न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

उत्तर प्रदेश / 1685 नए कोरोना मरीज आए सामने, एक हजार के पार पहुंची मृतकों की संख्या

उत्तर प्रदेश में पिछले 24 घंटे में कोरोना संक्रमण के 1 हजार 685 नए मामले सामने आए हैं जबकि, 29 और मरीजों की मौत के साथ मृतकों की संख्या बुधवार को एक हजार का आंकडा पार कर गई।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Wed, 15 Jul 2020 9:24:50

उत्तर प्रदेश / 1685 नए कोरोना मरीज आए सामने, एक हजार के पार पहुंची मृतकों की संख्या

उत्तर प्रदेश में पिछले 24 घंटे में कोरोना संक्रमण के 1 हजार 685 नए मामले सामने आए हैं जबकि, 29 और मरीजों की मौत के साथ मृतकों की संख्या बुधवार को एक हजार का आंकडा पार कर गई। अपर मुख्य सचिव (चिकित्सा एवं स्वास्थ्य) अमित मोहन प्रसाद ने बताया कि पिछले 24 घंटे में संक्रमण के 1685 नए मामले सामने आए हैं। आज 29 और लोगों की मौत हो गई। इन मौतों के साथ प्रदेश में मृतकों की संख्या 1012 तक पहुंच चुकी है।

अमित मोहन प्रसाद ने कहा 14,628 संक्रमित मरीजों का इलाज किया जा रहा है। इस बीच 25,743 लोग पूरी तरह ठीक होकर अस्पतालों से घर जा चुके हैं। उन्होंने बताया कि आइसोलेशन वार्ड में 14, 635 लोगों को रखा गया है, जिनका विभिन्न अस्पतालों और मेडिकल कॉलेजों में इलाज चल रहा है।

अमित मोहन ने बताया कि जिन लोगों में कोरोना संक्रमण को लेकर ज्यादा लक्षण नजर आते हैं, उन्हें भी आइसोलेशन वार्ड में रखा जाता है जबकि क्वारंटाइन सेंटरों में उन लोगों को रखा जाता है, जिनके बारे में संदेह होता है कि इन्हें वायरस का संक्रमण हो सकता है। ऐसे में उनके नमूने लेकर जांच की जाती है और उन्हें अस्पताल में नहीं बल्कि अलग 'केंद्र' में रखा जाता है।

45 हजार से ज्यादा हुई जांच

प्रसाद ने बताया कि प्रदेश में मंगलवार को जांच का एक नया मुकाम हासिल किया गया और कुल 45,302 नमूनों की जांच की गई। इस प्रकार प्रदेश में अब तक 12 लाख 77 हजार 241 नमूनों की जांच हो चुकी है। उन्होंने बताया कि देश में सर्वाधिक जांच करने वाले राज्यों में यूपी तीसरे स्थान पर हैं। छह लाख लोगों की जांच करने में पहले चार महीने लगे थे (24 जून तक)। उन्होंने बताया कि उसके बाद के छह लाख जांच केवल 20 दिनों में की गई है।

अमित मोहन प्रसाद ने बताया कि जांच की संख्या में तमिलनाडु और महाराष्ट्र उत्तर प्रदेश से आगे हैं और उम्मीद जताई कि प्रदेश जल्दी ही दूसरे स्थान पर आ सकता है। अपर मुख्य सचिव ने कहा कि प्रदेश में जांच क्षमता में काफी बढ़ोतरी की गई है और जांच की स्थिति में अप्रत्याशित सुधार हुआ है। प्रसाद ने बताया कि प्रति संक्रमित मामले के हिसाब से जांच के मामले में भी हम बहुत अच्छी स्थिति में आ गए हैं। बड़े राज्य जैसे तमिलनाडु और महाराष्ट्र, जहां बहुत ज्यादा मामले हैं, हम प्रति संक्रमित मामले के लिहाज से उनसे अधिक संख्या में जांच कर रहे हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

कॉकपिट में पायलटों की लड़ाई, 30 हजार फीट से तेजी से नीचे आया विमान; 7500 कोड ने मचाया हड़कंप, फिर तबुक में लैंडिंग
कॉकपिट में पायलटों की लड़ाई, 30 हजार फीट से तेजी से नीचे आया विमान; 7500 कोड ने मचाया हड़कंप, फिर तबुक में लैंडिंग
केजरीवाल की CJP से अपील, ज्ञानेश कुमार नहीं सीधे पीएम मोदी के इस्तीफे की मांग करें; 2 अक्टूबर से आंदोलन की तैयारी
केजरीवाल की CJP से अपील, ज्ञानेश कुमार नहीं सीधे पीएम मोदी के इस्तीफे की मांग करें; 2 अक्टूबर से आंदोलन की तैयारी
जोधपुर से गोरखपुर के बीच चलेगी पूजा स्पेशल ट्रेन, दिल्ली-मुरादाबाद-बरेली समेत इन शहरों से होकर जाएगी; जानें पूरा शेड्यूल
जोधपुर से गोरखपुर के बीच चलेगी पूजा स्पेशल ट्रेन, दिल्ली-मुरादाबाद-बरेली समेत इन शहरों से होकर जाएगी; जानें पूरा शेड्यूल
जालंधर रैली में अमित शाह का ऐलान, 31 दिसंबर 2029 तक पंजाब को चिट्टा मुक्त करने का वादा; AAP सरकार पर भी साधा निशाना
जालंधर रैली में अमित शाह का ऐलान, 31 दिसंबर 2029 तक पंजाब को चिट्टा मुक्त करने का वादा; AAP सरकार पर भी साधा निशाना
‘CJP का मकसद कांग्रेस को फायदा पहुंचाना’, देवेंद्र फडणवीस ने अभिजीत दीपके पर लगाए गंभीर आरोप
‘CJP का मकसद कांग्रेस को फायदा पहुंचाना’, देवेंद्र फडणवीस ने अभिजीत दीपके पर लगाए गंभीर आरोप
लग्जरी कार नहीं, ऑटो रिक्शा से ‘धर्मन’ के सेट पर पहुंचे रजनीकांत, फैंस की भीड़ ने घेरा तो खुद बाहर आकर किया अभिवादन
लग्जरी कार नहीं, ऑटो रिक्शा से ‘धर्मन’ के सेट पर पहुंचे रजनीकांत, फैंस की भीड़ ने घेरा तो खुद बाहर आकर किया अभिवादन
मेरठ के नीले ड्रम हत्याकांड में मुस्कान और साहिल दोषी करार, 126 पेशियों और 22 से ज्यादा गवाहों के बाद आया फैसला
मेरठ के नीले ड्रम हत्याकांड में मुस्कान और साहिल दोषी करार, 126 पेशियों और 22 से ज्यादा गवाहों के बाद आया फैसला
पूर्व IAS दिव्या मित्तल के राजनीति में आने के बीच अखिलेश यादव का बयान, बोले- ‘हरा और लाल गमछा डालना पड़ेगा’
पूर्व IAS दिव्या मित्तल के राजनीति में आने के बीच अखिलेश यादव का बयान, बोले- ‘हरा और लाल गमछा डालना पड़ेगा’
‘जानामाज नहीं तो बिग बॉस नहीं’... आसिफ खान ने शो में आने से पहले मेकर्स के सामने रख दी थी शर्त
‘जानामाज नहीं तो बिग बॉस नहीं’... आसिफ खान ने शो में आने से पहले मेकर्स के सामने रख दी थी शर्त
शहजाद पूनावाला से भिड़ना सिवेत तोमर को पड़ा भारी, ‘राइज एंड फॉल 2’ से बाहर होते ही बोले- ‘मैं अपनी बात पर अडिग रहूंगा’
शहजाद पूनावाला से भिड़ना सिवेत तोमर को पड़ा भारी, ‘राइज एंड फॉल 2’ से बाहर होते ही बोले- ‘मैं अपनी बात पर अडिग रहूंगा’
केतन हत्याकांड में चार्जशीट का दावा, धक्का देने के बाद सिया ने पैर पर मारी थी लात
केतन हत्याकांड में चार्जशीट का दावा, धक्का देने के बाद सिया ने पैर पर मारी थी लात
बंगाल SIR पर सुप्रीम कोर्ट ने जल्द सुनवाई से किया इनकार, 6 अक्टूबर के उपचुनाव से पहले 37 लाख से ज्यादा अपीलें लंबित
बंगाल SIR पर सुप्रीम कोर्ट ने जल्द सुनवाई से किया इनकार, 6 अक्टूबर के उपचुनाव से पहले 37 लाख से ज्यादा अपीलें लंबित
फहद अहमद से शादी से पहले मां बनना चाहती थीं स्वरा भास्कर, दो बार IVF की कोशिश का किया खुलासा
फहद अहमद से शादी से पहले मां बनना चाहती थीं स्वरा भास्कर, दो बार IVF की कोशिश का किया खुलासा
श्राद्ध में कौवों के लिए क्यों निकाला जाता है खाना? पितरों से क्या है इसका धार्मिक संबंध, जानें
श्राद्ध में कौवों के लिए क्यों निकाला जाता है खाना? पितरों से क्या है इसका धार्मिक संबंध, जानें