न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

राजस्थान में 50000 के पार हुए कोरोना मरीज, 1161 नए रोगी और 10 मौतें; 25 दिन में बढ़े 25 हजार संक्रमित

राजस्थान (Rajasthan) में कोरोना वायरस संक्रमण (Corona virus Infection) से मरने वालों की कुल संख्या 767 हो गई है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Sat, 08 Aug 2020 11:04:47

राजस्थान में 50000 के पार हुए कोरोना मरीज, 1161 नए रोगी और 10 मौतें; 25 दिन में बढ़े 25 हजार संक्रमित

राजस्थान (Rajasthan) में कोरोना वायरस संक्रमण (Corona virus Infection) से मरने वालों की कुल संख्या 767 हो गई है। इसके साथ ही 1 हजार 161 नये मामले सामने आने से राज्य में संक्रमितों की अब तक की कुल संख्या 50 हजार 157 हो गयी। राजस्थान में पहले 25 हजार मरीज 134 दिन में मिले थे जबकि बाद के 25 हजार सिर्फ 25 ही दिन में आए हैं। प्रदेश में 14 जुलाई तक 25 हजार 571 संक्रमित थे। शुक्रवार को यह आंकड़ा 50 हजार 157 हो गया। इस लिहाज से देखें तो अगले 25 दिन में ही प्रदेश में एक लाख से अधिक संक्रमित संभव हैं।

एक अधिकारी ने बताया कि शुक्रवार रात साढ़े आठ बजे तक बीते 24 घंटे में राज्य में 10 और संक्रमितों को मौत हुई जिनमें अलवर में दो, कोटा में दो, भरतपुर (Bharatpur) में दो, नागौर में दो तथा धौलपुर व राजसमंद में एक व्यक्ति शामिल है। अलवर में 203 नए केस मिले। इस बीच राहत की दो बड़ी खबरें भी आईं। लगातार 3 दिन से प्रदेश में एक हजार से ज्यादा रोगी ठीक हुए हैं। बुधवार को 1017, गुरुवार को 1282 और शुक्रवार को 1064 रोगी रिकवर हुए। यानी 3 दिन में 3363 रोगियों ने कोरोना को हराया। इसी तरह बुधवार से शुक्रवार तक मृत्युदर भी 1.55% से घटकर 1.52% रह गई है। हालांकि बढ़ते संक्रमण के कारण कई जिले लॉकडाउन की ओर बढ़ गए हैं।

इससे राज्य में कोरोना वायरस संक्रमण से मरने वालों की कुल संख्या 767 हो गई है। इसी तरह ठीक होने वाले बढ़कर 36 हजार 195 हो गए हैं। यह कुल का 72.16% है। प्रदेश में भर्ती लोगों की संख्या बढ़कर 13 हजार 195 हो गई है। प्रवासी संक्रमित 8 हजार 276 है। जोधपुर में कुल रोगी प्रदेश में सर्वाधिक 7 हजार 770 हो गए हैं।

जयपुर में सबसे ज्यादा मौत

जयपुर में कोरोना वायरस संक्रमण से मरने वालों की संख्या 213 हो गयी है जबकि जोधपुर में 85, भरतपुर में 57, अजमेर में 55, बीकानेर में 47, कोटा में 38,नागौर में 34, पाली में 31, अलवर में 23 और धौलपुर में 19 संक्रमितों की मौत हो चुकी है। अन्य राज्यों के 39 रोगियों की भी यहां मौत हुई है। वहीं, बीते चौबीस घंटे में सामने आए नये मामलों में अलवर में 203, जोधपुर में 147, जयपुर में 104, अजमेर में 98, बीकानेर में 86, पाली में 68 व धौलपुर में 51 नये मामले शामिल हैं। राज्यभर में कोरोना वायरस संक्रमण के कारण कई थाना क्षेत्रों में कर्फ्यू लगा हुआ है।

स्वास्थ्य भवन में 35 कोरोना पॉजिटिव केस सामने आ चुके हैं

बता दें कि गुरुवार को खबर सामने आई थी कि राजस्थान में इलाज कर रहा स्वास्थ्य महकमा भी अब खुद संक्रमित हो गया है। पिछले 4 दिनों में राजधानी जयपुर के स्वास्थ्य भवन में 35 कोरोना पॉजिटिव केस सामने आ चुके हैं। स्वास्थ्य भवन में अतिरिक्त निदेशक डॉ. रवि प्रकाश शर्मा सहित अनेक चिकित्सक और अन्य स्टाफ कोरोना संक्रमित पाया गया है।

बुधवार को स्वास्थ्य भवन में 11 पॉजिटिव केस आये

बुधवार को भी स्वास्थ्य भवन में 100 से ज्यादा सेम्पल लिए गए थे, जिनमें 11 पॉजिटिव केस सामने आए। चिकित्सा शिक्षा निदेशालय में भी एक कर्मचारी कोरोना पॉजिटिव मिल चुका है। स्वास्थ्य भवन में सेनिटाइजेशन का कार्य नियमित रूप से करवाया जा रहा है। सभी कर्मचारियों और चिकित्सकों की कोरोना की जांच की जा रही है ताकि कोई भी चिकित्सक और स्टाफ यदि संक्रमित मिलता है तो उसे आइसोलेशन में रखकर इलाज किया जा सके।

अनलॉक-3 के बीच प्रदेश के 9 जिलों में पाबंदियां

अलवर : 12 अगस्त तक पूरी तरह पाबंदी

भरतपुर, झालावाड़: दोनों जिलों में शनिवार और रविवार को पूरी तरह लॉकडाउन रहेगा

जाेधपुर : शनिवार-रविवार को लॉकडाउन रहेगा। यह व्यवस्था फिलहाल इसी हफ्ते के लिए है

बूंदी : 27 जुलाई से 4 अगस्त तक लॉकडाउन था। अब सुबह 10 से शाम 6 बजे तक दुकानें खुलेंगी

बाड़मेर : कंटेनमेंट जाेन बनाए, 8 वार्ड में एक सप्ताह के लिए लॉकडाउन

काेटा, सिरोही : कोटा में हर रविवार तो सिरोही के आबूरोड में शनिवार-रविवार काे पाबंदी रहेगी

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत