न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

उत्तरप्रदेश / 24 घंटे में 592 नए केस, 22 की मौत; अब तक 10 हजार से ज्यादा मरीज हुए स्वस्थ्य

उत्तरप्रदेश में शनिवार को कोरोना के 541 मरीज मिले, जबकि 22 लोगों ने दम तोड़ा। सबसे ज्यादा मेरठ में पांच लोगों की जान गई।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Sun, 21 Jun 2020 12:26:35

उत्तरप्रदेश / 24 घंटे में 592 नए केस, 22 की मौत; अब तक 10 हजार से ज्यादा मरीज हुए स्वस्थ्य

उत्तरप्रदेश में शनिवार को कोरोना के 541 मरीज मिले, जबकि 22 लोगों ने दम तोड़ा। सबसे ज्यादा मेरठ में पांच लोगों की जान गई। इसके अलावा कानपुर, गाजियाबाद, वाराणसी और हापुड़ में 02-02 और लखनऊ, प्रयागराज, संभल, मथुरा, मुजफ्फरनगर, इटावा, मैनपुरी, फर्रुखाबाद और बागपत का एक-एक मरीज ने दम तोड़ा है। हापुड़ में 65, कानपुर में 55, गाजियाबाद में 35, लखनऊ में 27, मेरठ में 19, जौनपुर में 16 संक्रमित मिले। प्रमुख सचिव स्वास्थ्य अमित मोहन प्रसाद ने बताया कि शुक्रवार को राज्य में 14 हजार 48 सैंपल की जांच की गई। अब तक कुल 5 लाख 42 हजार 972 टेस्ट किए जा चुके हैं। यहां कुल संक्रमितों की सख्या 17 हजार 194 हो गई है वहीं अब तक 529 लोगों की इस वायरस की वजह से मौत हो गई है।

उत्तर प्रदेश में अब तक कुल 10 हजार 369 मरीज स्वस्थ्य हो गए हैं। यानी 60 फीसदी मरीज ठीक हो चुके हैं। वहीं, प्रदेश सरकार ने बिना लक्षण वाले मरीजों के लिए नई डिस्चार्ज पॉलिसी बनाई है। अब बिना लक्षण वाले मरीज 10 दिन में डिस्चार्ज कर दिए जाएंगे। इसके अलावा निजी अस्पतालों में इलाज की दरें निर्धारित की गई हैं। ये दरें कोरोना के इलाज के लिए अधिकृत निजी अस्पतालों में स्वास्थ्य विभाग द्वारा भेजे गए मरीजों पर लागू होंगी। नई दरों के तहत आइसोलेशन बेड के लिए 1800 रुपए, एचडीयू के लिए 2700 रुपए, आईसीयू बिना वेंटिलेटर के साथ 4500 प्रतिदिन के हिसाब से भुगतान किया जाएगा। यह भुगतान सरकार की ओर से किया जाएगा। अस्पताल जितने मरीजों का इलाज कर सकेंगे, इसका बिल बाउचर बनाकर सीएमओ को देंगे।

वहीं बिना लक्षण वाले मरीजों के लिए भी सरकार ने गाडलाइन बनाई है। अब बिना लक्षण वाले मरीजों को 10 दिन में डिस्चार्ज कर दिया जाएगा। नई डिस्चार्ज पॉलिसी के तहत अगर बिना लक्षण वाले संक्रमित मरीजों में 10 दिनों तक कोई लक्षण नहीं दिखाई देता है तो ऐसे मरीजों को बिना जांच करवाए डिस्चार्ज कर दिया जाएगा। इसके बाद सात दिन होम क्वारैंटाइन में रहना होगा। स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक, ऐसे मरीज किसी को संक्रमित नहीं करते हैं।

यहां मिले 592 नए मरीज

हापुड़ में 65, कानपुर नगर में 55, नोएडा में 41, गाजियाबाद में 40, लखनऊ में 23, मेरठ में 20, जौनपुर, अलीगढ़ में 16-16, मुरादाबाद, रामपुर, संतकबीरनगर में 14-14, मथुरा, शामली में 13-13, वाराणसी, जालौन, बुलंदशहर, गाजीपुर में 11-11, कन्नौज, कुशीनगर में 10-10, आगरा, अमेठी, प्रयागराज, मुजफ्फरनगर में 9-9, हरदोई, औरैया में 8-8, गोरखपुर, बदायूं में 7-7, आजमगढ़, अमरोहा, एटा, झांसी, बिजनौर में 6-6, रायबरेली, फर्रुखाबाद, महोबा में 5-5, सहारनपुर, बाराबंकी, गोंडा, शाहजहांपुर में 4-4, फिरोजाबाद, इटावा, फतेहपुर, मिर्जापुर, भदोही, चंदौली में 3-3, सिद्धार्थनगर, संभल, सीतापुर, प्रतापगढ़, बरेली, कानपुर देहात में 2-2, देवरिया, उन्नाव, बागपत, श्रावस्ती, बांदा, हाथरस, पीलीभीत, मैनपुरी में 1-1 मरीज मिला।

लखनऊ में शनिवार को 23 नए कोरोना पॉजिटिव मिले। इनमें विधायकपुरम में रहने वाले पूर्व केंद्रीय मंत्री के बेटे, विवेकखंड निवासी एक बैंक मैनेजर और डायल 112 के पांच पुलिसकर्मी भी शामिल हैं। सभी को Covid-19 अस्पताल में भर्ती करवाने के साथ ही डायल 112 का कार्यालय और विपुल खंड स्थित बैंक ऑफ बड़ौदा सील कर दिया गया है।

कानपुर जिले में शनिवार को संक्रमण की चपेट में आने से पांच लोगों की मौत हो गई। संक्रमण से मरने वालों का आकड़ा 40 पहुंच गया है। एक दिन में रिकार्ड मौतें होने से स्वास्थ्य विभाग की बेचैनी बढ़ गई है। इसके साथ ही संक्रमण के 26 नए केस सामने आए हैं। शहर में संक्रमित मरीजों की संख्या 963 पहुंच गई है। वहीं 542 पेशेंट स्वस्थ होकर घरों को लौट चुके हैं और 367 एक्टिव केस हैं। जिनका उपचार कोविड-19 (Covid-19) अस्पतालों में चल रहा है।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

राम मंदिर जाने की तारीख तय, परिवार के साथ अयोध्या पहुंचेंगे अखिलेश यादव
राम मंदिर जाने की तारीख तय, परिवार के साथ अयोध्या पहुंचेंगे अखिलेश यादव
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
'रामायण' की रिलीज से 'जेलर 2' की कमाई को झटका, 23वें दिन सिर्फ 60 लाख रुपये का कलेक्शन
'रामायण' की रिलीज से 'जेलर 2' की कमाई को झटका, 23वें दिन सिर्फ 60 लाख रुपये का कलेक्शन
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका