न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

सऊदी अरब में 2 लाख लोग कोरोना वायरस से हो सकते हैं संक्रमित!

सऊदी अरब के स्वास्थ मंत्री ने आशंका जताई है कि नोवल कोरोना वयरस (Coronavirus) से देश में 10 हज़ार से 2 लाख लोग संक्रमित हो सकते हैं।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Tue, 07 Apr 2020 11:34:04

सऊदी अरब में 2 लाख लोग कोरोना वायरस से हो सकते हैं संक्रमित!

कोरोना वायरस से दुनियाभर में अब तक 14 लाख के लगभग लोग संक्रमित हो चुके हैं वहीं, 78000 से ज्यादा लोगों की इस वायरस की वजह से मौत हो गई है। सऊदी अरब की बात करे तो यहां संक्रमण के 2795 मामले सामने आए हैं और 41 लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं, सऊदी अरब के स्वास्थ मंत्री ने आशंका जताई है कि नोवल कोरोना वयरस (Coronavirus) से देश में 10 हज़ार से 2 लाख लोग संक्रमित हो सकते हैं। कोरोना महामारी की वजह से स्वास्थ मंत्री ने जनता से सोशल डिस्टेंसिंग की अपील करते हुए सरकार के निर्देशों का पालन करने को कहा है। बता दे, सऊदी अरब की 3 करोड़ की आबादी है। देश में तमाम कमर्शियल गतिविधियों पर रोक, उड़ान सेवा बंद करने के और राजधानी रियाद समेत प्रमुख शहरों में कर्फ्यू लगाने के बावजूद संक्रमण में कोई कमी नहीं आई है। सऊदी अरब में कोविड 19 के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं।

रॉयटर्स के मुताबिक स्वास्थ मंत्री तौफिक अल राबिया ने एक टीवी संबोधन में कहा कि, 'हम अपनी जिम्मेदारी की भावना को बढ़ाने और इस महामारी के प्रसार को रोकने के लिए दृढ़ संकल्प के साथ योगदान करने के लिए एक समाज के रूप में एक निर्णायक क्षण में आज खड़े हैं।' स्वास्थ मंत्री ने बताया कि लोग कोरोना महामारी को गंभीरता से नहीं ले रहे थे और सार्वजनिक स्थलों में उनका इकट्ठा होना और घरों से बाहर निकलना जारी था। जिस वजह से सोमवार रात से 24 घंटो का कर्फ्यू लगाना पड़ा है।

सऊदी अरब में 23 मार्च से पूरे देश में कर्फ्यू लागू कर दिया गया था। सऊदी अरब के मक्का, मदीना और रियाद जैसे शहरों में शुरुआत में 3 बजे शाम से कर्फ्यू लगाया गया था। हालांकि नए प्रतिबंधों के बावजूद राजधानी रियाद में मंगलवार सुबह भी बहुत सारे लोग सड़कों में घूमते नज़र आए। क्राउन प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान ने 1।86 बिलियन डॉलर का अनुदान कोरोना महामारी से लड़ने के लिए जारी किया है। सऊदी अरब ने ऐलान किया है देश में कोरोनावायरस से संक्रमित हर शख्स का निशुल्क उपचार किया जाएगा जिसका खर्च किंग सलमान उठाएंगे। वहीं अरब वर्ल्ड में सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था वाले सऊदी अरब की कोरोना की वजह से प्रभावित हुई अर्थव्यवस्था के बारे में वित्त मंत्रालय आने वाले समय में बड़े फैसले लेगा।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

भारत में जन्मीं नित्या रमन बनीं लॉस एंजिल्स की नई मेयर, करेन बास को हराकर रचा इतिहास
भारत में जन्मीं नित्या रमन बनीं लॉस एंजिल्स की नई मेयर, करेन बास को हराकर रचा इतिहास
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
SIR पर बहस को तैयार सरकार! अमित शाह ने राहुल गांधी को संसद में चर्चा की दी चुनौती
SIR पर बहस को तैयार सरकार! अमित शाह ने राहुल गांधी को संसद में चर्चा की दी चुनौती
₹2 करोड़ का फ्लैट बेच FD में लगाए पैसे, अब हर महीने औसतन मिल रहा ₹1.08 लाख ब्याज, समझे पूरी गणित
₹2 करोड़ का फ्लैट बेच FD में लगाए पैसे, अब हर महीने औसतन मिल रहा ₹1.08 लाख ब्याज, समझे पूरी गणित
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
रणबीर कपूर की 'रामायण' ने पहले दिन कमाए 64.85 करोड़, 'पठान' और 'एनिमल' को छोड़ा पीछे
रणबीर कपूर की 'रामायण' ने पहले दिन कमाए 64.85 करोड़, 'पठान' और 'एनिमल' को छोड़ा पीछे
‘दो जुड़वा बच्चों की बुआ बन जाओ’, सारा तेंदुलकर को जन्मदिन पर मिला ऐसा आशीर्वाद, हंस पड़ीं सचिन की बेटी
‘दो जुड़वा बच्चों की बुआ बन जाओ’, सारा तेंदुलकर को जन्मदिन पर मिला ऐसा आशीर्वाद, हंस पड़ीं सचिन की बेटी
तीन हफ्ते तक बॉक्स ऑफिस पर राज करने वाली ‘जेलर 2’ की रफ्तार थमी, 22वें दिन कमाए सिर्फ 1.60 करोड़ रुपये
तीन हफ्ते तक बॉक्स ऑफिस पर राज करने वाली ‘जेलर 2’ की रफ्तार थमी, 22वें दिन कमाए सिर्फ 1.60 करोड़ रुपये
'रामायण' के सेट पर राहा संग दिखे रणबीर कपूर, आलिया भट्ट ने शेयर कीं अनदेखी BTS तस्वीरें
'रामायण' के सेट पर राहा संग दिखे रणबीर कपूर, आलिया भट्ट ने शेयर कीं अनदेखी BTS तस्वीरें
सालभर स्वाद का मजा देगा घर का बना आंवले का अचार, जानें सही रेसिपी
सालभर स्वाद का मजा देगा घर का बना आंवले का अचार, जानें सही रेसिपी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
नहाने के बाद कुछ लोगों के शरीर से घंटों आती है अच्छी खुशबू, जानें उनकी बॉडी केयर का राज
नहाने के बाद कुछ लोगों के शरीर से घंटों आती है अच्छी खुशबू, जानें उनकी बॉडी केयर का राज
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका