न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

इंदौर में बेकाबू कोरोना, संक्रमितों की संख्या 3,000 के पार, 114 लोगों की मौत

इंदौर में शनिवार को 713 सैंपल रिपोर्ट में नए 75 पॉजिटिव मिले। इसके बाद कुल मरीजों का आंकड़ा 3008 पर पहुंच गया।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Sun, 24 May 2020 3:32:32

इंदौर में बेकाबू कोरोना, संक्रमितों की संख्या 3,000 के पार, 114 लोगों की मौत

मध्य प्रदेश में कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा 6 हजार से ज्यादा हो गया है। शनिवार को 201 मरीजों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई। इंदौर में सबसे ज्यादा 75 मरीज मिले। भोपाल में 38, उज्जैन में 27 मामले सामने आए। इसके साथ ही राज्य में 6,371 संक्रमित हो गए है। इंदौर में संक्रमितों की संख्या 3008 हो गई है।

इंदौर में शनिवार को 713 सैंपल रिपोर्ट में नए 75 पॉजिटिव मिले। इसके बाद कुल मरीजों का आंकड़ा 3008 पर पहुंच गया। सिर्फ 60 दिन में औसत 50 मरीज हर दिन सामने आ रहे थे लेकिन पिछले 12 दिनों में यह औसत रेट 80 के करीब पहुंच गई। सिर्फ 12 दिन में संक्रमितों का आंकड़ा 2 हजार से बढ़कर 3 हजार पर पहुंच गया है। बता दे, इंदौर में 24 मार्च को पहला मरीज मिलने के बाद एक हजार मरीज होने में 30 दिन लगे थे। हालांकि उस वक्त सैंपलिंग कम हो रही थी, इसलिए पॉजिटिव रेट 21% से अधिक था। अब सैंपलिंग ज्यादा हो रही है, इसलिए पॉजिटिव रेट घटकर 8% के आसपास आ गया है, पर मरीज ज्यादा मिल रहे हैं।

24 घंटे में 3 की मौत

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (CMHO) प्रवीण जड़िया ने बताया कि कोरोना वायरस से संक्रमित पायी गयी एक महिला और दो पुरुषों की यहां अलग-अलग अस्पतालों में इलाज के दौरान पिछले तीन दिन में मौत हो गयी। यह महिला दमे से भी पीड़ित थी, जबकि दोनों पुरुष मरीज मधुमेह, हाई ब्लड प्रेशर और अन्य बीमारियों से पहले ही जूझ रहे थे। CMHO ने बताया कि मौत के इन तीन नये मामलों के साथ ही जिले में COVID-19 की चपेट में आकर दम तोड़ने वाले मरीजों की संख्या बढ़कर 114 हो गयी है। उन्होंने बताया कि इलाज के बाद संक्रमणमुक्त होने पर जिले में 1,412 मरीजों को अस्पतालों से छुट्टी दी जा चुकी है।

5 दिनों में 32 कंटेनमेंट एरिया घोषित्र

पिछले 5 दिनों में नए मरीज सामने आने के बाद प्रशासन ने 32 नए कंटेनमेंट एरिया घोषित किए हैं।

32 कंटेनमेंट एरिया की लिस्ट

- लाल बहादुर शास्त्री नगर
- त्रिवेदी नगर, देवनगर
- दुर्गा नगर
- रंगवासा, क्लर्क कॉलोनी
- जीआरपी थाना
- उत्सव एवेन्यू
- गीतांजलि अपार्टमेंट
- कृष्णा अपार्टमेंट
- वंदना नगर
- वसुंधरा कॉम्प्लेक्स
- रतलाम कोठी
- गुलमर्ग प्राइड
- विकासनगर
- मेदांता हॉस्टल
- घोटू की चाल
- कालिंदी गोल्ड सिटी
- भगत सिंह नगर
- लाबरिया भेरू
- कोरल रीफ एबी रोड राऊ
- न्यू पलासिया
- अन्नपूर्णा रोड
- आदर्श बिजासन नगर
- शीलनाथ कैंप
- जीपीओ
- शिव सिटी
- सुभाष मार्ग
- राधिका सोसायटी
- पैराडाइज कॉलोनी
- महावार नगर, राज नगर
- अहिल्या नगर
- विमल श्री रेसीडेंसी रिंग रोड
- टेलीफोन नगर

यह क्षेत्र कंटेनमेंट लिस्ट से बाहर हुए


कलेक्टर मनीष सिंह ने जिन क्षेत्रों को कंटेनमेंट एरिया से बाहर किया है, उनमें ग्रीन पार्क, मगर खेड़ा और गणेश धाम क्षेत्र शामिल हैं। यहां नए केस नहीं हैं।

शहर के 21 बड़े हाॅट स्पॉट

- हाथीपाला
- दौलतगंज
- रानीपुरा
- मल्हारगंज
- परदेशीपुरा में बिजासन नगर
- अहिल्या पल्टन
- जूना रिसाला
- चंदन नगर- सेक्टर 71
- खजराना, तंजीम नगर
- टाटपट्‌टी बाखल
- कड़ाव घाट
- पिंजारा बाखल
- उदापुरा
- आजाद नगर
- मदीना नगर
- जूनी इंदौर
- सुदामा नगर
- उषागंज
- पल्हर नगर
- मोती तबेला
- जिंसी हॉट मैदान

स्पॉट फाइन होगा

कलेक्टर मनीष सिंह ने कहा कि आर्थिक गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए कई तरह की छूट दी गई है, लेकिन लगातार देखने में आ रहा है कि लोग कोरोना की गाइडलाइन को लेकर गंभीर नहीं हैं। इससे वह खुद के साथ ही दूसरों को भी संकट में डाल रहे हैं। ऐसे में सार्वजनिक जगहों पर सामाजिक दूरी नहीं रखने वालों और मास्क नहीं लगाने वालों पर स्पॉट फाइन किया जाएगा।

मनीष सिंह ने कहा कि कुछ नए क्षेत्रों में कोरोना के मरीज मिलने का कारण यही लापरवाही है। इसके चलते संक्रमण अन्य जगह फैल रहा है। इसे रोकने के लिए सख्ती जरूरी है। सिंह ने कहा कि स्पॉट फाइन के आदेश एक-दो दिन में हो जाएंगे।

अस्पतालों में लगेंगी ट्र-नॉट मशीन

कोरोना संदिग्धों की जांच बढ़ाने के लिए इंदौर के सरकारी अस्पतालों को तीन ट्र-नॉट मशीन लगेंगी। इस मशीन की मदद से एक घंटे में पता चल जाएगा कि व्यक्ति कोरोना निगेटिव है या पॉजिटिव। अगर पॉजिटिव आया तो कन्फर्मेंट्री टेस्ट किया जाएगा। उसमें भी एक घंटे में रिपोर्ट आ जाएगी। सीएमएचओ डॉ। प्रवीण जड़िया ने बताया कि इससे टीबी मरीजों की जांच भी हो सकेगी। अरण्य डिस्पेंसरी, पीसी सेठी अस्पताल और महू सिविल अस्पताल को ये मशीन लगेंगी।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

राम मंदिर जाने की तारीख तय, परिवार के साथ अयोध्या पहुंचेंगे अखिलेश यादव
राम मंदिर जाने की तारीख तय, परिवार के साथ अयोध्या पहुंचेंगे अखिलेश यादव
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
'रामायण' की रिलीज से 'जेलर 2' की कमाई को झटका, 23वें दिन सिर्फ 60 लाख रुपये का कलेक्शन
'रामायण' की रिलीज से 'जेलर 2' की कमाई को झटका, 23वें दिन सिर्फ 60 लाख रुपये का कलेक्शन
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका