न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

भोपाल में बेकाबू कोरोना, 8 दिन में मिलें 336 नए संक्रमित; मध्यप्रदेश / 52 में से 51 जिलों में पहुंचा संक्रमण

मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में गुरुवार को 22 ने कोरोना पॉजिटिव मिले, जबकि तीन मरीजों की मौत हो गई।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Fri, 29 May 2020 10:42:05

भोपाल में बेकाबू कोरोना, 8 दिन में मिलें 336 नए संक्रमित; मध्यप्रदेश / 52 में से 51 जिलों में पहुंचा संक्रमण

मध्य प्रदेश में कोरोना का संक्रमण तेजी से बढ़ रहा है। यहां 52 में से 51 जिलों में कोरोना अपने कदम रख चुका है। सिर्फ निवाड़ी संक्रमण से बचा है। गुरुवार को कटनी जिले में एक 9 साल की बच्ची संक्रमित मिली। अब 10 या उससे अधिक संक्रमित मरीज 30 जिलों में हैं।

मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में गुरुवार को 22 ने कोरोना पॉजिटिव मिले, जबकि तीन मरीजों की मौत हो गई। नए संक्रमितों में छह जहांगीराबाद इलाके के एक ही परिवार के पांच लोग शामिल हैं। हर दिन इस इलाके में 100 से ज्यादा लोगों के सैंपल लिए जा रहे हैं। भोपाल में बीते 8 दिन में 336 नए केस सामने आ चुके हैं। भोपाल के बढ़ते मामलों को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग ने अनुमान लगाया है कि यहां 31 मई तक कुल मरीज 1600, जबकि 30 जून तक बढ़कर 6350 हो जाएंगे।

विभाग ने शुरू की तैयारियां

विभाग अब नए केस की इसी रफ्तार को आधार मानते हुए जून-जुलाई की तैयारियों में जुट गया है। शहर के अस्पतालों में 10 हजार से ज्यादा बेड, एक हजार आईसीयू बेड, 1500 ऑक्सीजन बेड रिजर्व कर लिए गए हैं। ऑक्सीजन बेड की संख्या 2700 तक बढ़ाई जा सकती है। कॉन्टैक्ट हिस्ट्री के आधार पर यदि ज्यादा से ज्यादा लोगों को क्वारेंटाइन करना पड़ा तो शहर के सभी गेस्ट हाउस, 100 से ज्यादा मैरिज गार्डन में व्यवस्था की जाएगी। भौरी इंस्टीट्यूशन एरिया, जंबूरी मैदान में अस्थाई क्वारेंटाइन सेंटर बनाने की भी तैयारी है। सरकारी स्कूलों को भी आइसोलेशन के लिए तैयार करने की योजना है।

छूट के बावजूद नहीं हो रहा फायदा

मध्य प्रदेश भीषण गर्मी की चपेट में है। गर्म हवाओं से लोग बेहाल हैं। नौतपा के चौथे दिन पारे में मामूली गिरावट दर्ज की गई है। लेकिन इससे लोगों को कोई राहत नहीं मिली है। इधर, राजधानी भोपाल में लॉकडाउन में सुबह 11 से 5 बजे तक दी गई छूट से आम लोगों को राहत नहीं मिल पाई है। तेज धूप से लोग खरीदारी करने बाजार नहीं जा रहे हैं। शाम को जब तक धूप के तेवर कुछ हल्के और तापमान कुछ कम होता है तबत बाजार बंद हो जाता है। गुरुवार को भी राजधानी के अधिकांश बाजारों में सन्नाटा पसरा रहा। दुकानदार ग्राहकों का इंतजार करते रहे। इक्का-दुक्का ग्राहक ही दुकानों पर पहुंचे। गुरुवार को अधिकतम तापमान भोपाल में 43.5, इंदौर में 41.7, जबलपुर में 42.6 और ग्वालियर में 43.2 डिग्री दर्ज किया गया है। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि मानसून मप्र में एक हफ्ते देर से यानी 20 जून तक और भोपाल में 22 जून तक दस्तक दे सकता है।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

राम मंदिर जाने की तारीख तय, परिवार के साथ अयोध्या पहुंचेंगे अखिलेश यादव
राम मंदिर जाने की तारीख तय, परिवार के साथ अयोध्या पहुंचेंगे अखिलेश यादव
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
'रामायण' की रिलीज से 'जेलर 2' की कमाई को झटका, 23वें दिन सिर्फ 60 लाख रुपये का कलेक्शन
'रामायण' की रिलीज से 'जेलर 2' की कमाई को झटका, 23वें दिन सिर्फ 60 लाख रुपये का कलेक्शन
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका