न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

राजस्थान / अजमेर में रिकाॅर्ड 233 और जयपुर में 202, 19 जिलों में नहीं मिले मरीज, कुल संक्रमितों का आंकड़ा 66,619

कोरोना राजस्थान में कहर बरपा रहा है। पिछले 24 घंटे में 1330 नए रोगी मिले और कुल संक्रमितों का आंकड़ा 66 हजार 619 तक पहुंच गया।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Fri, 21 Aug 2020 10:39:21

राजस्थान / अजमेर में रिकाॅर्ड 233 और जयपुर में 202, 19 जिलों में नहीं मिले मरीज, कुल संक्रमितों का आंकड़ा 66,619

कोरोना राजस्थान में कहर बरपा रहा है। पिछले 24 घंटे में 1330 नए रोगी मिले और कुल संक्रमितों का आंकड़ा 66 हजार 619 तक पहुंच गया। गुरुवार को 11 नई मौतों के साथ कोरोना से जान गंवाने वाले बढ़कर 921 हो गए। जयपुर में 3, पाली मे 2, टोंक, कोटा, डूंगरपुर, बीकानेर, भीलवाड़ा, अजमेर में 1-1 मौत हुई। प्रदेश में कोरोना से ठीक होने वाले 50 हजार पार पहुंच गए। अब तक 51190 लोग ठीक हो चुके हैं जो कुल का 76.83% है। भर्ती रोगी बढ़कर 14508 हो गए है। यह कुल का 21.77% है। भीलवाड़ा में दोबारा 106 रोगियों का विस्फोट हो गया। अलवर में 180, जोधपुर में 139, बीकानेर में 117 रोगी मिले।

19 जिलों में नहीं मिला कोई मरीज

इस बीच, राहत की खबर ये है कि कोरोनाकाल में पहली बार 33 में से 19 जिलों में कोई नया रोगी नहीं मिला। बुधवार को भी 17 जिलों में कोई नया मरीज सामने नहीं आया था। यह कोरोना के कम संक्रमित इलाकों से खत्म होने का संकेत भी हो सकता है। लेकिन भारी संक्रमण वाले इलाकों में कोहराम बढ़ता जा रहा है। अब अजमेर में बड़ा विस्फोट हुआ। पहली बार अजमेर में 200 पार और प्रदेश के सर्वाधिक 233 नए रोगी मिले। इसके अलावा जयपुर भी दूसरी बार 200 पार पहुंचा और 202 रोगी मिले। प्रदेश में कोरोना से ठीक होने वाले 50 हजार पार पहुंच गए। अब तक 51,190 लोग स्वस्थ हो चुके हैं जो कुल का 76.83% है। भर्ती रोगी बढ़कर 14508 हो गए हैं। यह कुल मरीजों का 21.77% है।

केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत भी पॉजिटिव मिले, प्रदेश से तीसरे मंत्री

राजस्थान से केंद्रीय जल शक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत भी गुरुवार को कोरोना पॉजिटिव मिले। उन्होंने ट्वीट कर खुद इसकी जानकारी दी। वह संक्रमित होने वाले पांचवें केंद्रीय मंत्री (अमित शाह, धर्मेंद्र प्रधान, गजेंद्र सिंह शेखावत, अर्जुन लाल मेघवाल, कैलाश चौधरी) हैं। इनमें से संसदीय राज्य मंत्री अर्जुन लाल मेघवाल और कृषि राज्य मंत्री कैलाश चौधरी भी राजस्थान से हैं। इससे पहले कोरोना से संक्रमित होने वाले नेताओं में राज्यसभा सांसद राजेंद्र गहलोत, नागौर सांसद हनुमान बेनीवाल, किरोड़ी लाल मीना और फलौदी विधायक पब्बाराम शामिल हैं।

29 लाख के करीब मरीज, पहली बार 60 हजार से ज्यादा ठीक

देश में कोरोना के केस 29.04 लाख हो गए हैं। बीते 24 घंटे में 61 हजार 873 मरीज ठीक हुए हैं। यह एक दिन में सबसे ज्यादा हैं। गुरुवार को 68 हजार 507 संक्रमित बढ़े, 981 की मौत हो गई। 11 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में 75% से ज्यादा मरीज ठीक हो चुके हैं। इनमें दिल्ली में सबसे ज्यादा 90.1% मरीजों की अस्पताल से छुट्‌टी हुई है।

देश में कोविड-19 का पता लगाने के लिए एक दिन में रिकॉर्ड 9,18,470 जांच की गईं और इसी के साथ देश में कोविड-19 की कुल की गई जांचों की संख्या 3.26 करोड़ से ज्यादा हो गई है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा कि देश में लोगों के संक्रमित होने की दर आठ प्रतिशत से नीचे चली गई है। मंत्रालय ने कहा कि जांच की संख्या में लगातार हो रही बढ़ोतरी से संक्रमण की दर में आनुपातिक कमी दर्ज की जा रही है।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत