न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

राजस्थान / आज मिले 115 नए पॉजिटिव केस, कुल मौतें 300 के पार; उदयपुर / 26 साल में पहली बार रद्द हुई प्रभु जगन्नाथ की रथयात्रा

राजस्थान में मंगलवार को कोरोना के 115 नए पॉजिटिव केस सामने आए।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Tue, 16 Jun 2020 12:59:46

राजस्थान / आज मिले 115 नए पॉजिटिव केस, कुल मौतें 300 के पार; उदयपुर / 26 साल में पहली बार रद्द हुई प्रभु जगन्नाथ की रथयात्रा

राजस्थान में मंगलवार को कोरोना के 115 नए पॉजिटिव केस सामने आए। इनमें भरतपुर में 68, जयपुर में 21, झुंझुनू में 8, टोंक में 6, दौसा और सिरोही में 4-4. झालावाड़ में तीन, भीलवाड़ा में एक सक्रमित मिला। जिसके बाद कुल संक्रमितों का आंकड़ा 13 हजार 96 पहुंच गया। वहीं, जोधपुर में एक की मौत हो गई। जिसके बाद मौत का कुल आंकड़ा 302 पहुंच गया।

26 साल में पहली बार रद्द हुई प्रभु जगन्नाथ की रथयात्रा

काेराेना महामारी और लाॅकडाउन के चलते उदयपुर में 26 साल से जारी प्रभु जगन्नाथ स्वामी की रथयात्रा, नगर भ्रमण काे भी इस बार रद्द करना पड़ा. रथयात्रा की शुरुआत 1995 से हुई थी, इससे पहले प्रभु काे रजत रथ में विराजित कर मंदिर परिसर में ही परिक्रमा करवाई जाती थी। यह परंपरा भी 368 वर्ष पुरानी है। इस बार पाबंदियों के चलते इसी पुरानी परंपरा काे 23 जून को रथयात्रा के दिन फिर से दाेहराया जाएगा।

coronavirus,coronavirus cases in rajasthan,jaipur,udaipur,kota,jodhpur,rajasthan news,ashok gehlot

उधर जोधपुर की कलाल कॉलोनी के 88 वर्षीय नानकराम खींची 5 जून को कोरोना पॉजिटिव पाए गए थे। इसके दो दिन बाद ही उनका 21 वर्षीय पोता शुभम् भी कोरोना संक्रमित पाया आया। दोनों का कोविड केयर सेंटर में उपचार चल रहा था। सोमवार को दोनों की रिपोर्ट निगेटिव आने पर डिस्चार्ज किया गया। नानकराम ने बताया कि इस उम्र में भी वे रोजाना सवेरे नियमित रूप से घूमते हैं। सेहत की प्रति इसी जागरूकता से उन्होंने कोरोना को हराया।

रेड से ऑरेंज जोन में शामिल होगा कोटा

कोटा शहर को रेड से ऑरेंज जोन में शामिल करने की तैयारी की जा रही है। मेडिकल कॉलेज के प्रिंसिपल डॉ विजय सरदाना ने बताया कि हमारे यहां सिर्फ 34 एक्टिव केस बचे हैं, ऑफिशियली डिक्लेयर नहीं हुआ है, लेकिन गाइडलाइन के हिसाब से अब कोटा ऑरेंज जोन में ही माना जा सकता है। कोटा में रिकवरी रेट 85% के करीब पहुंच गई है। अनलॉक के शुरुआती 12 दिनों में महज 47 नये कोरोना संक्रमित मरीज सामने आए हैं। जबकि कोटा में लॉकडाउन के दौरान कोरोना पॉजिटिव रोगियों का औसत आकंड़ा 12 दिन में 100 के करीब था। दावा किया जा रहा है कोटा चिकित्सा विभाग ने जांच का दायरा जब से बढ़ाया है, तब से कोरोना पर कंट्रोल कोटा में नजर आने लगा है। फिलहाल कोटा में हर रोज 900 करीब कोरोना टेस्ट किए जा रहे हैं। वही स्क्रिीनिंग का कार्य भी लगातार जारी है। फिलहाल कोटा में कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या 548 है। वहीं अब तक कोरोना से 18 मौतें कोटा में हो चुकी हैं।

सभी 33 जिलों में पहुंचा संक्रमण

राजस्थान में संक्रमण के सबसे ज्यादा केस जयपुर में हैं। यहां 2 हजार 596 (2 इटली के नागरिक) संक्रमित हैं। इसके अलावा जोधपुर में 2 हजार 248 (इनमें 47 ईरान से आए), भरतपुर में 1 हजार 68, पाली में 809, उदयपुर में 604, कोटा में 548, नागौर में 554, डूंगरपुर में 388, अजमेर में 429, झालावाड़ में 345, सीकर में 395, चित्तौड़गढ़ में 201, सिरोही में 312, टोंक में 187, जालौर में 202, भीलवाड़ा में 193, राजसमंद में 166, झुंझुनूं में 244, चूरू में 192, बीकानेर में 132, जैसलमेर में 95 (इनमें 14 ईरान से आए), बांसवाड़ा में 90, बाड़मेर में 143, मरीज मिले हैं।

उधर, अलवर में 300, धौलपुर में 187, दौसा में 92, बारां में 62, सवाई माधोपुर में 63, करौली में 44, हनुमानगढ़ में 43, प्रतापगढ़ में 14 कोरोना मरीज मिल चुके हैं। श्रीगंगानगर में 26, बूंदी में 10 पॉजिटिव मिला। जोधपुर में बीएसएफ के 50 जवान भी पॉजिटिव मिल चुके हैं। वहीं दूसरे राज्यों से आए 64 लोग पॉजिटिव मिले।

302 लोगों की हुई मौत

जयपुर में सबसे ज्यादा 138 की मौत हुई। इसके अलावा, जोधपुर में 27, कोटा में 18, भरतपुर में 18, अजमेर में 12, नागौर में 8, पाली में 8, चित्तौड़गढ़, बीकानेर, सवाई माधोपुर और सीकर में 5-5, बारां और सिरोही में 4-4, भीलवाड़ा और करौली में 3-3, उदयपुर, दौसा, बांसवाड़ा, जालौर और अलवर में 2-2, गंगानगर, धौलपुर, झुंझुनू, राजसमंद, चूरू, प्रतापगढ़ और टोंक में एक-एक की मौत हो चुकी है। वहीं दूसरे राज्य से आए 21 व्यक्ति की भी मौत हुई है।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

दो साल बाद भारत में पहली बार सार्वजनिक रूप से सामने आएंगी शेख हसीना, वापसी की रणनीति पर करेंगी बड़ा खुलासा
दो साल बाद भारत में पहली बार सार्वजनिक रूप से सामने आएंगी शेख हसीना, वापसी की रणनीति पर करेंगी बड़ा खुलासा
घातक हिमस्खलन के तीन दिन बाद पीओके की चोटी पर मिला पर्वतारोही निर्मल पुर्जा का शव
घातक हिमस्खलन के तीन दिन बाद पीओके की चोटी पर मिला पर्वतारोही निर्मल पुर्जा का शव
घुटने की चोट के कारण श्रीलंका टेस्ट सीरीज से बाहर हुए जसप्रीत बुमराह, टीम इंडिया को बड़ा झटका
घुटने की चोट के कारण श्रीलंका टेस्ट सीरीज से बाहर हुए जसप्रीत बुमराह, टीम इंडिया को बड़ा झटका
दिल्ली में सांसद पप्पू यादव पर जूता फेंका, चाकू से हमले की साजिश का लगाया आरोप
दिल्ली में सांसद पप्पू यादव पर जूता फेंका, चाकू से हमले की साजिश का लगाया आरोप
स्पाइडर मैन: ब्रांड न्यू डे का तूफान, 3 दिन, 176 करोड़, शाहरुख, सलमान की बड़ी फिल्मों को छोड़ा पीछे
स्पाइडर मैन: ब्रांड न्यू डे का तूफान, 3 दिन, 176 करोड़, शाहरुख, सलमान की बड़ी फिल्मों को छोड़ा पीछे
पंजाब कांग्रेस में गहराई गुटबाजी, निलंबित पूर्व विधायक से मिले चरणजीत सिंह चन्नी, राजा वारिंग पर बढ़ा दबाव
पंजाब कांग्रेस में गहराई गुटबाजी, निलंबित पूर्व विधायक से मिले चरणजीत सिंह चन्नी, राजा वारिंग पर बढ़ा दबाव
रामायण पर बढ़ा विवाद, श्री रामलीला महासंघ की मांग, रिलीज से पहले दिखाई जाए फिल्म
रामायण पर बढ़ा विवाद, श्री रामलीला महासंघ की मांग, रिलीज से पहले दिखाई जाए फिल्म
सावन में बाल और नाखून काटना कितना सही या गलत, जानिए धार्मिक नियम और इसके विभिन्न प्रभाव
सावन में बाल और नाखून काटना कितना सही या गलत, जानिए धार्मिक नियम और इसके विभिन्न प्रभाव
विश्व कप 2027: भुवनेश्वर कुमार की वापसी की उठी मांग, पूर्व दिग्गज बोले- चयनकर्ताओं को करनी चाहिए बात
विश्व कप 2027: भुवनेश्वर कुमार की वापसी की उठी मांग, पूर्व दिग्गज बोले- चयनकर्ताओं को करनी चाहिए बात
वैभव सूर्यवंशी पर बड़ा भरोसा, ईस्ट जोन चयनकर्ताओं ने कहा- भविष्य में बन सकते हैं टीम इंडिया के कप्तान
वैभव सूर्यवंशी पर बड़ा भरोसा, ईस्ट जोन चयनकर्ताओं ने कहा- भविष्य में बन सकते हैं टीम इंडिया के कप्तान
घायल को जब नहीं मिला कोई निर्माता, तब धर्मेंद्र बने बेटे सनी देओल की सबसे बड़ी ताकत
घायल को जब नहीं मिला कोई निर्माता, तब धर्मेंद्र बने बेटे सनी देओल की सबसे बड़ी ताकत
भारत का गलत नक्शा देख भड़कीं लवलीना बोरगोहेन, उत्तर-पूर्व गायब होने पर जताई कड़ी नाराजगी
भारत का गलत नक्शा देख भड़कीं लवलीना बोरगोहेन, उत्तर-पूर्व गायब होने पर जताई कड़ी नाराजगी
असम बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे रणदीप हुड्डा, राहत कार्य में निभाई सक्रिय भूमिका
असम बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे रणदीप हुड्डा, राहत कार्य में निभाई सक्रिय भूमिका
पेरू में पर्यटकों से भरा विमान दुर्घटनाग्रस्त, 13 लोगों की मौत; रहस्यमयी नाज़्का रेखाएं देखने जा रहे थे यात्री
पेरू में पर्यटकों से भरा विमान दुर्घटनाग्रस्त, 13 लोगों की मौत; रहस्यमयी नाज़्का रेखाएं देखने जा रहे थे यात्री