न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

इस राज्य में बेकाबू हुआ कोरोना, आज सामने आए 2,608 नये मामले, 60 लोगों की मौत

महाराष्ट्र में कोरोना का संक्रमण सबसे ज्यादा देखा जा रहा है। यहां अब तक कोरोना संक्रमितों की संख्या ने 48 हजार के करीब हो गई है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Sat, 23 May 2020 11:39:11

इस राज्य में बेकाबू हुआ कोरोना, आज सामने आए 2,608 नये मामले, 60 लोगों की मौत

लगातार तीसरे दिन देश में कोरोना वायरस के 6 हजार से ज्यादा नए मरीज मिले। आज 6 हजार 591 नए मामले सामने आ चुके हैं। इसमें अकेले महाराष्ट्र में ही 2 हजार 608 संक्रमित मिले। इससे एक दिन पहले संक्रमण के 6 हजार 570 केस थे, जबकि 21 मई को 6 हजार 25 पॉजिटिव मिले थे। तमिलनाडु में कोरोना संक्रमितों की संख्या 15 हजार के पार पहुंच गई है। यहां अब तक 15 हजार 512 मरीज मिले हैं। शनिवार को यहां पांच लोगों की मौत हुई। तमिलनाडु में आज 759 नए मामले सामने आए।

महाराष्ट्र में नहीं थम रही संक्रमण फैलने की रफ्तार

वहीं महाराष्ट्र में कोरोना का संक्रमण सबसे ज्यादा देखा जा रहा है। यहां अब तक कोरोना संक्रमितों की संख्या ने 48 हजार के करीब हो गई है। शनिवार को महाराष्ट्र में 2608 नए मामले सामने आए हैं। वहीं अब तक 13,404 लोगों को इलाज के बाद घर भेजा जा चुका है।

शनिवार को महाराष्ट्र स्वास्थ्य विभाग की ओर दी गई जानकारी में बताया गया कि अब तक प्रदेश में 47 हजार 910 लोग कोरोना से संक्रमित हुए हैं। वहीं शनिवार को 2 हजार 608 नए मामले सामने आए हैं। शनिवार को कोरोना से मरने वालों की संख्या 60 रही और 821 लोगों को इलाज के बाद ठीक पाए जाने पर घर भेज दिया गया है। राज्य में अब तक 1577 लोग कोरोना के संक्रमण से अपनी जान गंवा चुके हैं। मुंबई की बात करे तो आज यहां 1566 नए मामले सामने आए. इसके साथ ही यहां संक्रमितों की आंकड़ा 28,817 तक पहुंच गया है। वहीं आज इस वायरस से मुंबई में 40 लोगों की जान गई। आपको बता दे, मुंबई में अब तक 949 लोगों की मौत इस वायरस की वजह से हो गई है।

राज्य में लॉकडाउन का पालन कराने में जुटी महाराष्ट्र पुलिस गंभीर रूप से इस महामारी की चपेट में है। महाराष्ट्र में कोविड-19 से अब तक एक अधिकारी समेत कम से कम 18 पुलिस कर्मियों की मौत हो चुकी है। विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि अभी तक विभाग के 174 अधिकारियों और 1 हजार 497 अन्य कर्मचारियों समेत 1 हजार 671 कर्मी संक्रमण का शिकार हो चुके हैं।

उन्होंने कहा कि पुलिस विभाग में संक्रमण और इससे हुई मौत के सर्वाधिक मामले मुंबई पुलिस में सामने आए हैं। इसके साथ ही उन्होंने बताया कि अभी तक कोविड-19 से ग्रसित कम से कम 42 पुलिस अधिकारी और 499 कांस्टेबल उपचार के बाद स्वस्थ हो चुके हैं।

कोरोना पर महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री ने की समीक्षा बैठक

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे और राकांपा (राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी) प्रमुख शरद पवार ने शनिवार को राज्य में कोविड-19 (Covid-19) के हालात को लेकर समीक्षा बैठक की है। इस मुद्दे पर पिछले आठ दिन में दोनों नेताओं के बीच यह तीसरी बैठक थी।

राकांपा ने ट्वीट किया कि पार्टी के महाराष्ट्र इकाई प्रमुख और जल संसाधन मंत्री जयंत पाटिल, शिवसेना के राज्यसभा सांसद संजय राउत और मुख्य सचिव अजय मेहता भी बैठक में मौजूद थे।

राउत ने दिन में राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी से मुलाकात की और उसके बाद बैठक हुई, जिसे राजभवन के एक बयान में 'शिष्टाचार भेंट' बताया गया।

राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी प्रमुख राज्य में चरणबद्ध तरीके से आर्थिक गतिविधियां और राज्य के अंदर ही सड़क परिवहन दोबारा शुरू किए जाने पर जोर दे रहे हैं। इसके साथ ही पवार आयात-निर्यात को बढ़ावा देने के लिए उद्योगपतियों और विशेषज्ञों से विचार-विमर्श करने भी जोर दे रहे हैं।

लॉकडाउन में बढ़ा साइबर क्राइम

महाराष्ट्र के गृह मंत्री अनिल देशमुख ने शनिवार को कहा कि कोरोना वायरस को फैलने से रोकने के लिए लगाए गए लॉकडाउन के दौरान साइबर अपराध बढ़े हैं और ऐसी गतिविधियों में शामिल लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। मंत्री ने यह भी कहा कि महाराष्ट्र के साइबर विभाग ने इस संबंध में अब तक 410 मामले दर्ज किए हैं और 213 लोगों को गिरफ्तार किया है। उन्होंने बताया कि सोशल मीडिया मंच जैसे कि वॉट्सएप, फेसबुक, टि्वटर, इंस्टाग्राम और टिकटॉक का इस्तेमाल कर उकसावे वाली सामग्री, अफवाहें फैलाने और महिलाओं के खिलाफ आपत्तिजनक पोस्ट करने तथा साम्प्रदायिक विभाजन पैदा करने जैसे अपराधों में भारी वृद्धि हुई है। देशमुख ने एक वीडियो संदेश में कहा,'ऐसी गलत चीजें हो रही हैं। कृपया इससे बचें। इस बीच टिकटॉक के जरिए तेजाब हमले और बलात्कार को बढ़ावा देने वाले वीडियो भी सामने आए हैं।'

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

राम मंदिर जाने की तारीख तय, परिवार के साथ अयोध्या पहुंचेंगे अखिलेश यादव
राम मंदिर जाने की तारीख तय, परिवार के साथ अयोध्या पहुंचेंगे अखिलेश यादव
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
'रामायण' की रिलीज से 'जेलर 2' की कमाई को झटका, 23वें दिन सिर्फ 60 लाख रुपये का कलेक्शन
'रामायण' की रिलीज से 'जेलर 2' की कमाई को झटका, 23वें दिन सिर्फ 60 लाख रुपये का कलेक्शन
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका