न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

राजस्थान / 177 नए केस आए सामने, जयपुर / जिला जेल में 116 कैदी मिले कोरोना पॉजिटिव

राजस्थान में कोरोना के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। यहां शनिवार को 177 नए संक्रमित मामले सामने आए। इसके साथ ही राज्य में कुल संक्रमितों की संख्या 4924 पर पहुंच गई हैं।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Sat, 16 May 2020 4:29:03

राजस्थान / 177 नए केस आए सामने, जयपुर / जिला जेल में 116 कैदी मिले कोरोना पॉजिटिव

राजस्थान में कोरोना के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। यहां शनिवार को 177 नए संक्रमित मामले सामने आए। इसके साथ ही राज्य में कुल संक्रमितों की संख्या 4924 पर पहुंच गई हैं। राजस्थान के जयपुर में आज जिला जेल के 116 कैदियों समेत 122 संक्रमित मरीज मिले हैं। अब इन सभी के उपचार के लिए जेल में ही कोविड सेंटर बनाया गया है। इससे पहले जिला जेल के अधीक्षक और 10 बंदी भी कोरोना पॉजिटिव आ चुके हैं। इसके अलावा जयपुर सेंट्रल जेल में दो संक्रमित बंदी मिल चुके हैं। इनके अलावा डूंगरपुर में 21, उदयपुर में 9, जोधपुर और भीलवाड़ा में 6-6, अजमेर में 4, सिरोही में दो, चित्तौड़गढ़, बाड़मेर, पाली, सीकर, कोटा, झुंझुनू और भरतपुर में एक-एक संक्रमित मिला।

अगर रास्तें में पैदल चलते दिखे मजदूर तो SDM और SHO होंगे जिम्मेदार

राजस्थान में शुक्रवार को 213 कोरोना संक्रमित मामले सामने आए थे। लॉकडाउन के बावजूद कोरोना वायरस संक्रमण के मामले राजस्थान में लगातार बढ़ रहे हैं। यह तो हम सभी जानते है कि लॉकडाउन की वजह से प्रवासी मजदूरों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। उद्योग-धंधे बंद होने की वजह से उन्हें आजीविका और खाद्यान्न संकट का सामना करना पड़ रहा है। ऐसे में मजदूर अपने-अपने राज्यों की ओर लौटने के लिए बड़ी संख्या में पलायन कर रहे हैं। ट्रेन और बसों के पर्याप्त संचालन न होने की वजह से फंसे मजदूर पैदल ही अपने राज्यों की यात्रा पर निकल पड़े हैं। ऐसे में राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने आदेश दिया है कि राज्य की सड़कों पर कोई भी प्रवासी मजदूर पैदल नहीं चलना चाहिए। अगर पैदल चलते हुए दिखता है तो इलाके के एसडीएम और एसएचओ जिम्मेदार ठहराए जाएंगे। सीएम अशोक गहलोत ने प्रवासी मजदूरों को बसों में बैठाकर शेल्टर होम तक पहुंचाने के निर्देश दिए हैं। लॉकडाउन में फंसे प्रवासी मजदूर पर्याप्त साधन न होने की वजह से सड़कों पर भटक रहे हैं। ऐसे में जब तक उनकी व्यवस्था नहीं करा दी जाती, उन्हें शेल्टर होम में ही रहना होगा।

coronavirus,rajasthan,coronavirus cases in rajasthan,jaipur,jaipur jail covid 19 patients,coronavirus news,news,india news,news in hindi

14 दिन के लिए क्वारैंटाइन नहीं किया जाए

इसके साथ ही मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने निर्देश दिया है कि हॉटस्पॉट और कर्फ्यू एरिया को छोड़कर प्रदेश में एक जिले से दूसरे जिले में जाने वाले लोगों को अब 14 दिन के लिए क्वारैंटाइन नहीं किया जाएगा। केवल उन्हीं लोगों को क्वारैंटाइन करें, जिनमें सर्दी, खांसी या जुकाम के लक्षण पाए जाएं।

जयपुर में रिकवरी रेट बढ़ी

प्रदेश में संक्रमण के सबसे ज्यादा केस जयपुर में हैं। यहां 1509 (2 इटली के नागरिक) संक्रमित हैं। जयपुर में लगातार संक्रमण के केस सामने आने पर यहां कॉलोनी मोहल्ले और बाजारों में दमकलकर्मियों द्वारा लगातार सेनेटाइज करवाया जा रहा है। परकोटे के अंदर सील बंदी जारी है। यहां अभी भी दुकानें बंद हैं। प्रमुख गेटों और बाजारों में नाकाबंदी चल रही है। जहां आने-जाने वाले राहगीरों से पूछताछ और कर्फ्यू अनुमति पास के बाद ही प्रवेश दिया जा रहा है। हालाकि, राहत की बात है कि यहां रिकवरी रेट बढ़ी हैं। जिले में 880 मरीज ठीक हो चुके हैं, जबकि 442 का इलाज चल रहा है। जिले के रामगंज में ही 87% मरीज यानी करीब 500 लोग ठीक हो चुके हैं। यहां के सिर्फ 74 मरीज ही अस्पताल में भर्ती हैं।

क्वारैंटाइन के बार-बार उल्लंघन पर दर्ज होगा केस


उदयपुर में प्रभारी अधिकारी और जिला परिषद सीईओ कमर चौधरी ने सभी एसडीओ को पत्र लिखा है। इसमें कहा गया है कि बार-बार क्वारैंटाइन का उल्लंघन करने वालों से क्षेत्र में संक्रमण फैलने की आशंका है। ऐसे लोगों के खिलाफ आईपीसी की धारा 188 और 270 के तहत केस दर्ज किया जाए। इसमें 2 साल तक की सजा का प्रावधान है।

कोटा में रिकवर हुए 26 मरीजों को क्वारैंटाइन सेंटर भेजा

नए अस्पताल से 26 मरीजों को डिस्चार्ज करके आलनिया स्थित क्वारैंटाइन सेंटर भेज दिया गया। यहां से वे क्वारैंटाइन का समय बिताकर घर भेज दिए जाएंगे। जिले से कुल डिस्चार्ज किए गए मरीजों की संख्या 198 हो गई है। इनमें से 182 मरीज कोटा के और 16 अन्य जिलों के हैं। वहीं, जेके लोन अस्पताल में भर्ती 5 नवजातों के रिपीट टेस्ट भी निगेटिव आए हैं। इनमें से 4 को डिस्चार्ज कर दिया गया है।

जांचें 50% तक हुई महंगी

जयपुर के एसएमएस अस्पताल प्रशासन ने 10 जांचों की कीमतों में इजाफा कर दिया है। 100 रुपए से लेकर 500 रुपए प्रति जांच की कीमत बढ़ाने से आमजन पर काफी बोझ पड़ना तय है। कई सामान्य जांचों के अलावा कार्डियो, गेस्ट्रो जैसी बीमारियों की जांच कीमत बढ़ाने से इन बीमारियों का इलाज और भी महंगा हो जाएगा। मालूम हो कि कुछ दिन पहले ही एसएमएस अस्पताल ने आईसीयू (ICU) और बेड चार्ज भी बढ़ाए थे।

राजस्थान (Coronavirus in Rajasthan) में कोरोना से अब तक 125 लोगों की मौत हुई है। इनमें जयपुर में 67 (जिसमें 4 यूपी से), जोधपुर में 17, कोटा में 10, अजमेर में 5, पाली और नागौर में तीन-तीन, करौली, अलवर, बीकानेर, भीलवाड़ा, चित्तौड़गढ़, सीकर और भरतपुर दो-दो, जालौर, बांसवाड़ा, चूरू, प्रतापगढ़, सवाई माधोपुर और टोंक में एक-एक की मौत हो चुकी है।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

भारत में जन्मीं नित्या रमन बनीं लॉस एंजिल्स की नई मेयर, करेन बास को हराकर रचा इतिहास
भारत में जन्मीं नित्या रमन बनीं लॉस एंजिल्स की नई मेयर, करेन बास को हराकर रचा इतिहास
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
'रामायण' की रिलीज से 'जेलर 2' की कमाई को झटका, 23वें दिन सिर्फ 60 लाख रुपये का कलेक्शन
'रामायण' की रिलीज से 'जेलर 2' की कमाई को झटका, 23वें दिन सिर्फ 60 लाख रुपये का कलेक्शन
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका