैक्स फ्री होगी रणबीर कपूर की ‘रामायण’, विजयादशमी पर CM शुभेंदु अधिकारी ने किया ऐलान
पश्चिम बंगाल में टैक्स फ्री होगी रणबीर कपूर की ‘रामायण’, विजयादशमी पर CM शुभेंदु अधिकारी ने किया ऐलान
अभिजीत दीपके ने उद्धव ठाकरे को कहा धन्यवाद, सौरव दास और आशुतोष रांका की हिरासत पर आज हाई कोर्ट में सुनवाई
अभिजीत दीपके ने उद्धव ठाकरे को कहा धन्यवाद, सौरव दास और आशुतोष रांका की हिरासत पर आज हाई कोर्ट में सुनवाई
पंजाब में 3 लाख सरकारी कर्मचारियों की दो दिन की हड़ताल, रोडवेज की 3,000 से ज्यादा बसों पर पड़ सकता है असर
पंजाब में 3 लाख सरकारी कर्मचारियों की दो दिन की हड़ताल, रोडवेज की 3,000 से ज्यादा बसों पर पड़ सकता है असर
अखिलेश यादव कल रामपुर में आजम खां से करेंगे मुलाकात, जेल में 45 मिनट होगी बातचीत; ओम प्रकाश राजभर ने साधा निशाना
अखिलेश यादव कल रामपुर में आजम खां से करेंगे मुलाकात, जेल में 45 मिनट होगी बातचीत; ओम प्रकाश राजभर ने साधा निशाना
‘रिजीम चेंज’ की आशंका पर बोले CM शुभेंदु अधिकारी, बांग्लादेश जैसे हालात को लेकर दी प्रतिक्रिया
‘रिजीम चेंज’ की आशंका पर बोले CM शुभेंदु अधिकारी, बांग्लादेश जैसे हालात को लेकर दी प्रतिक्रिया
शिवा शर्मा हत्याकांड: पुलिस को चकमा देकर लखनऊ पहुंची श्रद्धा दुबे, हाई कोर्ट में बेल की अर्जी; अफसरों पर गिरी गाज
शिवा शर्मा हत्याकांड: पुलिस को चकमा देकर लखनऊ पहुंची श्रद्धा दुबे, हाई कोर्ट में बेल की अर्जी; अफसरों पर गिरी गाज
गोल्डन टेंपल में अरदास करते हुए भावुक हुईं सारा अली खान, आयुष्मान खुराना के साथ लिया वाहेगुरु का आशीर्वाद
गोल्डन टेंपल में अरदास करते हुए भावुक हुईं सारा अली खान, आयुष्मान खुराना के साथ लिया वाहेगुरु का आशीर्वाद
अखिलेश यादव ने SIR में मतदाता सूची की गड़बड़ियों पर उठाए सवाल, चुनाव आयोग पर लगाया गंभीर लापरवाही का आरोप
अखिलेश यादव ने SIR में मतदाता सूची की गड़बड़ियों पर उठाए सवाल, चुनाव आयोग पर लगाया गंभीर लापरवाही का आरोप