न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

राजस्थान / 563 नए मरीज मिले; कुल संक्रमित 42646, एक्टिव केस 11979

राजस्थान में लगातार 7वें दिन एक हजार से ज्यादा नए रोगी सामने आए। शुक्रवार को 1 हजार 147 रोगी मिले। वहीं, शनिवार को खबर लिखे जाने तक कोरोना के 563 नए मामले सामने आ चुके है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Sat, 01 Aug 2020 1:19:53

राजस्थान / 563 नए मरीज मिले; कुल संक्रमित 42646, एक्टिव केस 11979

राजस्थान में लगातार 7वें दिन एक हजार से ज्यादा नए रोगी सामने आए। शुक्रवार को 1 हजार 147 रोगी मिले। वहीं, शनिवार को खबर लिखे जाने तक कोरोना के 563 नए मामले सामने आ चुके है। आज अलवर में 105, जयपुर में 97, कोटा में 63, बाड़मेर में 59, बीकानेर में 48, अजमेर में 32, जालौर में 30, भीलवाड़ा में 25, बांसवाड़ा में 19, नाौगर और झालावाड़ में 16-16, गंगानगर में 15, चित्तौड़गढ़ में 14, दौसा में 8, झुंझुनू में 7, सवाई माधोपुर में 4, टोंक में 3, बारां और हनुमानगढ़ में एक-एक संक्रमित मिले। इसे मिलाकर राज्य में कुल पॉजिटिव मरीजों की संख्या 42 हजार 646 पहुंच गई है। वहीं, शुक्रवार रात से शनिवार तक 10 मरीजों की भी संक्रमण से मौत हो गई। इनमें जयपुर में 4, नागौर और भीलवाड़ा में 2-2, पाली और जोधपुर में 1-1 मरीज की मौत हो गई। इसके बाद कुल मौत का आंकड़ा 690 पहुंच गया। इनमें जयपुर में सबसे ज्यादा 192 मरीजों की मौत हुई। राज्य में अब तक 15 लाख से ज्यादा सैंपल जांचे जा चुके हैं। इनमें कुल 42 हजार 646 पॉजिटव मिले हैं। 29 हजार 977 लोग रिकवर हो चुके हैं। इसमें से 28 हजार 506 को डिस्चार्ज किया जा चुका है। अब राज्य में कुल 11 हजार 979 एक्टिव केस बचे।

33 जिलों में संक्रमण

प्रदेश में संक्रमण के सबसे ज्यादा केस जोधपुर में हैं। यहां 6 हजार 898 (इनमें 47 ईरान से आए) संक्रमित हैं। इसके अलावा जयपुर में 5 हजार 517 (2 इटली के नागरिक), भरतपुर में 2 हजार 571, पाली में 2 हजार 647, अलवर में 4 हजार 2, बीकानेर में 2 हजार 31, नागौर में 1 हजार 448, अजमेर में 1हजार 970, कोटा में 1 हजार 749, उदयपुर में 1 हजार 304, धौलपुर में 1 हजार 227, बाड़मेर में 1 हजार 431, जालौर में 1 हजार 146, सिरोही में 879, सीकर में 1 हजार 63, डूंगरपुर में 598, चूरू में 670 संक्रमित हैं।

इसके अलावा, झुंझुनूं में 620, राजसमंद में 633, भीलवाड़ा में 663, झालावाड़ में 569, टोंक में 277, चित्तौड़गढ़ में 287, जैसलमेर में 202 (इनमें 14 ईरान से आए), बांसवाड़ा में 226 मरीज मिले हैं। इसके अलावा, दौसा में 316, बारां में 139, सवाई माधोपुर में 201, करौली में 351, हनुमानगढ़ में 208, प्रतापगढ़ में 176 कोरोना मरीज मिल चुके हैं। श्रीगंगानगर में 244, बूंदी में 136 पॉजिटिव मिला। जोधपुर में बीएसएफ के 59 जवान भी पॉजिटिव मिल चुके हैं। दूसरे राज्यों से आए 188 लोग पॉजिटिव मिले।

प्रदेश में अब तक 690 लोगों की मौत

जयपुर के अलावा जोधपुर में 81, भरतपुर में 53, अजमेर में 44, कोटा में 36, बीकानेर में 42, नागौर में 28, पाली में 31, धौलपुर में 15, उदयपुर में 12 और सिरोही में 11 मरीजों की जान गई है। वहीं, अलवर में 14, बाड़मेर में 12, सवाई माधोपुर में 11, भीलवाड़ा और सीकर में 8-8, करौली और चित्तौड़गढ़ में 6, बारां, झुंझुनू​ और ​​राजसमंद में 5-5, टोंक में 4, जालौर, गंगानगर और दौसा में 3-3, प्रतापगढ़, चूरू और बांसवाड़ा 2-2, हनुमानगढ़ और डूंगरपुर में 1-1 की मौत हो चुकी है। वहीं, दूसरे राज्यों के 37 मरीजों की भी मौत हुई है।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत