न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

उत्तर प्रदेश में 1196 और दिल्ली में मिले 2033 नए मरीज

उत्तर प्रदेश में कोरोना वायरस के तेजी से मामले सामने आ रहे हैं। पिछले 24 घंटे में राज्य में 1 हजार 196 नए मरीज बढ़े हैं। इसके बाद अब कुल संक्रमितों की संख्या 31 हजार 156 हो गई है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Wed, 08 Jul 2020 10:13:57

उत्तर प्रदेश में 1196 और दिल्ली में मिले 2033 नए मरीज

उत्तर प्रदेश में कोरोना वायरस के तेजी से मामले सामने आ रहे हैं। पिछले 24 घंटे में राज्य में 1 हजार 196 नए मरीज बढ़े हैं। इसके बाद अब कुल संक्रमितों की संख्या 31 हजार 156 हो गई है। अब तक 845 मरीजों की मौत हुई है। जबकि, 9 हजार 980 मरीजों का इलाज जारी है। राहत की बात है कि 20 हजार 331 मरीज स्वस्थ होकर घरों को लौट चुके हैं।

इसी बीच बुधवार को कुशीनगर से एक ऐसी खबर आई है, जिसने सिस्टम की पोल खोल दी है। यहां मंगलवार रात मुंबई से लौटे शख्स की मौत हो गई। इसके बाद अपनों ने दूरी बना ली। वहीं, सूचना पाकर जब एंबुलेंस चालक पहुंचा तो उसके पास पीपीई किट नहीं थी। जिले स्तर के अधिकारियों को सूचना दी गई है।

दरअसल, पटहेरवा थाना क्षेत्र के भठवा भगत टोला निवासी 35 साल का एक शख्य मुंबई में नौकरी करता था। वह मंगलवार शाम गांव पहुंचा था। जहां घर में खाना खाने के बाद सो गया। बुधवार सुबह जब 10 बजे तक वह बिस्तर से नहीं उठा तो उसके पिता ने आवाज देकर जगाने की कोशिश की। लेकिन कोई हरकत न देख स्वास्थ्य विभाग को सूचना दी गई। कुछ देर बाद एंबुलेंस कर्मी मौके पर पहुंचे। उन्होंने उसे मरा हुआ बताकर छूने से मना कर दिया। एंबुलेंस चालक ने कहा- वे बीमार व्यक्ति होने की सूचना पर आए थे। लेकिन यहां शव पड़ा हुआ है। बिना पीपीई किट नहीं छू सकते। आखिरकार स्वास्थ्य विभाग को फिर से जानकारी दी गई है।लेकिन टीम अभी नहीं पहुंची है।

दिल्ली में मिले 2033 नए मरीज

उधर दिल्ली की बात करे तो यहां पिछले 24 घंटे में कोरोना के 2 हजार 33 नए मामले सामने आए हैं, तो इस दौरान 48 लोगों ने दम तोड़ा है। वहीं, संक्रमितों की संख्‍या बढ़कर 1 लाख 2 हजार 831 गयी है। इसके अलावा कोरोना वायरस की इस महामारी की वजह से अब तक 3 हजार 213 लोग अपनी जान गंवा चुके हैं। जबकि बुधवार को दिल्‍ली में 9 हजार 461 आरटी-पीसीआर (RT-PCR) और 12 हजार 567 रेपिड एंटीजन टेस्‍टकिए गए हैं। कुल मिलाकर दिल्‍ली में आज 22 हजार 28 टेस्‍ट हुए हैं। इस समय दिल्‍ली में कोरोना के 23 हजार 452 एक्टिव केस हैं। जबकि मंगलवार को यह संख्‍या 25 हजार 449 थी। वहीं, अब तक 78 हजार 199 लोग कोविड-19 की महामारी को मात देकर घर लौट चुके हैं। राहत की बात ये है कि आज 3 हजार 982 मरीज ठीक होकर अस्पताल से डिस्‍चार्ज कर दिए गए है। आपको बता दें कि दिल्ली में 23 जून को सर्वाधिक 3 हजार 947 मामले सामने आये थे। यह किसी एक दिन की सबसे अधिक संख्या थी।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

कॉकपिट में पायलटों की लड़ाई, 30 हजार फीट से तेजी से नीचे आया विमान; 7500 कोड ने मचाया हड़कंप, फिर तबुक में लैंडिंग
कॉकपिट में पायलटों की लड़ाई, 30 हजार फीट से तेजी से नीचे आया विमान; 7500 कोड ने मचाया हड़कंप, फिर तबुक में लैंडिंग
केजरीवाल की CJP से अपील, ज्ञानेश कुमार नहीं सीधे पीएम मोदी के इस्तीफे की मांग करें; 2 अक्टूबर से आंदोलन की तैयारी
केजरीवाल की CJP से अपील, ज्ञानेश कुमार नहीं सीधे पीएम मोदी के इस्तीफे की मांग करें; 2 अक्टूबर से आंदोलन की तैयारी
जोधपुर से गोरखपुर के बीच चलेगी पूजा स्पेशल ट्रेन, दिल्ली-मुरादाबाद-बरेली समेत इन शहरों से होकर जाएगी; जानें पूरा शेड्यूल
जोधपुर से गोरखपुर के बीच चलेगी पूजा स्पेशल ट्रेन, दिल्ली-मुरादाबाद-बरेली समेत इन शहरों से होकर जाएगी; जानें पूरा शेड्यूल
जालंधर रैली में अमित शाह का ऐलान, 31 दिसंबर 2029 तक पंजाब को चिट्टा मुक्त करने का वादा; AAP सरकार पर भी साधा निशाना
जालंधर रैली में अमित शाह का ऐलान, 31 दिसंबर 2029 तक पंजाब को चिट्टा मुक्त करने का वादा; AAP सरकार पर भी साधा निशाना
‘CJP का मकसद कांग्रेस को फायदा पहुंचाना’, देवेंद्र फडणवीस ने अभिजीत दीपके पर लगाए गंभीर आरोप
‘CJP का मकसद कांग्रेस को फायदा पहुंचाना’, देवेंद्र फडणवीस ने अभिजीत दीपके पर लगाए गंभीर आरोप
लग्जरी कार नहीं, ऑटो रिक्शा से ‘धर्मन’ के सेट पर पहुंचे रजनीकांत, फैंस की भीड़ ने घेरा तो खुद बाहर आकर किया अभिवादन
लग्जरी कार नहीं, ऑटो रिक्शा से ‘धर्मन’ के सेट पर पहुंचे रजनीकांत, फैंस की भीड़ ने घेरा तो खुद बाहर आकर किया अभिवादन
मेरठ के नीले ड्रम हत्याकांड में मुस्कान और साहिल दोषी करार, 126 पेशियों और 22 से ज्यादा गवाहों के बाद आया फैसला
मेरठ के नीले ड्रम हत्याकांड में मुस्कान और साहिल दोषी करार, 126 पेशियों और 22 से ज्यादा गवाहों के बाद आया फैसला
पूर्व IAS दिव्या मित्तल के राजनीति में आने के बीच अखिलेश यादव का बयान, बोले- ‘हरा और लाल गमछा डालना पड़ेगा’
पूर्व IAS दिव्या मित्तल के राजनीति में आने के बीच अखिलेश यादव का बयान, बोले- ‘हरा और लाल गमछा डालना पड़ेगा’
‘जानामाज नहीं तो बिग बॉस नहीं’... आसिफ खान ने शो में आने से पहले मेकर्स के सामने रख दी थी शर्त
‘जानामाज नहीं तो बिग बॉस नहीं’... आसिफ खान ने शो में आने से पहले मेकर्स के सामने रख दी थी शर्त
शहजाद पूनावाला से भिड़ना सिवेत तोमर को पड़ा भारी, ‘राइज एंड फॉल 2’ से बाहर होते ही बोले- ‘मैं अपनी बात पर अडिग रहूंगा’
शहजाद पूनावाला से भिड़ना सिवेत तोमर को पड़ा भारी, ‘राइज एंड फॉल 2’ से बाहर होते ही बोले- ‘मैं अपनी बात पर अडिग रहूंगा’
केतन हत्याकांड में चार्जशीट का दावा, धक्का देने के बाद सिया ने पैर पर मारी थी लात
केतन हत्याकांड में चार्जशीट का दावा, धक्का देने के बाद सिया ने पैर पर मारी थी लात
बंगाल SIR पर सुप्रीम कोर्ट ने जल्द सुनवाई से किया इनकार, 6 अक्टूबर के उपचुनाव से पहले 37 लाख से ज्यादा अपीलें लंबित
बंगाल SIR पर सुप्रीम कोर्ट ने जल्द सुनवाई से किया इनकार, 6 अक्टूबर के उपचुनाव से पहले 37 लाख से ज्यादा अपीलें लंबित
फहद अहमद से शादी से पहले मां बनना चाहती थीं स्वरा भास्कर, दो बार IVF की कोशिश का किया खुलासा
फहद अहमद से शादी से पहले मां बनना चाहती थीं स्वरा भास्कर, दो बार IVF की कोशिश का किया खुलासा
श्राद्ध में कौवों के लिए क्यों निकाला जाता है खाना? पितरों से क्या है इसका धार्मिक संबंध, जानें
श्राद्ध में कौवों के लिए क्यों निकाला जाता है खाना? पितरों से क्या है इसका धार्मिक संबंध, जानें